कुल पेज दृश्य

बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

⚜️️🔱" ईसा का पुनरागमन कब होगा?" ⚜️️🔱 When Will Christ Come Again? ⚜️️🔱 मनुष्य और ईसा में अन्तर (The Difference Between Man and Christ) ⚜️️🔱क्या ईसा और बुद्ध एक हैं ? (Are Christ and Buddha Identical?) ⚜️️🔱

 " ईसा का पुनरागमन कब होगा?"

[When Will Christ Come Again?]  

 एक बार अमेरिका में स्वामी विवेकानन्द से पूछा गया कि - " ईसा का पुनरागमन कब होगा?"

     उत्तर में उन्होंने कहा " मैं ऐसी बातों पर विशेष ध्यान नहीं देता। मुझे तो (सनातन) सिद्धान्तों -का विवेचन करना है।  मुझे तो केवल इसी बात की शिक्षा देनी है कि - ईश्वर बार बार आता है वह भारत में राम , कृष्ण और बुद्ध के रूप में आया था और पुनः आयेगा ! यह देखा जा सकता है कि प्रत्येक 500 वर्षों के पश्चात दुनिया नीचे जाती है, (धर्म का पतन होता है), और एक महान आध्यात्मिक लहर आती है और उस लहर के शिखर पर एक 'ईसा' होता है। 

समस्त संसार में एक बड़ा परिवर्तन होनेवाला है और यह एक चक्र जैसा है। लोग अनुभव करते हैं कि जीवन पकड़ से बाहर होता जा रहा है। वे किधर जायेंगे ? वे किधर जायेंगे ? नीचे या ऊपर ? निस्सन्देह, ऊपर। नीचे कैसे ? खाई में कूद पड़ो।   उसे अपने शरीर से , जीवन से पाट दो। जब तक तुम जीवित हो , दुनिया को नीचे क्यों जाने दो ? (१०/४०) 

[खाई में कूद पड़ो। = देश-काल -निमित्त से परे हो जाओ , देह भाव का अतिक्रमण करो। श्रीकृष्ण गीता में ऐसा कहते हैं कि जो मुझे समझ गया या जो भक्त मेरे परायण हो गया, वो दोबारा लौटकर नहीं आता है ? इसका क्या मतलब है? अगर लौटकर के आना, माने जन्म लेना बड़ी खूबसूरत बात होती, बड़े पुण्य की बात होती, बड़े आनन्द की बात होती, तो सब सन्त यही इच्छा क्यों करते कि हमें नहीं पैदा होना? ]   

[When Will Christ Come Again? I never take much notice of these things. I have come to deal with principles. I have only to preach that God comes again and again, and that He came in India as Krishna, Rama, and Buddha, and that He will come again. It can almost be demonstrated that after each 500 years the world sinks, and a tremendous spiritual wave comes, and on the top of the wave is a Christ.

There is a great change now coming all over the world, and this is a cycle. Men are finding that they are losing hold of life; which way will they turn, down or up? Up, certainly. How can it be down? Plunge into the breach; fill up the breach with your body, your life. How should you allow the world to go down when you are living? 

[Notes Of Class Talks And Lectures/ Volume 8,pg 179]

" अभिव्यक्त प्राणियों में बहुत अन्तर होता है। अभिव्यक्त प्राणी के रूप में तुम ईसा कभी नहीं हो सकते। मिट्टी से एक मिट्टी का हाथी बना लो , उसी मिट्टी से एक मिट्टी का चूहा बना लो। उन्हें पानी में डाल दो - वे एक बन जाते हैं। मिट्टी के रूप में वे निरन्तर एक हैं, गढ़ी हुई वस्तुओं के रूप में वे निरन्तर भिन्न हैं। ब्रह्म (चेतन) ईश्वर तथा मनुष्य दोनों का उपादान है। पूर्ण सर्वव्यापी सत्ता के रूप में हम सब एक हैं , परन्तु वैयक्तिक प्राणियों के रूप में ईश्वर अनन्त स्वामी (मायाधीश) हैं और हम शाश्वत सेवक (मायाधीन) हैं।  

"तुम्हारे पास तीन चीजें '3H'  हैं- 1. शरीर, 2. मन 3. आत्मा! आत्मा इन्द्रियातीत है। मन जन्म और मृत्यु का पात्र है और वही दशा शरीर की है। तुम वही आत्मा (अविनाशी-चेतन ) हो, पर बहुधा तुम सोचते हो की तुम शरीर (आकर ) हो। 

जब मनुष्य कहता है- 'मैं यहाँ हूँ',  तो उस समय वह शरीर की बात सोचता है। फिर एक दूसरा क्षण आता है , जब तुम उच्चतम भूमिका में होते हो, तब तुम यह नहीं कहते - " मैं यहाँ हूँ ! " किन्तु जब कोई तुम्हें गाली देता है, या तुम्हारा अपमान करता है, और तुम भीतर से क्रोधित नहीं हो जाते, तब तुम आत्मा हो जब मैं सोचता हूँ कि मैं मन (निराकार) हूँ , मैं उस अनन्त अग्नि का एक स्फुलिंग हूँ , जो तुम हो। जब मैं यह अनुभव करता हूँ कि मैं आत्मा (चेतन) हूँ , तब तुम और मैं एक हूँ -यह एक प्रभु के भक्त का कथन है। क्या 'मन' (बुद्धि) आत्मा से भी श्रेष्ठ है ? " (खंड 10. पृष्ठ 40) श्री हनुमानजी का कथन हैं -

देहबुद्धया तु दासोऽहं  जीवबुद्धया त्वदंशक। 

आत्मबुद्धया  त्वमेवाहमिति मे निश्चिता मतिः ॥ 

देह-बुद्धि से तो मैं आपका दास हूँ। जीव-बुद्धि से (निराकार से साकार बने M/F दृष्टि से देखता हूँ) तो आप पूर्ण हैं और मैं आपका अंश ही हूँ ! और आत्म-बुद्धि से मैं वही हूँ जो आप हैं, यही मेरी निश्चित मति है॥ यह प्रभु श्रीराम के महान भक्त हनुमानजी का कथन है।  ॐ !]

[You have three things in you: (1) the body, (2) the mind, (3) the spirit. The spirit is intangible, the mind comes to birth and death, and so does the body. You are that spirit, but often you think you are the body.

When a man says, "I am here", he thinks of the body. Then comes another moment when you are on the highest plane; you do not say, "I am here". But if a man abuses you or curses you and you do not resent it, you are the spirit. "When I think I am the mind, I am one spark of that eternal fire which Thou art; and when I feel that I am the spirit, Thou and I are one"-- so says a devotee to the Lord. Is the mind in advance of the spirit? 

There is much difference in manifested beings. As a manifested being you will never be Christ. Out of clay, manufacture a clay elephant, out of the same clay, manufacture a clay mouse. Soak them in water, they become one. As clay, they are eternally one; as fashioned things, they are eternally different. The Absolute is the material of both God and man. As Absolute, Omnipresent Being, we are all one; and as personal beings, God is the eternal master, and we are the eternal servants.   

 "When I think I am the mind, I am one spark of that eternal fire which Thou art; and when I feel that I am the spirit, Thou and I are one"-- so says a devotee to the Lord. Is the mind in advance of the spirit? (Volume 8- page 181)]

बुद्धि और विवेक में क्या अन्तर है ? (What is the difference between intelligence and wisdom?)  

इन्द्रियाणि पराण्याहुरिन्द्रियेभ्यः परं मनः।

मनसस्तु परा बुद्धिर्यो बुद्धेः परतस्तु सः।।  

(गीता 3:42)  

सिद्धान्त है कि स्थूल से अधिक शक्ति सूक्ष्म में होती है। मनुष्य की इन्द्रियाँ शरीर से अधिक सूक्ष्म होने के कारण, शरीर से अधिक बलशाली हैं। इन्द्रियों से भी सूक्ष्म है मन। इसलिए मन इन्द्रियों से अधिक बलशाली है। मन से भी सूक्ष्म है -बुद्धि।  इसलिए बुद्धि मन से अधिक शक्तिशाली। लेकिन जड़ है , इसलिए बुद्धि भी कभी देह और इन्द्रियों से जुड़ जाती है, और यह मूढ़बुद्धि सम्मोहित होकर चिज्जड़-ग्रंथि में फंस जाती है। इसलिए अपने से श्रेष्ठ और अविनाशी चेतन -आत्मा के साथ अपना सम्बन्ध नहीं जोड़ पाती - इसलिए जीव जन्म-मृत्यु के चक्र में फंस जाता है। 

 इसी अवस्था को समझाने के लिए , गीता और कठोपनिषद में शरीर के तुलना रथ (कार) से गयी है। शरीर रथ है , इन्द्रियाँ घोड़े हैं , मन लगाम है , बुद्धि सारथि है और मन लगाम है। आत्मा रथी है। यदि सारथि मूढ़बुद्धि (मूढ़मति)  हो और चेतन आत्मा (सच्चिदानन्द) को धोखा देकर मन के लगाम को ढीला छोड़कर, इन्द्रियों और शरीर से जुड़ी जाएगी ,तो रथी आत्मा (कार का मालिक) अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँच पायेगा। और उसकी जैसी मती वैसी गति होती है। 

इसलिए सनातन हिन्दू वैदिक धर्म के समस्त  शास्त्र और शंकराचार्यजी जैसे सद्गुरु "जीव, जगत और ईश्वर " के एकत्व (Oneness) बारे में हमारी दृष्टि (मति, बुद्धि या सोंच) को बदलने के लिए हमें यह शिक्षा देते हुए कहते हैं  - 

श्लोकार्धेन प्रवक्ष्यामि यदुक्तं ग्रंथ कोटिभिः।

ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या जीवो ब्रह्मैव नापरः।। 

जो अनेक ग्रंथों में लिखा है । उसे मैं आधे श्लोक में यहां कह रहा हूं - ब्रह्म सत्य है । जगत मिथ्या है । तथा जीव ब्रह्म ही है । कोई अन्य नहीं । इसीको नित्य-अनित्य विवेक कहते हैं , जो मनुष्य-शरीर की विशेष योग्यता है। क्योंकि गुरु-शिष्य परम्परा में विवेक-जागृत करने का अवसर केवल मनुष्य-शरीर में ही प्राप्त होता है। इस लिए जीवन का एक भी क्षण या श्वास व्यर्थ में नहीं गँवाना चाहिए। 

आदि गुरु शंकराचार्यजी के इसी अद्वैत वेदान्त को वर्तमान युग के सर्वश्रेष्ठ अद्वैताचार्य स्वामी विवेकानन्द, 'व्यावहारिक वेदान्त' के रूप में ढालकर यह शिक्षा देते हैं कि - " योगशास्त्र के मतानुसार, आत्मा (चेतन) अविद्या के कारण प्रकृति के साथ संयुक्त हो गयी है;  'प्रकृति' के पंजे से, (चिज्जड़ ग्रंथि से)  छुटकारा पाना ही हमारा उद्देश्य है। यही सारे धर्मों का एकमात्र लक्ष्य है। प्रत्येक आत्मा अव्यक्त ब्रह्म है! बाह्य एवं अंतःप्रकृति को वशीभूत करके आत्मा के इस अंतर्निहित ब्रह्मत्व 'Inherent Divinity'  को व्यक्त करना ही जीवन का चरम लक्ष्य है। कर्म, उपासना, मन:संयम अथवा ज्ञान, इनमें से एक, एक से अधिक या सभी उपायों का सहारा लेकर अपने ब्रह्मभाव को व्यक्त करो और मुक्त हो जाओ। बस, यही धर्म का सर्वस्व है। मत, अनुष्ठान – पद्धति, शास्त्र, मन्दिर अथवा अन्य बाह्य क्रिया कलाप तो उसके गौण ब्यौरे मात्र है।"  

["According to Yoga philosophy, it is through ignorance that the soul has been joined with nature. The aim is to get rid of nature's control over us. That is the goal of all religions. Each soul is potentially divine. The goal is to manifest this Divinity within, by controlling nature, external and internal. Do this either by work, or worship, or psychic control, or philosophy — by one or more or all of these — and be free. This is the whole of religion. Doctrines, or dogmas, or rituals, or books, or temples, or forms, are but secondary details."

[मनुष्य के तीन प्रमुख अवयव हैं- 3'H' शरीर, मन और ह्रदय। इसमें  मन जन्म और मृत्यु का पात्र है और वही दशा शरीर की है।  आत्मा इन्द्रियातीत है। व्याख्या : अर्थात आकार में दिखने वाला देह , निराकार मन (परिवर्तनशील M/F जीव भाव (Apparent I) दोनों झूठ (मिथ्या) है और 'मृत्यु का पात्र' है। अतएव आकार वाला इन्द्रिय गोचर देह और निराकार मन दोनों परिवर्तनशील या परस्पर विनिमय करने योग्य  (interchangeable) होने के कारण जड़ या नश्वर है। E=Mc2 :यह दर्शाता है कि पदार्थ  (matter-आकार) और ऊर्जा (Energy शक्ति निराकार) परस्पर विनिमयीय हैं। "आत्मा (चेतन) इन्द्रियातीत है।" अर्थात चेतन आत्मा इन्द्रियातीत होने के कारण अपरिवर्तनशील अजर-अमर -अविनाशी है। इसको शस्त्र नहीं काट सकते ...... यही हमारा यथार्थ स्वरुप  (Real I) सत् , चित्, आनंद और एकमेवा-द्वितीय (अद्वैत) है।

....यह  शरीर  मन का एक बाहरी परत (crust छिलका) मात्र है। शरीर (आकार) और मन (निराकार) दो अलग अलग वस्तुएं नहीं हैं,  वे तो सीप (oyster-घोंघा) और उसके खोल (shell) के समान हैं। वे एक ही नश्वर वस्तु की दो विभिन्न अवस्थायें हैं। सीप के भीतर का जन्तु बाहर से नाना प्रकार के उपादान लेकर उस खोल को तैयार करता है। उसी प्रकार मन नामक यह आंतरिक सूक्ष्म -शक्ति समूह (निराकार अन्तःकरण) भी बाहर से स्थूल पंचभूत (आकाश,वायु , अग्नि, जल और पृथ्वी) को लेकर उससे इस शरीर रूपी ऊपरी खोल को तैयार कर रहा है। अतः हम यदि अन्तर्जगत पर विजय प्राप्त कर सकें, तो बाह्य जगत को जितना फिर बड़ा आसान हो जायेगा। फिर ये दो शक्तियाँ अलग अलग नहीं हैं ! ऐसी बात नहीं है कि कुछ शक्तियाँ भौतिक हैं , और कुछ मानसिक। जैसे यह दृश्यमान भौतिक जगत सूक्ष्म जगत की स्थूल अभिव्यक्ति मात्र है, उसी प्रकार भौतिक शक्तियाँ भी सूक्ष्म शक्तियों की स्थूल अभिव्यक्ति मात्र है। 

[This body (आकार) is just the external crust of the mind (निराकार) . They are not two different things; they are just as the oyster and its shell. They are but two aspects of one thing; the internal substance of the oyster takes up matter from outside, and manufactures the shell. In the same way the internal fine forces which are called mind (निराकार) take up gross matter from outside, and from that manufacture this external shell, the body (आकार) . If, then, we have control of the internal, it is very easy to have control of the external. Then again, these forces are not different. It is not that some forces are physical, and some mental; the physical forces are but the gross manifestations of the fine forces, just as the physical world is but the gross manifestation of the fine world

क्या ईसा और बुद्ध एक हैं ? (Are Christ and Buddha Identical?) 

यह मेरी अपनी कल्पना है कि वही बुद्ध ईसा हुए। बुद्ध ने भविष्यवाणी की थी , " मैं 500 वर्षों में पुनः आउंगा और 500 वर्षों बाद ईसा आये। ये दो महान व्यक्तित्व - दो ईश्वर। संसार में जहाँ कहीं थोड़ा भी ज्ञान है , लोग या तो बुद्ध अथवा ईसा के सामने सिर झुकाते हैं। बुद्ध के 500 वर्षों बाद मुहम्मद आये , लूथर आये। ईसा और बुद्ध ईश्वर थे , दूसरे सब पैगम्बर थे। ईसा और बुद्ध के जीवन में प्रकट शान्ति की अभिव्यक्ति को देखो - शान्त और अवरोधी। जेब में एक पाई भी न रखने वाले, आजीवन तिरस्कृत , नास्तिक और मूर्ख कहे जाने -फिर भी सोचो , मानवजाति पर उन्होंने कितना महान आध्यात्मिक प्रभाव डाला है।  

पाप से मोक्ष (Salvation From Sin) : 

अज्ञान से मुक्त होकर ही हम पाप से मुक्त हो सकते हैं। अज्ञान (Ignorance , अविद्या, अस्मिता राग-द्वेष , अभिनिवेश आदि पंचक्लेश) उसका कारण है, जिसका फल पाप है।   

We are to be saved from sin by being saved from ignorance. Ignorance is the cause of which sin is the result.

दिव्य मातृत्व (जगत जननी की गोद) में वापस लौटना (Coming Back to the Divine Mother) 

जब आया बच्चे को बगीचे में ले जाती है और उसके साथ खेलती है , माँ उसे भीतर आने के लिए बुलावा भेज सकती है। बच्चा खेल में मग्न है और कहता है , " मैं नहीं आऊंगा, खाने की मेरी इच्छा नहीं है। थोड़ी ही देर में बच्चा अपने खेल से थक जाता है और कहता है , " मैं माँ के पास जाऊंगा। " आया कहती है , " यह लो नयी गुड़िया। " पर बच्चा कहता है , " अब मुझे गुड़ियों की तनिक भी इच्छा नहीं है। मैं माँ के पास जाऊँगा। " जब तक वह चला नहीं जाता , रोता रहता है। हम सभी बच्चे हैं। ईश्वर माँ है। हमलोग धन , सम्प्पति आदि चीजों की खोज में डूबे हुए हैं ; किन्तु एक ऐसा समय आएगा , जब हम जाग उठेंगे ; और जब यह प्रकृति हमें और खिलौने देने का प्रयत्न करेगी तब हम कहेंगे , " नहीं , मैंने बहुत पाया , अब मैं ईश्वर के पास जाऊँगा। " (10:42) 

ईश्वर (चेतन या आत्मा) से भिन्न  व्यक्तित्व नहीं (No Individuality Apart From God) 

यदि हम ईश्वर से अभिन्न है और सदैव एक हैं (अद्वैत हैं) , तो क्या हमारा कोई व्यक्तित्व नहीं है?हाँ है ; वह है ईश्वर। हमारा व्यक्तित्व परमात्मा है। तुम्हारा यह इस समय का व्यक्तित्व वास्तविक व्यक्तित्व नहीं है। तुम सच्चे व्यक्तित्व की ओर अग्रसर हो रहे हैं। व्यक्तित्व का अर्थ है -अविभाज्यता। वर्तमान अवस्था में हमारी जो स्थिति है , उस अवस्था को तुम व्यक्तित्व -'अविभाज्यता ' कैसे कह सकते हो ? एक घंटे भर तुम एक ढंग से सोचते हो , दूसरे घंटे में दूसरे दूसरे ढंग से और दो घंटे पश्चात् अन्य ढंग से। व्यक्तित्व तो वह जो बदलता नहीं है। यदि वर्तमान दशा शाश्वत काल तक बनी रहे , तो यह बड़ी भयावह स्थिति होगी। तब तो चोर सदा चोर ही बना ही रजेगा और  नीच नीच। यदि शिशु मरेगा , तो वह शिशु ही बना रहेगा ? वास्तविक व्यक्तित्व वो है, जो कभी परिवर्तित नहीं होता है और न कभी परिवर्तित ही होगा , और वह हमारे अन्तर में निवास करने वाला ईश्वर (चेतन) है। (10 : 42 ) 

[If we are inseparable from God, and always one, have we no individuality? Oh yes; that is God. Our individuality is God. This is not real individuality which you have now. You are coming towards that true one. Individuality means what cannot be divided. How can you call this state -- we are now -- individuality? One hour you are thinking one way, and the next hour another way, and two hours after another way. Individuality is that which changes not. It would be tremendously dangerous for the present state to remain in eternity, then the thief would always remain a thief, and the blackguard, a blackguard. If a baby died, it would have to remain a baby. The real individuality is that which never changes, and will never change; and that is God within us.]

श्री रामकृष्ण परमहंस देव और स्वामी विवेकानन्द दोनों अक्सर सिंह-शावक  के खुद को भेंड़ समझने (Apparent I या जड़ देह,इन्द्रिय, मन और मूढ़बुद्धि से तादात्म्य) का समझने उदाहरण देते थे। कि कैसे हमलोग सिंह-शावक (चेतन -आत्मा) होकर भी भेंड़ों की तरह घाँस चरते हैं , (अर्थात विवेकी मनुष्य होकर भी मूढ़बुद्धि की गुलामी करते हैं) और बाघ से तो क्या गड़रिया से भी डरते हैं। 

विचार करके देखो प्यारे, जगत बना है मन से।  

जैसे शेर भेंड़ बन बैठो, भय मानत सिंघन से।।

यह मन (बुद्धि) ही देह बन गया है। और यम से (मृत्यु के भय से) डरता रहता है। ये 'शुद्ध बुद्धि'  बहुत दिनों से मन -इन्द्रियों के साथ रही। उनकी आदत इस बुद्धि में आ गयी। उसी तरह से सोंचती है। इन्द्रियों के द्वारा मिले दुःखों -सुखों से बुद्धि सम्मोहित है। प्रभावित है। कभी आत्मा के आनन्द को नहीं जानती। 

स्वामी विवेकानन्द अपने गुरुभाई स्वामी अखण्डानन्द को , 13 नवंबर, 1895 को लिखित एक पत्र में कहते हैं - " जबरदस्त उत्साह, अदम्य साहस , अद्भुत ऊर्जा , और सर्वोपरि गुरु -शिष्य परम्परा ( श्री रामकृष्ण -स्वामी विवेकानन्द वेदांत शिक्षक-प्रशिक्षण परम्परा Be and Make) में गुरु की आज्ञा का पालन यही वे गुण हैं, जो किसी व्यक्ति या राष्ट्र को महान बना सकते हैं !" (४/३६०) 

मेरा जीवन तथा ध्येय 

[My Life And Mission] 

(27 जनवरी, 1900 को कैलिफोर्निया के पासाडेना के शेक्सपियर क्लब में दिया गया भाषण)

" हिन्दू जाति ने कभी धन को श्रेय नहीं माना। धन उन्हें खूब प्राप्त हुआ , -दूसरे राष्ट्रों से कहीं अधिक धन उन्हें मिला , पर हिन्दू जाति ने धन को कभी श्रेय नहीं माना। युगों तक भारत शक्तिशाली बना रहा , तो भी शक्ति उसका श्रेय नहीं बनी। कभी उसने अपनी शक्ति का उपयोग अपने देश के बाहर किसी दूसरे देश पर विजय प्राप्त करने में नहीं किया।  .....  भारत वर्ष ही एक ऐसा राष्ट्र है , जिसने श्रद्धापूर्वक सदैव यही विश्वास किया कि यह जीवन वास्तविक नहीं। सत्य तो ईश्वर है , इसलिए दुःख और सुख में उसीको पकड़े रहें अपने अधःपतन के बीच भी उसने धर्म को प्रथम स्थान दिया। ....इसका एक ही कारण है और वह यह है कि इस जाति की सजीवता, इस देश का ध्येय धर्म है , और क्योंकि धर्म पर अभी तक आघात नहीं हुआ , अतः ये जाति जीवित है।  " (१०/४) [ has believed, and believed intensely, that this life is not real. The real is God; and they must cling unto that God through thick and thin.] 

" अब तुम अमेरिका की आम राय (vox pop) पर विचार करो , किसी आलोचना की दृष्टि से नहीं। ... यहाँ की हरएक चीज का निर्माण इसी दृष्टि से हुआ है कि मानव की लौकिक यात्रा सरलतापूर्वक सम्पन्न हो जाय। और जब तक जीवन है , तबतक खूब सुखपूर्वक जीवन-यापन करे। पर तुम्हारे देश में कोई व्यक्ति इस वृक्ष के नीचे बैठ जाय और कहने लगे कि मैं तो यही पर आसन मारकर ध्यान लगाऊँगा , काम नहीं करूँगा , तो उसे जेल जाना होगा। -यही फर्क है। ...मनुष्य तभी इस समाज में (भोग-प्रधान समाज में) रह सकता है , जब तक वह सामान्य समाज की पंक्ति के सुर में सुर मिलाकर काम किया करे। प्रस्तुत जीवन में अधिकाधिक भौतिक सुखभोग की इस घुड़दौड़ में हर एक आदमी को शामिल होना पड़ता है , अन्यथा वह मर जाता है (१०/६) 

अब जरा भारत की आम राय पर विचार करें। वहाँ कोई व्यक्ति कहे कि मैं पर्वत के शिखर पर बैठकर जीवन भर नासाग्र को देखते रहना चाहता हूँ , तो हर आदमी यही कहता है -जाओ शुभमस्तु ! पर यदि कोई व्यक्ति आकर कहे कि देखो " मैं इस भौतिक जीवन का कुछ ऐशो-आराम लूटना चाहता हूँ ', तो शायद उसके लिए सब द्वार बंद ही मिलेंगे। .... दोनों देशों की धारणायें भ्रमात्मक हैं। यहाँ भी आसन लगाकर कोई ध्यान करना चाहे , तो उसको भी अनुमति होनी चाहिए। वैसे ही भारत में क्यों मानव इस जीवन में भौतिक सुख-सुविधाएँ न पाए ? धनोपार्जन क्यों न करे ? लेकिन भारत में अध्यात्मवादियों की निरंकुशता है ज्ञानियों की निरंकुशता है। याद रखो ज्ञानियों की निरंकुशता, अज्ञानियों की निरंकुशता से कहीं अधिक प्रबल होती है। जब पंडित और ज्ञानी अपने मतों को औरों पर लादना प्रारम्भ करते हैं , तो वे बाधाओं और बन्धनों को रचने के ऐसे लाखों उपाय सोच लेते हैं , जिनको तोड़ने की शक्ति अज्ञानियों में नहीं होती। मैं चाहता हूँ कि इसे (निरंकुशता) को एकदम रोक दिया जाये। 

  लाखों-करोड़ों लोगों की कुर्बानी देकर 'बुद्ध' के जैसा एक बड़ा 'स्पिरिचुअल दिग्गज ' पैदा किया जाने का कोई अर्थ नहीं हैयदि हम ऐसे मनुष्यों का समाज निर्माण करें , जिसमें एक ऐसा आध्यात्मिक दिग्गज भी हो , और सारे अन्य लोग भी सुखी हों , तो वह ठीक है। पर अगर करोड़ो को पीसकर एक ऐसा दिग्गज बनाया गया , तो यह अन्याय है। अधिक उचित तो यह होगा कि सम्पूर्ण जगत का परित्राण करने के लिए एक व्यक्ति (महान आध्यात्मिक नेता) खुद कष्ट झेले।" (१०/६)   

"Now, I say that this thing has got to stop. There is no use in sacrificing millions and millions of people to produce one spiritual giant. If it is possible to make a society where the spiritual giant will be produced and all the rest of the people will be happy as well, that is good; but if the millions have to be ground down, that is unjust. Better that the one great man should suffer for the salvation of the world." 

किसी राष्ट्र में यदि तुमको कुछ कार्य करना है , तो उसी राष्ट्र की विधियों को अपनाना होगा। हर आदमी को उसीकी भाषा में बतलाना होगा। अगर तुमको अमेरिका या इंग्लैण्ड में धर्म का उपदेश देना है , (या पाश्चात्य शिक्षा में पले बढ़े आधुनिक भारतीय लोगों में मनुष्य बनो और बनाओ का उपदेश देना है ) तो तुमको - संगठन बनाना होंगी , Executive committee का मेंबर बनाकर प्रेसिडेन्ट , सेक्रेटरी , कोषाध्यक्ष आदि का चुनाव 'A.G.M' में  वार्षिक आम बैठक में तय करना होगा; क्योंकि पाश्चात्य जातियों या उनकी शिक्षा में पले -बढ़े लोगों में काम करने की यही विधि और यही भाषा है। 

[if you want to preach religion to them, you will have to work through political methods -- make organisations, societies, with voting, balloting, a president, and so on, because that is the language, the method of the Western race. ]

प्राचीन भारत का नियम यह था कि प्रत्येक पुरुष और स्त्री अपने जीवन की संध्या के निकट सामाजिक जीवन को त्याग कर , केवल अपने मोक्ष और परमात्मा के चिन्तन में संलग्न रहे। यह सब उस महान घटना का स्वागत करने की तैयारी है , जिसे मृत्यु कहते हैं। बाद में युवकों ने भी संसार त्यागना आरम्भ किया। युवकों में शक्ति का बाहुल्य होता है , इसलिए वे निरंतर अपनी मृत्यु (देह-मन की ?) के चिंतन में ही ध्यान लगाए न रह सके और घूम-घूम कर उपदेश देने और नए सम्प्रदायों का निर्माण करने लगे। इसी प्रकार युवा बुद्ध ने वह महान सुधार (अष्टांग योग बौद्धमठ ) आरम्भ किया। यदि वे जरा -जर्जरित होते तो अपने नासाग्र पर दृष्टि रखते और शांतिपूर्वक मर जाते। बुद्ध मठ का सम्प्रदाय कोई धर्म संघ -चर्च नहीं है, और न इसके अनुयाई पुरोहित होते हैं।  पुरोहितों और संन्यासियों में मौलिक भेद है। [The Order (रामकृष्ण मठ या बौद्ध मठ)  is not a church, and the people who join the Order are not priests. There is an absolute difference between the priests and the Sannyasins.]  

पुरोहित होना भी सामाजिक जीवन का एक पैतृक व्यवसाय है। पुरोहित का पुत्र उसी प्रकार पुरोहित बन जाता है , जिस प्रकार बढ़ई का पुत्र बढ़ई अथवा लोहार का बेटा लोहार। पुरोहित को विवाह-सूत्र में भी बंधना पड़ता है। हिन्दू का मत है कि पत्नी के बिना पुरुष अधूरा है। अविवाहित पुरुष को धार्मिक अनुष्ठान करने का अधिकार नहीं। "(१०/७) [The priest must always be married. The Hindu does not think a man is complete unless he has a wife. An unmarried man has no right to perform religious ceremonies.]

संन्यासियों (त्यागी -गुरुओं) के पास सम्पत्ति नहीं होती , वे विवाह नहीं करते। उनके ऊपर कोई समाज- व्यवस्था नहीं लागु नहीं होती। एकमात्र बंधन जो उनपर व्याप्ता है , वह है गुरु और शिष्य का आपसी सम्बन्ध- और कुछ नहीं। और यह भारत की अपनी निजी विशेषता है। गुरु कोई ऐसा व्यक्ति नहीं जो बस कहीं से आकर मुझे शिक्षा दे देता है और उसके बदले में मैं उसे कुछ धन देता हूँ , और बात खत्म हो जाती है। भारत में यह गुरु-शिष्य सम्बन्ध वैसी ही प्रथा है, जैसे पुत्र का गोद लेना।   गुरु पिता से भी बढ़कर है और मैं सचमुच गुरु का पुत्र हूँ - हर तरह से उनका पुत्र। पिता से भी बढ़कर मैं उनका आज्ञाकारी सेवक हूँ - क्योंकि पिता ने मुझे केवल यह शरीर मात्र दिया , मेरे गुरु ने मुझे मेरी मुक्ति का का मार्ग प्रदर्शित किया। (अर्थात नाम-जप सिखाकर मेरा आवा-गमन छुड़ा दिया!) और इसलिए वे पिता से बढ़कर हैं। अपने गुरु के प्रति मेरा यह सम्मान जीवन-व्यापी होता है , मेरा प्रेम चिरजीवी होता है। गुरु (नेता) ही एकमात्र संगठन है  (only organisation) जिसका अस्तित्व अक्षुण्ण रहता है। मैं इसी प्रकार अपने शिष्यों को ग्रहण करता हूँ । कभी कभी तो गुरु एकदम नवयुवक होता है और शिष्य कहीं अधिक बूढ़ा।) " (१० /८) 

[The teacher is not a man who comes just to teach me, and I pay him so much, and there it ends. In India it is really like an adoption. The teacher is more than my own father, and I am truly his child, his son in every respect. I owe him obedience and reverence first, before my own father even; because, they say, the father gave me this body, but he showed me the way to salvation, he is greater than father. And we carry this love, this respect for our teacher all our lives. And that is the only organisation that exists .

मेरे गुरुदेव जब " कम उम्र के ही थे , तभी उनके मन में सत्य का सीधा साक्षात्कार कर लेने की बड़ी उग्र आकांक्षा समा गयी। (.....When he was a boy he was seized with the tremendous idea of getting truth direct.) उन्होंने पाया कि हर सम्प्रदाय एक ऐसा मार्ग है, जिससे लोग एक निश्चित केंद्र पर ही पहुँचते हैं। (they are all so many paths leading to the same goal. )और इस तरह उन्होंने प्रत्येक धर्म को आशीष दिया। मैं जिन विचारों का सन्देश देना चाहता हूँ , वे सब उनके विचारों को प्रतिध्वनित करने की मेरी अपनी चेष्टा है। इसमें मेरा अपना निजी कोई भी मौलिक विचार नहीं ; हाँ , जो कुछ असत्य अथवा बुरा है , वह अवश्य ही मेरा है। पर  हर ऐसा शब्द , जिसे मैं तुम्हारे सामने कहता हूँ और जो सत्य एवं शुभ है , केवल उन्हीं की वाणी को झंकार देने का प्रयत्न मात्र है। " 

" बस उन्हीं के चरणों में मुझे ये विचार प्राप्त हुए। मेरे साथ और भी अनेक नवयुवक थे। मेरी उम्र रही होगी 16 वर्ष की कुछ तो मुझसे भी छोटे और कुछ बड़े भी थे। लगभग एक दर्जन गुरुभाई थे हम सब। और हम सबने बैठकर यह निश्चय किया कि हमें इस आदर्श का प्रसार करना है। और हम लोग चलपड़े  - न केवल उस आदर्श  का प्रसार करने , बल्कि उसे और भी व्यावहारिक रूप देने के लिए। हिन्दुओं की आध्यात्मिकता (spirituality-'प्रत्येक आत्मा अव्यक्त ब्रह्म है'  -महावाक्य) , बौद्धों की जीव-दया (mercifulness) , ईसाईयों की क्रियाशीलता (activity), एवं मुस्लिमों का बंधुत्व (brotherhood) हमलोगों को अपने व्यावहारिक जीवन के माध्यम से प्रदर्शित करना था। हमने निश्चय किया कि ' हम एक सार्वभौमिक धर्म (यूनिवर्सल धर्म -Be and Make ) का निर्माण करेंगे - अभी और यहाँ ही। हम रुकेंगे नहीं। " (१०/९)

" इसके बाद एक भयंकर समय आया ,...एक ओर था मेरी माता और भाइयों के भूखों मरने का दृश्य, और दूसरी ओर थे इन महान महापुरुष के विचार -जिनसे मेरा ख्याल था -भारत का ही नहीं, सारे विश्व का कल्याण हो सकता है। इसलिए उन विचारों का प्रचार-प्रसार करते हुए उन्हें कार्यान्वित करना अनिवार्य था। " [On the one hand, I would have to see my mother and brothers starve unto death; on the other, I had believed that this man's ideas were for the good of India and the world, and had to be preached and worked out. और यहीं से शुरू होती है - 'एक युवा आन्दोलन' - अखिल भारत विवेकानन्द युवा महामण्डल के गठन की ऐतिहासिक अनिवार्यता ! A few have jumped into the breach , they are only a few. A few thousands are necessary, and they will come . . "Onward, my brave boys - money or no money - men or no men! Have you love? Have you God? Onward and forward to the breach, you are irresistible. "TO MY BRAVE BOYS(Written to Alasinga Perumal from New York on 19th November, 1894.)vol-4/pg-367/

सकलि तोमारि इच्छा इच्छामयी तारा तुमि ।

तोमार कर्म तुमि करो माँ, लोके बोले करि आमि।।

पंके बद्ध करो करि, पंगुरे लंघाओ गिरि,

कारे दाओ माँ ब्रह्मपद, कारे करो अधोगामी ।।

आमि यंत्र तुमि यंत्री, आमि घर तुमि घरनी,

आमि रथ तुमि रथी, जेमन चालाओ तेमनि चलि ।।

भावानुवाद

सभी तेरी इच्छा है माँ इच्छामयी तारा तुम्हीं ।

अपना कर्म तुम्हीं करती माँ लोग कहते करते हमहीं ।।

फँसाती कीच में हाथी, लंघाती पंगु को गिरि ।

देती हो किसी को ब्रह्मपद माँ, करती किसी को अधोगामी ।।

मैं हूँ यंत्र तुम हो यंत्री, मैं हूँ घर तुम हो घरनी ।

मैं हूँ रथ तुम हो रथी माँ, चलता जैसा चलाती माँ ।।

by Swami Atmajnananda 

=देश-काल -निमित्त से परे हो जाओ , देह भाव का अतिक्रमण करो। आकार देह , निराकार मन से परे 'चेतन ' ब्रह्म ही सत्य है , जगत मिथ्या है , जीव भी ब्रह्म ही है।

============   

    

 

 

   

      








 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें