कुल पेज दृश्य

शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018

" हृदय में सोना दबा पड़ा है"ड्रिलिंग की पद्धति को मनःसंयोग कहते हैं।

 [1.5 मिनट] भारत के समस्त समस्याओं की एक दवा (Panacea) या सर्व रोग नाशक औषधी है,आत्मश्रद्धा 'Drilling पद्धति द्वारा 'विवेक-प्रयोग को ही वृत्ति (आँधी) बना लेना।     
                " हृदय में सोना दबा पड़ा है"- उसको निकालने की ड्रिलिंग प्रक्रिया (Drilling Process) या ड्रिलिंग की पद्धति को मनःसंयोग कहते हैं। अतः किसी भी प्रयोजनीय कार्य को कुशलता-पूर्वक सम्पन्न करने या किसी भी प्रयोजनीय विषय का ज्ञान अर्जित करने के लिए एकाग्रता के अभ्यास में सिद्ध  होना अर्थात ' मनः संयोग'  की 'विद्या' को सीख लेना अत्यन्त आवश्यक है। 'सा विद्या या विमुक्तये।' = वह विद्या कहाती है जो मुक्तिदायक होती है। कामिनी-कांचन में घोर आसक्ति रूपी 'वृत्ति' की 'आँधी' (सहज प्रवृत्ति या Instinct ) से पार होकर  हृदय में दबा सोना को ड्रिलिंग करके निकाल लेने के लिये 'मनः संयोग' की पद्धति (विवेक-प्रयोग शक्ति को ही वृत्ति की आँधी बना लेने की पद्धतिस्वयं सीखना और दूसरों को भी यह पद्धति सीखने में सहायता करना आधुनिक युग की सर्वोत्तम धार्मिक साधना  है। 
                  किन्तु 'गुरु-शिष्य वेदान्त शिक्षक-प्रशिक्षण परम्परा' (लीडरशिप ट्रेनिंग) में  मानवजाति के मार्गदर्शक नेता या माँ जगदम्बा से 'चपरास' प्राप्त कोई  'धारणासिद्ध-योगी' ( 'मनः संयोग' या एकाग्रता के अभ्यास में सिद्ध प्रशिक्षक) ही 'वुड बी लीडर्स' को विवेक-प्रयोग द्वारा अपनी वृत्ति को बुद्धि में; फिर बुद्धि को 'सहज-विवेक-सामर्थ्य' में परिणत करने का प्रशिक्षण दे सकता है!  (अर्थात खुली आँखों से ध्यान करने और 'मानवमात्र को शिव ज्ञान से देखने और उसकी सेवा करने का प्रशिक्षण दे सकता है! )  
 श्रीरामकृष्णवचनामृत (२४ अगस्त १८८२ ): श्रीरामकृष्ण का मुख सहास्य है। 'मास्टर' से कह रहे हैं - " ईश्वरचन्द्र विद्यासागर से और भी दो एक बार मिलने की आवश्यकता है। मूर्तिकार को जब मूर्ति गढ़नी होती है, तो वह पहले उसका एक खाका (blueprint) तैयार कर लेता है, फिर उस पर रंग चढ़ाता रहता है। प्रतिमा गढ़ने के लिये पहले दो तीन बार मिट्टी चढ़ाई जाती है, फिर सफेद रंग चढ़ाया जाता है, फिर वह ढंग से रंगी जाती है। विद्यासागर का सब कुछ ठीक है, सिर्फ ऊपर कुछ मिट्टी पड़ी हुई है। वह कुछ अच्छे काम (शिक्षा -समाज-सेवा आदि ) तो करता है, परन्तु स्वयं अपने हृदय में क्या है, इस बात की उसे कोई खबर नहीं है। हृदय में सोना दबा पड़ा है। हृदय में ही ईश्वर हैं यह जान लेने के बाद, सब कुछ छोड़कर व्याकुल हो उन्हें पुकारने की इच्छा होती है। "
             .... श्रीरामकृष्ण मास्टर से खड़े खड़े वार्तालाप कर रहे हैं, कभी बरामदे में टहल रहे हैं।
श्रीरामकृष्ण : "हृदय (Heart) में क्या है इसका ज्ञान प्राप्त करने के लिये कुछ साधना आवश्यक है। (अन्तरे कि आछे जानबार जन्ये एकटू साधन चाई।)
मास्टर: 'साधना'  क्या बराबर करते ही रहना चाहिये ?
[अर्थात भ्रममुक्त होने या डीहिप्नोटाइज्ड होने की औषधि (विवेकदर्शन का अभ्यास और लालचत्याग) क्या ता-उम्र या आजीवन खानी पड़ेगी ?]
             श्रीरामकृष्ण : " नहीं, पहले कुछ कमर कसकर करनी चाहिये। फिर ज्यादा मेहनत नहीं उठानी पड़ती। जब तक जीवन नदी में ' हिलोरा (surge), चक्रवात (storm),आँधी चल रही होती है, और नौका नदी के तीखे मोड़ों से होकर गुजर रही होती है, तभी तक मल्लाह को मजबूती से पतवार पकड़नी पड़ती है।  उतने से पार हो जाने पर नहीं। जब वह मोड़ से बाहर हो गया और अनुकूल हवा चली तब वह आराम से बैठा रहता है, पतवार में हाथ भर लगाये रहता है। फिर तो पाल टाँगने का बंदोबस्त करके आराम से चिलम भरता है। 'कामिनी और कांचन' की आँधी (वृत्ति) से निकल (विवेक-प्रयोग-वृत्ति में)  जाने पर शान्ति मिलती है ! 
                " तराजू में किसी ओर कुछ रख देने से नीचे की सुई और ऊपर की सुई दोनों बराबर नहीं रहतीं। नीचे की सुई मन है और ऊपर की सुई ईश्वर। नीचे की सुई का ऊपर की सुई से एक होना ही योग है। (अर्थात 'मनः संयोग' है अर्थात एकाग्रता के अभ्यास में सिद्ध होना है (Proven in concentration practice !)
                "धारणा-सिद्ध योगियों का मन सदा ईश्वर में लगा रहता है --सदा आत्मस्थ रहता है। शून्य दृष्टि ( zero in on/गहराई से निशाने पर सधी हुई दृष्टि/ लक्ष्यवस्तु में तल्लीन दृष्टि/ লক্ষ্যবস্তুর দিকে তাক করা/কোনো কিছুর প্রতি মনোযোগ নিবদ্ধ করা) , देखते ही उनकी अवस्था सूचित हो जाती है । समझ में आ जाता है, कि चिड़िया अण्डे को से रही है। सारा मन अण्डे ही की ओर है, ऊपर दृष्टि तो नाममात्र की है। अच्छा, ऐसा चित्र (दी मदरबर्ड हैचिंग हर एग्स) क्या मुझे दिखा सकते हो ? " 
मणि- जैसी आज्ञा। चेष्टा करूँगा, यदि कहीं मिल जाय।"
-------------------------------
[2.5 मिनट:]   कार्य और ज्ञान क्या है ? 
मनः संयोग किये बिना अर्थात मन को एकाग्र किये बिना, हम न तो किसी प्रयोजनीय कार्य को अच्छी तरह कर सकते हैं, न किसी ज्ञातव्य विषय का सम्यक ज्ञान ही अर्जित कर सकते हैं। प्रातः काल में सूर्य उदित होता है,फूल खिल जाते हैं, नदी बहती जा रही हैं, बारिश से सूखी हुई मिट्टी गीली हो जाती है। ये सभी कार्य प्रकृति के नियमानुसार घटित होते रहते हैं। कुछ ऐसे कार्यों को भी घटित होते देखते हैं जिनमें प्रत्येक के पीछे मनुष्य की इच्छा, और प्रयत्न आवश्यक होता है। प्रत्येक मनुष्य को जीवन यापन करना होता है और उसके लिये सबका अर्थोपार्जन करना आवश्यक है। इसीलिये हम देखते हैं, कोई किसान खेत में हल चला रहा है, मछुआरा मछली पकड़ रहा है। कोई वैज्ञानिक किसी प्राकृतिक घटना पर मन को एकाग्र करके गहराई से विचार करने में लगा है, और न्यूटन की तरह किसी नये नियम या नये उदाहरण का आविष्कार कर रहा है! कोई खेल रहा है तो कोई पढ़ने में लगा हुआ है आदि-आदि। ये सब भी विभिन्न प्रकार के कार्य ही हैं ! 
 मन की कल्पनाओं को साकार रूप देना ही 'कार्य' है; तथा किसी भी कार्य को करने का सबसे बड़ा साधन मन ही है। जिस विषय या वस्तु के ऊपर कार्य किया जा रहा है, उसके रूप या स्थान में परिवर्तन हो जाता है। जैसे लकड़ी के तख्ते से कुर्सी का निर्माण हो गया, सूत से गमछा बन गया, धरती पर पड़े गोबर से जलाने वाला उपला बन गया, कोयले के चूरे से जलाऊ गोटे बन गये, हल चलाने से धरती खेती करने योग्य हो गयी आदि-आदि। इच्छाशक्ति , विवेक-प्रयोग द्वारा 'प्रयोजनीय कार्य' विषयक संकल्प लेने, चिंतन द्वारा उसका खाका (ब्लूप्रिन्ट) तैयार करने में जिस शक्ति का क्षय होता है उसे मानसिक शक्ति कहते हैं, जबकि काम करने में जो शक्ति लगती है वह शारीरिक शक्ति कहलाती है। 
ज्ञान क्या है ? ज्ञान का अर्थ है, (पूर्व में देखी-सुनी) वस्तुओं की साहचर्य प्राप्ति। अपनी आँखों से मैं जब कोई फूल, या कोई पक्षी,भूखे व्यक्ति, बिच्छू या बिल्ली को देखता हूँ; तो पहले साहचर्य के नियमानुसार उन्हें वगीकृत कर लेता हूँ , फिर आसानी से पहचान लेता हूँ। इस जगत में अनगिनत वस्तुएँ एवं विषय जानने योग्य हैं। अद्वैतवादी कहते हैं, ' नाम-रूप को अलग कर लेने पर क्या प्रत्येक वस्तु ब्रह्म नहीं है ? लघु (पिण्ड) से क्रमशः बृहद (ब्रह्म) का ज्ञान भी मन की शक्ति के द्वारा प्राप्त होता है। किसी विषय का ज्ञान प्राप्त करने के पहले 'मनःसंयोग' का ज्ञान प्राप्त करना ही सबसे ज्यादा जरुरी है।
[3.15 मिनट:] (i) मन क्या है (ii) बंदर का रूपक (iii) मन बनता कैसे है ? (iv) हमलोग जिसे 'मैं' कहते हैं, वह क्या है ? (v) मन का गुणस्वभाव (property, विशेष धर्म) (vi) 'अहं' को मिटा देना है, एक दाग के रूप में रखना है ? (vii) शिक्षा क्या है ?   
मन क्या है : मन एक ऐसा 'अद्भुत कम्प्यूटर' है, जो केवल सूचनाओं और संवादों को एकत्र करता है, बल्कि कई प्रकार से उनका विश्लेषण भी करता है, उन्हें वर्गीकृत कर उनकी व्याख्या करता है और उनमें से सार अर्थ ढूंढ़ निकालता है। यह एक ऐसा 'अद्भुत लेंस' है, जो एक साथ टेलिस्कोप (telescope,दूर-वीक्षणयंत्र) और माइक्रोस्कोप (Microscope,अणु -वीक्षणयंत्र) दोनों के सम्मिलित रूप जैसा कार्य करता है। फिर वही मन कल्पना करता है, इच्छा करता है, उद्यम भी करता है। वस्तुतः मन कि शक्ति के द्वारा ही हमलोग सब कुछ जानने और करने में समर्थ होते हैं। इस प्रकार मन की शक्ति अनन्त है। इतना सब कहने-सुनने पर भी हम मन को ठीक से समझ क्यों नहीं पाते हैं ? 
क्योंकि वह स्थूल नहीं एक सूक्ष्म पदार्थ है। इतना अधिक सूक्ष्म है कि उसे न तो देखा जा सकता है, और न उसे मुट्ठी में ही पकड़ा जा सकता है; तथापि मन के विषय  में हर कोई जानता है कि 'मन' है । वायु को तो हम देख भी नहीं सकते, फ़िर भी हम जानते है कि वह है। वृक्ष की पत्तियाँ या जल की सतह को हिलता हुआ देखकर हम समझ जाते हैं कि वायु प्रवाहित हो रही है। मन भी सूक्ष्म है- उसको आँखों से तो नहीं देख सकते, उसके कार्यो से समझा जा सकता है कि 'मन' है । वास्तव में मन हमारे इतने निकट है कि हम उसे देख ही नहीं पाते, किन्तु बहुत अच्छी तरह से जानते हैं कि मेरा 'मन' है। 
बन्दर का रूपक :  अत्यन्त चंचल है, प्रचण्ड गति से दौड़ता है। मन के दौड़ने/उड़ने की गति ध्वनि ही नहीं प्रकाश की गति से भी अधिक वेगवान है। सर्वदा विभिन्न प्रकार के विचारों, भावनाओ या कल्पनाओं के उधेड़-बुन में डूबा ही रहता है।   मनुष्य का मन उस बन्दर के ही सदृश्य है। मन तो स्वभावतः सतत चंचल है ही, फ़िर वह वासनारूप मदिरा से मत्त है।  इससे उसकी अथिरता बढ़ गयी है। जब वासना आकर मन पर अधिकार कर लेती है, तब सुखी लोगों को देखने पर इर्ष्या रूपी बिच्छू डंक मारता ही है, जिससे मन और तड़पने लगता है। (वह अतिरिक्त चंचल हो जाता है) उसके ऊपर भी जब अहंकार रूपी भूत मन पर सवार हो जाता है, तब तो वह अपने आगे किसी को नहीं गिनता। अहंकाररूपी भूत का क्या कहना, जो सर्वदा उस पर सवार रहता है। (मैं क्या कम हूँ? दिखा दूंगा) जरा विचार तो करो, इस प्रकार के मन वाले मनुष्य की दशा कैसी होती होगी ? और ऐसे मन को नियंत्रित करना कितना कठिन होगा ?
मन बनता कैसे है: मनवस्तु (Mind Stuff ) को, जिससे मन बनता है उसको - 'चित्त' कहते हैं ।मन की तुलना प्रायः किसी शान्त सरोवर से की जाती है। चित्त-सरोवर में पंचेंद्रियों के विषय रूपी कंकड़  गिरते रहते हैं,इसीसे वह सदैव उद्वेलित और दोलायमान बना रहता है। 'मन' का कार्य है प्रश्न करना। 'बुद्धि' का कार्य है निर्णय करना , जैसे ही बुद्धि ने निर्णय किया वैसे ही 'अहंकार' या मैं-पन आ जाता है। अंतःकरण के चार पार्ट हैं, 'चित्त-मन-बुद्धि और अहंकार'। अहंकार या 'अहं' भी आत्मा का ही अभिकरण (Agency) जिसके सहारे वह जगत-व्यवहार (नेता अथवा दैत्य विवेक? का कार्य) करता है। मन रूपी बंदर पर चढ़ा अहंकार का भूत (दैत्य )हमें कहीं खा नहीं जाय, इसके लिये कोई अन्य शिक्षा लेने के पहले मन को अपने वश में करने  की विद्या अवश्य सीखनी होगी।
हमलोग जिसे 'मैं' कहते हैं, वह क्या है ?  शरीर भी मेरा है, और मन भी मेरा ही है। अगर शरीर ही 'मैं' होता तो, तो हमलोग 'मेरा शरीर' क्यों कहते  ? अतः  हम सोचने पर बाध्य हो जाते हैं कि- ' मैं ', शरीर और मन के अतिरिक्त कुछ और ही वस्तु है। इसी 'मैं ' को हमारे देश में आत्मा  की संज्ञा दी गयी है। इनमें से आत्मा (ब्रह्म) ही हमारी वास्तविक सत्ता है। स्वामी जी (3H) - शरीर (Hand), मन (Head) और हृदय या आत्मा (Heart) कहते थे। इस शरीर और आत्मा के मध्य हमारा मन एक सेतु (Bridge) की तरह कार्य करता है।  इस स्थूल शरीर और समग्र जगत् को जानने, समझने और देखने के लिए मन मानो एक दिव्य चक्षु है जिसे हमारी आत्मा के समक्ष रख दिया गया है।  दिव्यं ददामि ते चक्षुः पश्य मे योगमैश्वरम्।।11.8।। 
मन का गुणस्वभाव (property):मन को दोष देते हुए कहा जाता है कि, यह मन बन्दर के समान चंचल है, किन्तु मनुष्यों का मन यदि चंचल नहीं होता, सर्वदा स्थिर ही रहता, तो उसे भले और कुछ संज्ञा दी जा सकती थी पर उसे मन नहीं कहा जाता। पारा यदि ठोस होता, यदि उसमें गाढ़ापन, सांद्रता (viscosity) और विशिष्ट गुरुत्व (Specific gravity) आदि गुणस्वभाव  (property-विशेष धर्म) नहीं होते तो  थर्मामीटर (Thermometer, ताप-मापक यंत्र)  या बैरोमीटर (Barometer,वायुमंडलीय-दबाव  मापी यंत्र) कैसे बनता ? मनुष्य के दैनंदिन जीवन में प्रकृति द्वारा निर्मित रासायनिक धातु पारा का उपयोग करने के लिए यह गुण उसके आपेक्षिक गुरुत्व तथा सांद्रता का रहना आवश्यक था। उसी तरह हृदय में दबे सोना को ड्रिल करके निकालने की विद्या सीखने के लिये मन का गुणस्वभाव (property) चंचल और गति का प्रचण्ड रहना भी आवश्यक था।अतः मन की स्वाभाविक चंचलता और द्रुत-गतिशीलता उसके दोष नहीं, बल्कि विशिष्ट गुण-धर्म हैं ! हमें केवल 'विवेकानन्द-सिस्टर निवेदिता वेदान्त लीडर प्रशिक्षण परम्परा' में मनःसंयोग के अभ्यास द्वारा इच्छाशक्ति के 'उभयतोवहिनी -तीव्र प्रवाह' एकोन्मुखी बनाकर, उसका मोड़ घुमा देने की विद्या सीखना आवश्यक है।
'अहं' को मिटाना नहीं, एक दाग के रूप में रखना है:  (बरही के संदीप ने पूछा है)-" अगर कोई व्यक्ति अपने अहंकार को मिटाना चाहता है, तो वह अहंकार को कैसे मिटा सकता है? यह अहंकार या 'अहं' अन्तःकरण का एक पार्ट है, यह आत्मा के एक एजेंसी के रूप में सर्वदा साथ ही लगा रहता है। क्योंकि यह अहंकार दैवी माया (ब्रह्म की शक्ति) है; इसीलिये कभी मिटता  ही नहीं। शक्ति (माँ काली-भवतारिणी) की आराधना (दे माँ निज चरणों का ज्ञान ! की प्रार्थना) के द्वारा इस 'अहं रूपी वृत्ति' की आंधी (घोर-स्वार्थपरता) को, इच्छाशक्ति का विकास करके (पूर्णतः निःस्वार्थपरता) 'माँ का भक्त', वीर या हीरो के रूप में रूपान्तरित कर लेना आवश्यक है। और इसी कार्य को कुशलतापूर्वक सम्पन्न करने के लिये 'मनः संयोग' द्वारा [ मानसिक-व्यायाम अर्थात 'प्रत्याहार-धारणा अथवा विवेक-दर्शन अभ्यास का प्रशिक्षण' और स्वाध्याय रूपी पौष्टिक आहार  के द्वारा]  चेतना की वृत्ति (आँधी) को बुद्धि में, फिर विवेक-प्रयोग क्षमता को ही सहज-वृत्ति आँधी में परिणत करके 'इच्छाशक्ति' के 'उभयतो-मुखी' प्रवाह और विकास को नियंत्रण में लाना अनिवार्य है।
शिक्षा क्या है: धारणासिद्ध योगी स्वामी विवेकानन्द जी कहते हैं, " शिक्षा क्या है ? क्या वह पुस्तक विद्या है ? नहीं ! क्या वह नाना प्रकार का ज्ञान है ? नहीं ! जिस संयम के द्वारा इच्छाशक्ति के (उभयतोवहिनी) प्रवाह और विकास को वश में लाया जाता है (अर्थात उसे एकोन्मुखी बना लिया जाता है) और वह फलदायक होता है, वह शिक्षा कहलाती है। ... शिक्षा का अर्थ है उस पूर्णता को व्यक्त करना जो सब मनुष्यों में पहले से विद्यमान है।"  मन में केवल कल्याणकारी विचार (मनुष्य-निर्माणकारी और चरित्र-निर्माणकारी विचार) भरने होंगे। पवित्रता, धैर्य और अध्यवसाय (अटलता) (3P -'Purity, Patience, Perseverance ) ये सभी मन के गुण हैं, और सर्वोपरि है- हृदय - विकसित या 'मातृहृदय-स्थित 'प्रेम' (Love) ! प्रेम में वह शक्ति है कि वह पत्थर को भी पानी बना सकती है। इसीलिये स्वामी विवेकानन्द ने 'मन की एकाग्रता' को ही शिक्षा की आधारभूत सामग्री कहा है।
[4.5 मिनट] एकाग्रता (Convex lens) की सहायता से मन को विषयों से खींचकर हृदय में दबा सोना पर धारण करना। जीवन के खेल में हार-जीत। जीवन और जीवनपुष्प का प्रस्फुटन।   
अत्यन्त आवश्यक कार्य है प्रत्याहार: जैसे उन्नत ताल (Convex lens) की सहायता से सूर्य की किरणों को जब कागज पर केन्द्रीभूत किया जाता है, तब कागज जल जाता है। उसी तरह  मन की शक्ति की अदृश्य रश्मियों को अकारण चारों ओर बिखर कर नष्ट नहीं होने देकर, अर्थात   इन्द्रिय-विषयों से खींचकर उन्हें एकीकृत या संघटित करके अपने प्रयोजनीय विषय में नियोजित करने को ही मन की एकाग्रता (Concentration of Mind) या 'मनः संयोग' कहते है। प्रत्याहार के अभ्यास द्वारा मन की शक्ति-रश्मियों को एकोन्मुखी (Unidirectional) करके 'हृदय में दबा सोना' पर केन्द्रीभूत करते करते एक दिन १००० वर्षों से कमरे में भरा अँधेरा क्षणभर में प्रकाशित हो उठता है। अतः विवेक-प्रयोग के द्वारा प्रत्याहार के कौशल को सीखना ही सबसे आवश्यक कार्य है। 
जीवन के खेल में हार-जीत: मनुष्य जीवन की सार्थकता सबकुछ विवेक-प्रयोग और आत्मश्रद्धा को अपनी सहज प्रवृत्ति बना लेने पर ही निर्भर करता है।  अपनी यह कार्य बहुत कठिन है, किन्तु असम्भव नहीं है। मनुष्य के लिये कुछ भी करना असंभव  नहीं है, क्योंकि मनुष्य अनन्त शक्ति का अधिकारी है। हमारा पूरा जीवन भी एक महान खेल की तरह ही है। जीवन के इस खेल में विजयी होने से जिस आनन्द और गर्व की अनुभूति होती है, वैसा आनन्द क्या अन्यत्र कहीं उपलब्ध है ? जो  सही समय पर (युवा काल में ही) सही दाँव चलता है, वही विजयी होता है। यह निर्णय हमें स्वयं करना है कि क्या हम जीवन को व्यर्थ में (आहार,निद्रा,भय, मैथुन में) नष्ट होने देंगे ?  
जीवनपुष्प का प्रस्फुटन : एक अन्तर्निहित शक्ति मानो लगातार अपने स्वरूप में व्यक्त होने के लिए- अविराम चेष्टा कर रही है,और बाह्य परिवेश या परिस्थितियाँ उसको दबाये  रखने के लिए प्रयासरत है, बाहरी दबाव को हटा कर प्रस्फुटित हो जाने के इस प्रयत्न (महान-खेल) का नाम ही जीवन है। 
[5.10 मिनट] प्रारंभिक कार्य : ५ यम-५ नियम 24 X 7- " सुखार्थिनः कुतो विद्या विद्यार्थिनः कुतो सुखम्" 
कार्य मन की अतिरिक्त चंचलता को के द्वारा संयम में रखना।  कुछ गुणों (यम-नियम) को जानकर उन्हें सदैव याद रखना, तथा उन्हें अपने जीवन में (मन-वचन-कर्म)  धारण करने का अभ्यास निरंतर करते रहना आवश्यक है।  ' ईश्वर-प्रणिधान' ब्रह्म, ईश्वर, या उनके अवतार, जैसे- राम, कृष्ण, बुद्ध, यीशु, मोहम्मद, चैतन्य और श्री रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानन्द/ या किसी महापुरुष  में विश्वास रखते हुए उनका -स्मरण -मनन करने से मन सहजता से शांत और संयत हो जाता है।
[6.5 मिनट] चित्तवृत्ति निरोध का नुस्खा क्या है ? 
मन ही हमलोगों का सबसे अनमोल संसाधन (Most Precious Human Resources) है, ईश्वर का सबसे बड़ा वरदान है। व्यासदेव मानो  ५००० वर्ष पहले ही  जानते थे कि एक दिन स्वामी विवेकानन्द का एक मार्गदर्शक नेता आएगा ! इसलिये मन की चंचलता और द्रुत गति की वृत्ति आँधी पर विजय-प्राप्ति  का नुस्खा दिया- दो बातों पर निर्भर है :  
                   " इति उभय अधीनः चित्तवृत्तिनिरोधः"  (i) 'विवेकदर्शनाभ्यासेन' यह दवा प्रतिदिन दो बार-ब्रह्ममुहूर्त में और गोधूलि बेला में।(ii) 'वासना और धन' के प्रति घोर आसक्ति या अत्यधिक लालच का  त्याग। ('विवेकदर्शनाभ्यासेन'-यह दवा 2 बार सुबह-शाम; तथा 'विवेक-प्रयोग' या 'Lust and Lucre' में आसक्ति का त्याग/ 'How much land a man needs ?' यह दवा 24 X 7 X 365/लेनी है। )  
            "चित्तनदी नाम उभयतो वाहिनी, वहति कल्याणाय वहति पापाय च" = चित्तरूपी नदी दो दिशाओं में (उभयतः /ऊपर -नीचे) प्रवाहित होती है, कल्याण के लिए बहती है और पाप के लिए भी बहती है।  
             "विवेकविषयनिम्ना सा चित्तनदी कल्याणाय वहति' (सा=वह) 'कैवल्यप्राग्भारा': कैवल्य (मुक्ति) की ओर ले जानेवाली विवेकयुक्त वह चित्तनदी की धारा कल्याण के लिए बहती है। अर्थात चित्तनदी की धारा की तली, या इच्छाशक्ति के प्रवाह और विकास के धारा की तली जब विवेकविषय-निम्ना बन जाती है, और विवेक-प्रयोग शक्ति ही जब सहज-प्रवृत्ति (Instinct,आँधी) बन जाती है, तब बुद्धि भी सहज रूप से (नश्वर) और पुरुष (शाश्वत) के बीच के अंतर को अनुभव करने की अनुमति देती है; इसीलिये वह धारा " कैवल्य" मुक्ति की ओर (भ्रममुक्त या डीहिप्नोटाइज्ड करने की ओर)  ले जानेवाली है और कल्याण-वहा है।              "अविवेकविषयनिम्ना सा पापाय वहति'-वह 'संसारप्राग्भारा" = संसार की ओर ले जाने वाली अविवेक से युक्त वह पाप के लिए बहती है। संसार या देहान्तर-गमन  (Transmigration) की ओर (अवनति की ओर) ले जाने वाली धारा पाप-वहा है।  
             "तत्र वैराग्येण विषयस्रोतः खिलीक्रियते "  = उस (तत्र) बाह्य वस्तुओं या 'विषयस्रोतः' अर्थात विषयस्रोत की ओर बहने वाली, इन्द्रिय विषयों (रूप, रस, गंध,शब्द,स्पर्श) की ओर बहने वाली धारा पर (वैराग्येण) वैराग्य का फाटक लगाकर, उस धारा  को मन्द बनाते हुए अर्थात 'वासना और धन में' घोर आसक्ति या लालच को कम करते हुए " खिलीक्रियते " अर्थात शक्तिहीन किया जाता है।
               "विवेकदर्शनाभ्यासेन विवेकस्रोत उद्घाट्यते।"= और तब  विवेक-दर्शन के नियमित अभ्यास द्वारा बुद्धि या चित्त-नदी के प्रवाह कल्याण की दिशा में मोड़ने का अभ्यास  करते-करते (शाश्वत-नश्वर विवेकशील ज्ञान पर चिंतन-मनन करते-करते) एक दिन चित्तवृत्ति निरुद्ध हो जाती है और विवेकस्रोत (विवेक-प्रयोग शक्ति का श्रोत अर्थात आत्मा या अपना सच्चिदानन्द स्वरुप 'ब्रह्म-स्वरूप') उद्घाटित हो जाती है। 
               "इत्युभयाधीनश्चित्तवृत्तिनिरोधः।  इति उभय अधीनः चित्तवृत्तिनिरोधः" = इस  प्रकार  चित्तवृत्तिनिरोधः -अर्थात  चित्त की स्वाभाविक चंचलता और बहिर्मुखी वृत्ति (आँधी) पर नियंत्रण, या विवेक-प्रयोग शक्ति को ही अपनी सहज-वृत्ति [Instinct] बना लेने का सामर्थ्य, १. विवेक-दर्शन का अभ्यास सुबह-शाम दो बार और २. 'वासना और धन' के प्रति Lust and Lucre) में घोर आसक्ति या अत्यधिक लालच का  त्याग How much land a man needs ?  इस कथा के चिंतन-मनन की दवा घंटे-घंटे के अंतराल से (24 X 7 X 365) लेने पर निर्भर करता है।                  
अब हमलोग ' मनः  संयोग ' के महत्व को जानकर मन ही मन निश्चित रूप से संकल्प ले रहे होंगे कि हम 'मनः संयोग ' अवश्य सीखेंगे और इसका अभ्यास किस तरह किया जाता है, इसकी भी  जानकारी प्राप्त करेंगे। 
[7.मिनट] सम्यक आसन:[अर्धपद्मासन,मेरुदण्ड सीधा रख कर बैठने से श्वास-प्रश्वास सहज,सुगन्धित-फूल या धूपबत्ती।] 
 'अर्धपद्मासन'  में बैठने से एक सुविधा और होता है कि कमर, मेरुदण्ड और ग्रीवा (गर्दन) को एक सीध में रहता है। कमर और रीढ़ की हड्डी (मेरुदण्ड ) को सीधा रख कर बैठने से श्वास-प्रश्वास सहज रूप में चलता रहता है। ऐसा न होने पर कुछ ही देर में थकावट का अनुभव होगा, और मन उसी ओर चला जायेगा। सुगन्धित-फूल या धूपबत्ती कि भीनी-भीनी सुगन्ध यदि नासिका तक आती रहे तो अच्छा है।शब्द, गीत या बातचीत आदि सुनाई पड़ सकती है। इन्हें रोकने का कोई उपाय तो नहीं है, फिर मैं इतना कर सकता हूँ कि उस ओर मन को नहीं जाने दूंगा ! 
[8.3 मिनट] प्रत्याहार (i) 'मन को देखना'।  प्रत्याहार (ii) 'मन को आदेश देना।' 
 मन को देखना: 'मन की यह दोहरी विद्यमानता' (Double Presence of Mind) शक्ति से : अर्धपद्मासन में बैठ जाने के बाद, इसी प्रकार द्रष्टा-मन या व्यक्तिपरक मन (Subjective Mind) की सहायता से दृश्य-मन या विषयाश्रित मन (Objective Mind) की गतिविधियों को थोड़ी देर तक पर्यवेक्षण करना है। परन्तु मन के जैसी सूक्ष्म, दूसरी कोई सूक्ष्म वस्तु तो है ही नहीं।  इसीलिये मन को मन के द्वारा ही देखना पड़ता है। शुरू -शुरू में यह सुनकर विस्मय होना स्वाभाविक है कि 'मन की यह दोहरी विद्यमानता' (Double Presence of Mind) कैसे संभव है ? किन्तु जाने-अनजाने हमलोग प्रायः यही तो सदैव करते रहते हैं।  जब अकस्मात हमारी तंद्रा टूटती है, तब हम स्वयं अवाक् होकर सोचने लगते हैं कि अरे ! क्या मैं ही इतनी देर से इस विषय पर चिन्तन कर रहा था ? 
मन को आदेश देना: मन पर धीरे धीरे विवेक-अंकुश का प्रयोग करना होगा। उससे कहना होगा -  नहीं अब तुम्हें पहले जैसा इधर-उधर दौड़ने नहीं दिया जायगा। [यत्ने कृते यदि न सिध्यति कोऽत्र दोषः।-पंचतंत्र] 
[9.मिनट] मनः संयोग,'Concentration' धारणा (i) मन को एकमुखी बना कर हृदय में धारण करने के लिये पवित्र मूर्त-आदर्श का चयन। धारणा (ii)-तल्लीनता (Engrossment)  धारणा (iii) तल्लीनता-परीक्षा और परिणाम। 'मन एव मनुष्याणां कारणं बन्धमोक्षयोः ।' 'या मति सा गतिर्भवेत।'  
धारणा (i) पवित्र मूर्त-आदर्श का चयन: 'साहचर्य का नियम' (Law of Association) के अनुसार ऐसे मूर्त आदर्श पर मन को बैठना ज्यादा अच्छा होता है जिस पर हमारे मन में स्वाभाविक रूप से श्रद्धा-भक्ति हो।भारत सरकार द्वारा घोषित युवा-आदर्श स्वामी विवेकानन्द  या अन्य किसी पवित्र प्रतीक  'ॐ' (या 786/ पवित्र काबा) जिन्हें हम पवित्रता स्वरूप या प्रेम-स्वरूप मानकर 'श्रद्धा-भक्ति के साथ पूजने योग्य  या परिक्रमा करने योग्य मानते हैं। प्रत्याहार और धारणा के अभ्यास को मन का व्यायाम भी कहा जा सकता है। "धारणा सिद्ध व्यक्ति की पहचान यह है कि उसकी निगाहें स्थिर रहती है। ऐसे चित्त की शक्ति बढ़ जाती है, फिर वह जो भी सोचता है वह घटित होने लगता है।
 मन को अन्य विषयों से हटाते हुए, एक विशेष 'ध्येय-वस्तु' या विषय की ओर स्थिर करने को ही धारणा  या एकाग्रता कहते हैं।  किन्तु यह ध्येय (ध्यान का विषय) क्या हो ? मनः संयोग का अर्थ है मात्र मनमाने ढंग से किसी भी व्यक्ति या विषय के चिंतन में तल्लीन (engrossed) हो जाना (जैसे शकुंतला दुष्यंत की याद में इतनी लीन हो गयी थी कि उसे दुर्वासा ऋषि के पधारने का पता ही नहीं चला ....) नहीं है! मनोविज्ञान के 'साहचर्य का नियम' (Law of Association) के अनुसार उस आदर्श के सदगुणों (पवित्रता और प्रेम) का विचार भी हमारी कल्पना में आने लगते हैं। इसलिये किसी मूर्त-आदर्श पर मन को केन्द्रीभूत करना अधिक श्रेयस्कर होता है। किसी ऐसे मूर्त आदर्श पर मन को बैठना ज्यादा अच्छा होता है जिस पर हमारे मन में स्वाभाविक रूप से श्रद्धा-भक्ति हो। भारत सरकार द्वारा घोषित युवा-आदर्श स्वामी विवेकानन्द की मूर्ति या जीवन्त छवि हमारे लिये एक अत्यन्त प्रेरणादायी आदर्श हो सकती है। जितना उनका धारणा-ध्यान सिद्ध था वैसा ही कर्म भी था। वे चरित्र के सभी गुणों के वे मूर्तरूप लगते हैं।उनकी छवि पर मनः संयोग का अभ्यास करने से- अर्थात 'विवेक-दर्शन' का अभ्यास करने से हममें भी इसी प्रकार का आत्मविश्वास पैदा होगा। उन्होंने कहा है-" मनुष्य सब कुछ कर सकता है, मनुष्य के लिए असंभव कुछ भी नहीं है।"वे मानव-मानव के बीच जाति या धर्म के आधार पर किसी प्रकार का भेद नहीं देखते थे। कोई चाहे तो अपने मन को दीपक की लौ पर, दीवार पर वृत्त बनाकर उसके केन्द्र पर, या अन्य किसी पवित्र प्रतीक  'ॐ' (या 786/ पवित्र काबा) पर भी मन को लगाने का प्रयत्न-तल्लीन करने का प्रयत्न कर सकते हैं। किन्तु किसी ऐसे देवी-देवताओं, महापुरुष या इष्ट की मूर्ति या चित्र पर मन को केन्द्रीभूत करना अधिक सहज होता है, जिन्हें हम पवित्रता स्वरूप या प्रेम-स्वरूप मानकर श्रद्धा-भक्ति के साथ पूजने योग्य (या परिक्रमा करने योग्य) मानते हैं। 
धारणा (ii):तल्लीनता (Engrossment) किन्तु वैसी नहीं जैसे शकुंतला दुष्यंत की याद में इतनी लीन हो गयी थी कि उसे दुर्वासा ऋषि के पधारने का पता ही नहीं चला ....।  'धारणा' के अभ्यास को -अर्थात बार बार मन को इन्द्रियविषयों से खींच कर,थोड़ी देर तक पूर्व-निर्धारित मूर्त आदर्श में तल्लीन रखने की चेष्टा- प्रत्याहार और धारणा के अभ्यास को मन का व्यायाम भी कहा जा सकता है। जिस प्रकार शरीर को शक्तिशाली बनाने के लिये  पौष्टिक आहार होते हैं, उसी प्रकार मन को भी शक्तिशाली बनाने का आहार होता है। निरंतर पवित्र विचार या शुभ-संकल्प से मन को भरे रखना वह मानसिक पुष्टि है, जो  मन को हृष्ट-पुष्ट बनाये रखता है।इस प्रकार मनः संयोग का अभ्यास करने से कोई भी व्यक्ति इसी जीवन में यथार्थ सुख, शान्ति और आनन्द का अधिकारी बन सकता है। प्रतिदिन दो बार, प्रातः और संध्या में 'विवेक-दर्शन' का अभ्यास करते रहने से धीरे-धीरे अपनी इच्छानुसार मन को किसी भी वस्तु या विषय पर एकाग्र किये रखने की क्षमता बढ़ती जाती है। "धारणा सिद्ध व्यक्ति की पहचान यह है कि उसकी निगाहें स्थिर रहती है। ऐसे चित्त की शक्ति (इच्छाशक्ति) बढ़ जाती है, फिर वह जो भी सोचता है वह घटित होने लगता है।  
धारणा (iii) परीक्षा और परिणाम:  हम यह कैसे जानेंगे कि मन की दृष्टि उसी ध्येय वस्तु (आराध्य-आदर्श) पर पड़ रही है? इसकी पहचान यही है कि मन जब किसी वस्तु पर पुर्णतः एकाग्र रहता है, या तल्लीन (engrossed) हो जाता है, तो उस समय मन में अन्य कोई विचार उठता ही नहीं है।अभी आँखों से विवेक-दर्शन का अभ्यास कर रहा हूँ, या विवेकानन्द की छवि पर मनःसंयोग कर रहा हूँ। जब तक यह विचार मन में रहता है कि मैं विवेक-दर्शन कर रहा हूँ, तब तक यह समझना चाहिए कि मन अपने आराध्य-देव का दर्शन करने में ही लगा हुआ है। इसका अर्थ यह हुआ कि नेत्रों कि दृष्टि जिस वस्तु पर पड़ रही है, मन की दृष्टि भी उसी वस्तु के ऊपर केन्द्रीभूत है। 
तल्लीनता की परीक्षा यह है कि उस समय प्रयोजनीय कार्य, लक्ष्य के सिवा मन में अन्य कोई विचार उठता ही नहीं है। धारणा सिद्ध व्यक्ति की पहचान यह है कि उसकी निगाहें स्थिर रहती है। ऐसे चित्त की शक्ति (इच्छाशक्ति) बढ़ जाती है, फिर वह जो भी सोचता है वह घटित होने लगता है। 
ठाकुर कहते हैं - "धारणा-सिद्ध योगियों का मन सदा ईश्वर में लगा रहता है --सदा आत्मस्थ रहता है। शून्य दृष्टि ( zero in on/गहराई से निशाने पर सधी हुई दृष्टि/ लक्ष्यवस्तु में तल्लीन दृष्टि/ লক্ষ্যবস্তুর দিকে তাক করা/কোনো কিছুর প্রতি মনোযোগ নিবদ্ধ করা) , देखते ही उनकी अवस्था सूचित हो जाती है । समझ में आ जाता है, कि चिड़िया अण्डे को से रही है। सारा मन अण्डे ही की ओर है, ऊपर दृष्टि तो नाममात्र की है। अच्छा, ऐसा चित्र (दी मदरबर्ड हैचिंग हर एग्स) क्या मुझे दिखा सकते हो ?" "एक विचार लो, उस विचार को अपना जीवन बना लो - उसके बारे में सोचो उसके सपने देखो, उस विचार को जीओ। अपने मस्तिष्क, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो, और बाकी सभी विचार को किनारे रख दो। यही सिद्ध होने का तरीका है।
"एक विचार लो, उस विचार को अपना जीवन बना लो - उसके बारे में सोचो उसके सपने देखो, उस विचार को जीओ। अपने मस्तिष्क, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो, और बाकी सभी विचार को किनारे रख दो। यही सिद्ध होने का तरीका है।"
" जब मनुष्य अपने मन का विश्लेषण करते करते ऐसी एक वस्तु के साक्षात् दर्शन कर लेता है, जिसका किसी काल में नाश नहीं, जो स्वरूपतः नित्य-पूर्ण और नित्य-शुद्ध है, तब उसको फ़िर दुःख नहीं रह जाता, उसका सारा विषाद न जाने कहाँ गायब हो जाता है। भय और अपूर्ण वासना ही समस्त दुखों का मूल है। पूर्वोक्त अवस्था के प्राप्त होने पर मनुष्य समझ जाता है कि उसकी मृत्यु किसी काल में नहीं है, तब उसे फ़िर मृत्यु-भय नहीं रह जाता। अपने को पूर्ण समझ सकने पर असार वासनाएं फ़िर नहीं रहतीं। पूर्वोक्त कारणद्वय का आभाव हो जाने पर फ़िर कोई दुःख नहीं रह जाता। उसकी जगह इसी देह में परमानन्द की प्राप्ति हो जाती है।"(१:४० ) "  ---स्वामी विवेकानन्द 
[102 मिनट] सीपियों की तरह होना होगा : 'Be' like the Shells:
 विवेकानन्द जी कहते हैं - भारतवर्ष में एक सुंदर किंवदन्ती प्रचलित है। वह यह कि आकाश में स्वाति नक्षत्र के तुन्गस्थ रहते यदि पानी गिरे और उसकी एक बूंद किसी सीपी में चली जाय, तो उसका मोती बन जाता है। सीपियों को यह बात मालूम है। अतएव जब वह नक्षत्र उदित होता है, तो वे सीपियाँ पानी की ऊपरी सतह पर आ जाती हैं, और उस समय की एक अनमोल बूंद की प्रतीक्षा करती रहती है।ज्यों ही एक बूंद पानी उनके पेट में जाता है, त्यों ही उस जलकण को लेकर मुंह बन्द करके वे समुद्र के अथाह गर्भ में चली जाती हैं और  वहाँ बड़े धैर्य के साथ उनसे मोती तैयार करने के प्रयत्न में लग जाती हैं।"
हमें भी उन्हीं सीपियों की तरह होना होगा। पहले सुनना होगा, फ़िर समझना होगा, अन्त में बाहरी संसार से दृष्टि हटाकर, सब प्रकार की विक्षेपकारी बातों से दूर रहकर हमें अन्तर्निहित सत्य-तत्त्व के विकास के लिए प्रयत्न करना होगा।
[11.2 मिनट] प्रैक्टिकल-' हृदय में सोना दबा पड़ा है ' उसको निकालने की ड्रिलिंग प्रक्रिया (Drilling Process):अभी जो कुछ सुना है, उन्हीं बातों पर २ मिनट मन को एकाग्र कर के देखो। 
---------------------------------------------
'Two- Day Inter-District Youth Training Camp' of ABVYM arranged by Hazaribag Vivekananda Yuva Pathchakra, at Gautam Buddha Private ITI, Hazaribag, Jharkhand from 14 April evening to 15 April afternoon 1018 .Before the camp started Sri Ajay Pandeya conducted a meeting to distribute duties .   
: Saturday Evening to Sunday Afternoon [दो दिवसीय अन्तर्जिला युवा प्रशिक्षण कैंप: शनिवार शाम से रविवार दोपहर] 
Saturday Evening Program (शनिवार का कार्यक्रम):  
4:00                                : Reporting at Camp site 
5:45                                : Flag Hoisting (Srimat Swami Bhaveshananda,                                                 Secretary,Ramakrishna Mission Ashrama,                                                        Morabadi, Ranchi.)                                                                                                                               
6:00 - 6:10                      : Auditorium prayer (सभागार प्रार्थना-मूर्तमहेश्वर)
6:10 - 6:20                      : Welcome Address  (स्वागत सम्बोधन-Sri Ghjananda                                                                                    Pathak)
6:20 - 6:50                      : Aims and Objectives of Mahamandal                                                        (महामण्डल  का  उद्देश्य और कार्यक्रम : सर्वरोगनाशक औषधि :                                              विवेक-प्रयोग द्वारा आत्मश्रद्धा का जागरण! श्री रामचन्द्र मिश्र।,                                                  उपाध्यक्ष, झुमरीतिलैया विवेकानन्द युवा महामण्डल।)                                                         
6:50 - 7:50                       : Inaugural Speech 
                                              (3H or 4H ? विकास द्वारा मनुष्य-                                                                              निर्माणकारी शिक्षा, Swami Bhaveshananda)
7:50 - 8:10                        : Address by Central Camp Observer (Sri                                                        Arunabh Sen Gupta , Kalyani (W.B)
8:10 - 8:30                        : Patriotic and Youth Inspiring Song (Sri                                                        Subodh Dubey)
8:30 - 8:45                        : Instruction by Camp Commandant ( Sri                                                            Subodh Pnadit  शिविर कमांडेंट द्वारा निर्देश) 
9:00                                   : Dinner (रात्रिभोज )   
10:30                                  : Go to bed  
10:35                                   : switch off 
-------------------------------------------------------


Sunday Program

04:40                                    : Waking up /Chanting 
05:40                                    : Flag Hoisting  
05:50                                     : Prayer (सभागार प्रार्थना : विश्वस्यधाता) 
06:00 -6:58                           : Mental Concentration [Theory] (Sri Bijay                                                      Singh- मनः संयोग विद्या" )
[1.सारे रोगों की एक दवा, आत्मश्रद्धा-हृदय में सोना दबा पड़ा है, विवेक-प्रयोग ड्रिलिंग- 05 मिनट] 
2.कार्य और ज्ञान क्या है ?-05 मिनट ] 
3.(i) मन क्या है (ii) बंदर का रूपक (iii) मन बनता कैसे है ? (iv) हमलोग जिसे 'मैं' कहते हैं, वह क्या है ? (v) मन का गुणस्वभाव (property, विशेष धर्म) (vi) 'अहं' को मिटा देना है, एक दाग के रूप में रखना है ? (vii) शिक्षा क्या है ? -15 मिनट] 
4. एकाग्रता (Convex lens) की सहायता से मन को विषयों से खींचकर हृदय में दबा सोना पर धारण करना। जीवन के खेल में हार-जीत। अत्यन्त आवश्यक कार्य जीवन और जीवनपुष्प का प्रस्फुटन-05 मिनट] 
5.प्रारंभिक कार्य :यम नियम 24 X 7- " सुखार्थिनः कुतो विद्या विद्यार्थिनः कुतो सुखम्-05 मिनट ] 6. चित्तवृत्ति निरोध का नुस्खा-इति उभय अधीनः चित्तवृत्तिनिरोधः -08 मिनट ] 
7. सम्यक आसन -02 मिनट ]
8. प्रत्याहार (i) 'मन को देखना'।  प्रत्याहार (ii) 'मन को आदेश देना।' -05 मिनट ] 
9. धारणा (i) मन को एकमुखी बना कर हृदय में धारण करने के लिये पवित्र मूर्त-आदर्श का चयन। धारणा (ii) तल्लीनता (Engrossment) धारणा (iii) तल्लीनता-परीक्षा और परिणाम। 'मन एव मनुष्याणां कारणं बन्धमोक्षयोः ।' 'या मति सा गतिर्भवेत।'05 मिनट]
10.'Be' like the Shells: 02 मिनट सीपियों की तरह होना।  
6:58 - 7:00                            : Mental Concentration [Practical :" मनः संयोग                                                   विद्या: प्रयोगात्मक-कक्षा " 
[Mental Concentration " Theory + Practical"  Total Time Required 58+2=60 मिनट।मनः संयोग विद्या : सिद्धान्त-कक्षा एवं  प्रयोगात्मक-कक्षा के लिए कुल अपेक्षित समय - 58+2 =60 मिनट।]  
07:00-7:05                            : Jay Jay Ramakrishna 
07:10 -7:40                           : Physical Fitness ( Sri Jayprakash Mehta) 
07:40 -8:30                           : Break Fast 
08:30 - 8:40                          : Mahamandal Song 
08:40- 9:20                           : Character Building [part -I]                                                                               (Sri Dharemendra  Singh)                         09:20 -10:00                          : Take up the Challenge, [Character Building                                                     part -II- Sri Apurva Das संकल्प उठाना]
10:00 - 10:05                          : Mahamandal Song 
10:05 - 10:35                         : Quiz & Quizmaster : [Sri Ajay Agarwal :on 
                                                 Atmshraddha, Vivek, Habit, Yama-Niyma                                                         Propensity, Prtyahar, Dharna.
                                                 कूटप्रश्न तथा कूटप्रश्न-कर्ता: आत्मश्रद्धा, 'जवानी क्या जो                                                       रोया नहीं बुढ़ापा क्या जो हँसा नहीं ! मन और अहं,आदत-                                                     प्रवृत्ति-चरित्र, वृत्ति-बुद्धि-विवेक,यम-नियम,प्रत्याहार,धारणा       
10:35 -10:40                            :Announcement [Camp Commandant] 
10:40                                       :Bathing and Lunch 
01:00 -01:10                            :Mahamandal Song 
01:10 -01:50                            :Character Qualities (Sri Pintu Kumar) 
01:50 -02:40                            :Question & Answer (Sri Bijay Singh)
02:40 -03:10                            :Camp Experience (Sri Jayprakash Mehta) 
03:10                                       :Flag Down 
---------------------------------------

Two-day Vizag (Visakhapatnam) Interstate Preparatory Youth Training Camp of ABVYM:
दो दिवसीय विजाग (विशाखापत्तनम) अंतरराज्यीय तैयारी युवा प्रशिक्षण शिविर: लक्ष्मीनारायण से बात करके शिविर तिथि का निर्धारण, वेन्यू,सभी आगंतुक शिविरार्थियों तथा भावप्रचार के लोगों को भी शनिवार संध्या ४ बजे तक रेजिस्ट्रेशन करवा लेना होगा। हज़ारीबाग़ शिविर के सभी वक्ताओं को अपना अपना विषय 'मोदी -अंग्रेजी' में बोलने का अभ्यास करके जाना होगा। इन्दौर,देवास, मंगलिया, छत्तीसगढ़, नागपुर, जयपुर, दिल्ली, जामनगर,बड़ौदा तथा समस्त राज्यों के प्रतिनिधियों को निमंत्रण भेजना है ,  मुख्य अतिथि-वेंकट महाराज, से ऐड्रेस पूछकर 'आन्ध्रा, केरला, तमिलनाडु, बैंगलोर' के रामकृष्ण मिशन में कैम्प का ऐप्लिकेशन फॉर्म भेजना है। साथ झुमरीतिलैया, जानीबीघा, फुलवरिया, हजारीबाग, बरही,जमशेदपुर, बहरागोड़ा, राँची, उड़ीसा,का पूरा टीम जायेगा।           

                                                                                                                                        

                          



                                                  
















कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें