इस ब्लॉग में व्यक्त कोई भी विचार किसी व्यक्ति विशेष के दिमाग में उठने वाले विचारों का बहिर्प्रवाह नहीं है! इस ब्लॉग में अभिव्यक्त प्रत्येक विचार स्वामी विवेकानन्द जी से उधार लिया गया है ! ब्लॉग में वर्णित विचारों को '' एप्लाइड विवेकानन्दा इन दी नेशनल कान्टेक्स्ट" कहा जा सकता है। एवं उनके शक्तिदायी विचारों को यहाँ उद्धृत करने का उद्देश्य- स्वामी विवेकानन्द की शिक्षाओं को अपने व्यावहारिक जीवन में प्रयोग करने के लिए युवाओं को 'अनुप्राणित' करना है।
2.क्या है आत्मानुभूति ? ।। Yug-Purush ।। What is self realization ?
जन्म जन्म मुनि जतनु कराहीं। अंत राम कहि आवत नाहीं॥
जासु नाम बल संकर कासी। देत सबहि सम गति अबिनासी॥2॥
मुनिगण जन्म-जन्म में (प्रत्येक जन्म में) (अनेकों प्रकार का) साधन करते रहते हैं। फिर भी अंतकाल में उन्हें 'राम' नहीं कह आता (उनके मुख से राम नाम नहीं निकलता)। जिनके नाम के बल से शंकर जी काशी में सबको समान रूप से अविनाशिनी गति (मुक्ति) देते हैं॥2॥
बहुत जन्म लेते लेते जब बुद्धि में सुधार होता है - और बुद्धि जब देहनिष्ठ से आत्मनिष्ठ बन जाती है, जिस जन्म में लोग ईश्वरलाभ या आत्मज्ञान (इष्टदेव) प्राप्त कर लेते हैं , वही उनका अंतिम जन्म होता है।
जैसे नदी की स्वाभाविक गति सागर की तरफ है , वैसे ही मनुष्य की स्वाभाविक गति आत्मा (अवतार वरिष्ठ) की तरफ है। पर जानता नहीं है, माया से बने पंचभौतिक M/F शरीर के आकर्षण में बंधा हुआ लगता है - कि सांसारिक वस्तुओं में (3Kमें) आसक्त है। पर वास्तव में वह आनन्द ही चाहता है। लेकिन सम्मोहित बुद्धि आत्मनिष्ठ नहीं हो पाती। हम ईश्वर (आत्मा, इष्टदेव) के अंश है , हम अपनी आत्मा (पवित्र त्रयी) की ओर खींचते हैं। (3 :49 ) लगता है कि हमें जगत (3K) प्रिय है। हमें तो केवल आनंद ही प्रिय है। चाहे कामिनी-कांचन या पद-प्रतिष्ठा की तरफ खींचो तो आनंद की ही चाहत होती है। मनुष्य परमात्मा का अंश है , इसलिए विस्तार की इच्छा होती है। राष्ट्र विस्तार चाहता है। व्यक्ति वृहित होना चाहता है , बड़ा होना चाहता है, ब्रह्म (आत्मा -भगवान) होना चाहता है। हम ब्रह्म होना चाहते हैं। साधु को यदि ब्रह्म न मिले , तो वो भी बड़ा ही होना चाहता है। साधुओं में भी बहुत कम्पीटिशन होता है। तुम्हारी दुकान से ज्यादा हमारी दुकान चलती है। (4:50) अगर वास्तव में देखें तो( महामण्डल के जो भाई पोस्ट के साथ शक्ति चाहते है या बिना पोस्ट के शक्ति पाना चाहते हैं) हम सब बड़े होने के लिए वास्तव परमात्मा को ही चाह रहे हैं । अभी और जीना चाहते हैं। ये जीना क्या है ? आत्मा (परमात्मा, ईश्वर या भगवान) अविनाशी है , वो अनंत काल तक जीता है। व्यक्ति क्षणभर ही जीता है। तो मनुष्य के अंदर ब्रह्म ही होने की इच्छा है , सदा रहने की इच्छा है। कभी न मरुँ। पर हॉस्पिटल जाता है , प्रार्थना करता कि उस समय बच जाएँ, लड़का भाग गया है , वो जरा मिल जाये फिर चाहे शरीर चला जाये। पर लौट आने के बाद फिर कोई जाना चाहता है ? सबलोग वास्तव में आत्मा (ईश्वर या परमात्मा) के लिए तरस रहे हैं। पर दूसरी दृष्टि से देखें/देहमति / मूढ़बुद्धि से देखें, तो लगता है - कोई आत्मा (ईश्वर) को नहीं चाहता -सभी 3K ही चाहते हैं। असल में बुद्धि ही भ्रमित हो गयी है। (6:25)
कोई व्यक्ति नदी में स्नान करते जटधारी साधु को देखकर सोचा कोई स्त्री है , उधर गया तो देखा साधु है। आकर्षण स्त्री के प्रति था, साधु के प्रति नहीं था। पर वो स्त्री दिखी तो वो गया। असल हमको सब जगह आनंद की झलक ही दिखती है। यहाँ सम्मान मिल जायेगा , बड़प्पन मिल जायेगा। हम सब लोग आत्मा (परमात्मा या ब्रह्म) को ही चाहते हैं , कोई दुनिया को नहीं चाहता। जिससे जीवन पर खतरा लगता है , उसकी हत्या पहले हम कर देते हैं। मच्छर से क्या दुश्मनी है ? क्यों मार देते हो ? हम चाहते सुख हैं - मच्छर दुःख देता है। मैं छोटी उम्र में शुकदेव/सुखदेव की तरह साधु होने गुरुदेव के पास पहुँच गया था। असल में जो सुख देता है वो प्रिय लगता है। पत्नी भी प्रिय लगती है क्योंकि वो सुख देती है। बेटे से जब बाप को दुःख पहुँचता है तो प्यार खत्म हो जाता है। निशाना सबका एक है। निशाना लगाते समय हमलोग एक आँख बंद कर लेते हैं। देखने में दो हैं , पति-पत्नी, बाप-बेटा, गुरु-शिष्य , आत्मा (ईश्वर और जीव-जगत) देखने में दो हैं पर लक्ष्य में एक हैं। आत्मा (ईश्वर, ब्रह्म, जीव और जगत सब) एक है, उस एक के सिवा कोई दूसरा ईश्वर नहीं है, 'एकं ब्रह्म द्वितीय नास्ति नेह ना नास्ति किंचन' नहीं है, ज़रा सा भी नहीं है। (10:42) दिखाई तो अनेक देते हैं - बहुत दिखाई देते हैं - पर सत्य एक ही है ! "ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या जीवो ब्रह्मैव नापरः" अद्वैत वेदांत का मूलमंत्र है, जिसे आदि शंकराचार्य ने प्रतिपादित किया है। इसका अर्थ है कि केवल आत्मा (ब्रह्म, परमात्मा ईश्वर ) ही एकमात्र सत्य (नित्य) है, यह जगत (संसार) मिथ्या (अस्थायी/माया) है, और जीव (आत्मा) वास्तव में ब्रह्म ही है, उससे भिन्न नहीं। यह सूक्ति आत्मा और परमात्मा की एकता को दर्शाती है।
नचिकेता ने यमराज से कहा था , मैंने बहुत से लोगों से सुना है कि मरने के बाद आत्मा रहती है। और बहुतों ये भी सुना है कि आत्मा नहीं रहती है - सिर्फ गप्प है। कोई आत्मा वात्मा नहीं होती। लेकिन मैं आपसे जानना चाहता हूँ। क्योंकि आप तो मृत्यु के देवता हैं , आपका का तो काम ही मारने का है। तो आपको तो पता होगा , कौन मरता है , कौन नहीं मरता है ? आप प्रैक्टिकल करते हो , सब जगह केवल Theory है , सिद्धांत की बात होती है। तुम यमराज हो हमें यह बताओ आत्मा रहती है या नहीं रहती ?
यदि यमराज भी प्रवचन देने लगते तो नचिकेता समझ नहीं पाता।
[अयम् आत्मा प्रवचनेन न लभ्यः। न मेधया न बहुधा श्रुतेन। एषः यं एव वॄणुते तेन लभ्यः। तस्य एषः आत्मा त्वां तनूं विवृणुते ॥ कठोपनिषद्] "यह 'आत्मा' प्रवचन द्वारा लभ्य नहीं है, न मेधाशक्ति से, न बहुत शास्त्रों के श्रवण से 'यह' लभ्य है।यह आत्मा जिसका वरण करता है उसी के द्वारा 'यह' लभ्य है, उसी के प्रति यह 'आत्मा' अपने कलेवर को अनावृत करता है।
महावाक्य है - तत्त्वमसि ! अयमात्मा ब्रह्म ! ये महावाक्य है। अर्थात जीवब्रह्म के एकत्व को महावाक्य (बड़ा वाक्य) कहते हैं। तुम्हें परमात्मा मिल जायेगा यह एक वाक्य है। तुम अविनाशी हो ये महावाक्य है ! जिस सर्वव्यापी आत्मा , परमात्मा , सत्य या ईश्वर की तलाश तुम्हें है , वो तुम हो ! 10 अंधे लोग नदी के पार जा रहे थे , उस पर पहुँचकर एक ने गिनना शुरू किया कोई खो तो नहीं गया ? जो गिनता था वो 9 ही गिनता था। एक तो गायब हो गया ? दूसरा और तीसरा भी गिना तो 9 मिला। सभी अंधों ने गिना तो 9 ही मिला। ढूँढ़ते थे 10 आदमी मिलते थे 9, गिनने वाला अपने को गिनता ही नहीं था। एक ज्ञानी जा रहा था , हम 10 वें को मिलवा देंगे , बोलो क्या दोगे ? एक नेता ने प्रस्ताव दिया कि आपको 1 अरब रुपया हम सरकार से दिलवा देंगे। लेकिन उसमें से 20 करोड़ आपको वापस कर देना पड़ेगा। (16:55) तो 20 करोड़ का खर्च हम दिखाएंगे कहाँ ? पहले हम पूरा निकाल लेंगे , बनाते समय हम उसमें से निकाल निकाल कर खर्च दिखाते जायेंगे। नेता ने कहा नहीं 20 तो पूरा उसी समय लौटा देना होगा। तो स्किम ही कैंसिल कर दिया। आजकल मिलता उनको ही है , जो उसमें से थोड़ा देवे। पाने के लिए भी देना पड़ता है। हैण्ड पाइप में भी एक लोटा पानी दोगे , तो वो पानी देगा। खेत में भी पहले बीज डालते हो तो अनाज वापस आता है। तो गवर्नमेंट में भी ऐसे ही चलता है। नेता लोग सफ़ेद धन देते हैं , काला धन लेते हैं। भजन भी अगर आनंद से करोगे तो आनंद मिलेगा। भगवान भी दयासागर तभी हैं , जब तुम स्मरण -सागर हो। उनकी याद न करो तो दया भी नहीं। याद और दया में सिर्फ द का ही फर्क है। याद इधर से गयी तो उधर से दया बनकर लौटी। एक राधास्वामी मत है। सुरति को धारा कहते हैं। जो परमात्मा से निकली धारा है। जैसे नदी निकलती है , झरना निकलता है। वैसे ही आत्मा से निकली सुरति को धारा कहते हैं। सामान्य रूप से सुरति का अर्थ स्मृति, याद, सुध या ध्यान आना हैं। जब धारा देह-इन्द्रियों में आसक्ति को छोड़ कर उधर से लौटती है , तो धारा -राधा हो जाती है। तो आप राधास्वामी हो जाते हो। आपकी सुरति की धारा जो देह-इन्द्रियों की तरफ जा रही है , उसको यदि आत्मा की तरफ लौटा लो तो वो राधा बन जाती है। नहीं तो धारा कृष्ण , धारा कृष्ण, धारा कृष्ण - धारा जो लौटती हैं , तब वो राधा-कृष्ण हैं ! सामान्य मनुष्य धारा -कृष्ण ही होता है। तुम्हारी अपनी ही धारा- शक्ति या ऊर्जा संसार में जा रही है - 3K में जा रही है। पाँचो इन्द्रियों और मन से हमारी ऊर्जा जगत की तरफ बह रही है। वो लौट आये तो तुम राधाकृष्ण बन जाओ। (21:07) जगत से बुद्धि जब लौट आती है , तब समाधि बन जाती है।
विषय चल रहा था महावाक्य और महासमाधि। ब्रह्म-आत्मैक्य बोध या परमात्मा का अपरोक्ष बोध कराने वाले वाक्यों को महावाक्य कहते हैं। तो 10 अन्धों में नदी पार करते समय एक गायब था - उधर से कोई ज्ञानी महात्मा आये , उन्होंने कहा आओ तुम्हारे बिछुड़े साथी से मैं मिला देता हूँ। तो उस ज्ञानी ने प्रत्येक अंधे को सिर को ठोक -ठोक करके गिनना शुरू किया - 123456789 और 10 वां तूँ है ! तब कहा अरे मैं था ? मैं तो गायब नहीं था ? 9 था पर 10 वां तो खुद ही था पर ढूँढ रहा था , 10 वां कौन है ? जैसे तुम जिस सत्य को ढूँढ रहे हो तो , महावाक्य कहेगा देखो - यह देह है , यह दृश्य है। ये इन्द्रियाँ हैं ये दृश्य हैं , इन्द्रियों से सूक्ष्म मन है (जो M/F अहं है वह भी आभास है) मन से सूक्ष्म बुद्धि है, और जिस आत्मा (ईश्वर, ब्रह्म या भगवान) को तूँ ढूँढता है, वह ब्रह्म (पवित्र त्रयी) तूँ है ! अब कैसे कहेगा मुझे आत्मा नहीं मिला ? यदि यह भी कह देते 10 वां है ! 10 वां मोक्ष होता है , मिल जायेगा। तो अच्छा तो लग सकता था पर ढूँढना पसन्द नहीं था। 9 मिल गए हैं , 10 वां भी मिल जायेगा , 10 वां है। ये परोक्ष वाक्य हैं, महावाक्य नहीं हैं । तो सीधा तत्त्व बोधक परिचय नहीं है। आत्मा है -कहने से ये परोक्ष वचन हुआ। तब इतने से संतोष नहीं हुआ। जब गिनाने वाले ने 9 को ठोक -ठोक के कह दिया कि ये दसवाँ तो तूँ है। तो कौन मिला ? मिला -मिलाया ही मिला। जो पहले से वर्तमान था - वही मिल गया। आत्मा कोई अलग वस्तु नहीं है। अब कोई 9 को ही कहता 10 वां यही है , तो लाता कहाँ से ? तब उसी को भ्रम हो जाता कि उसको तो मिला पर मुझे नहीं मिला। किसी को भी गिनो तो यहाँ नारद की गिनती शुरू करो। (24:55) आठवाँ कौन है ? देवकी की आठवें गर्भ से आठवीं संतान से कंस का वध होगा। कंस की मृत्यु आठवीं संतान से होनी है , तो आठवाँ कौन है ? देवर्षि नारद बहुत विचित्र गिनती जानते थे। वही बात यहाँ शुरू करें तो 10 वां तू है ! और जगह से तो 10 वां तू ! तो तत्त्वमसि का मतलब है -जो तुम्हारे गुरु ऐसे ढंग से गिनवायेंगे कि, देह, इन्द्रिय , मन बुद्धि -चित्त अहंकार आदि सब दृश्य है , लेकिन उन सबका साक्षी परमात्मा तूँ है। दूसरा कोई गुरु अगर गिनवायेगा , तो वो भी बतलायेगा परमात्मा तूँ है। अर्थात जिसे तूँ ढूँढ़ता है , वह आत्मा (अविनाशी सत्य या परमात्मा) कोई 'third person' तीसरा व्यक्ति नहीं है ! कोई 'second person ' नहीं है। सारे 9 'second person ' (दृश्य) थे , लेकिन 10 वां द्रष्टा तूँ है। विदेशों में तो मंत्र भी पैसे से बिकते हैं। और विदेशी लोग हर चीज को पैसे से खरीदते भी हैं। मुफ्त में लेते भी नहीं हैं। हमारे यहाँ प्रवचन निःशुल्क सुने जाते है , फिर श्रद्धा से लोग वहाँ पैसे चढ़ाते हैं। वहाँ पहले टिकट लगता है , तब सभा पण्डाल में प्रवेश होगा। वहाँ मेरे से (स्वामीजी से) मिलने के भी पैसे ले लेते हैं। 15 मिनट मिलने के 100 डॉलर , फिर भी हम बहुत सस्ते वाले हैं। वहाँ तो 5000 डॉलर , 10000 डॉलर से महात्मा के दर्शन होते हैं। हम तो फ्रीफंड वाले हैं। अभी एक माता निकली , हमसे कहने लगी हमारे घर चलो दर्शन देने। पर वो ठीक नहीं आप ही आकर दर्शन कर लो। दीवाल को दर्शन क्या देना ? वहाँ तो चरण डाले जायेंगे।
तुम ही वह हो , तत्त्वमसि! फिर एक महावाक्य है - "अयम् आत्मा ब्रह्म !" 'प्रज्ञानं ब्रह्म' (प्रज्ञान ही ब्रह्म है) ऋग्वेद का एक प्रमुख महावाक्य है। "अयम् आत्मा ब्रह्म !" मतलब ये चैतन्य कौन है? आत्मा अविनाशी है ! कितने दिन सुनते आ रहे हो कि आत्मा अविनाशी है , लेकिन अभीतक आत्म-साक्षात्कार तो नहीं हुआ। सुनते हैं ब्रह्म है , ईश्वर है सर्वव्यापक है। परन्तु उसकी अनुभूति करनी होगी। ब्रह्म या आत्मा सबके ह्रदय में विद्यमान हैं , कितने दिन से सुना है ? फिर भी ढूँढना तो चालू है ? (26:28) ये जब ढूँढना बंद हो जाये , तो इसका मतलब हुआ कि मिल गया ! जब तक महावाक्य की अनुभूति नहीं होगी , तबतक बात नहीं बनेगी। एक साधक ने पूछा महावाक्य में और दूसरे मंत्रों में फर्क है क्या ? महावाक्य भी मंत्र हो सकता है , पर हर मंत्र महावाक्य नहीं है। क्या महावाक्य और गुरुमंत्र दोनों का सार एक होता है ? वो अलग से भगवान का नाम बोल देगा। राम है , कृष्ण है , रामकृष्ण परमात्मा है , भगवान है सुना है , पर अभी तक हमको ये मिला हुआ नहीं लगता। हमको राम मिल गए , हमको कृष्ण मिल गए , हमको श्रीरामकृष्ण मिल गए , ऐसा लगना चाहिए। तो महावाक्य परमात्मा को मिलाने वाले वचनों को बोलते हैं। सभी मंत्र महावाक्य नहीं कहे जा सकते। आत्मानुभूति किसे कहते हैं ? 'मैं' की अनुभूति बहुत आसान है। और जिनको आत्मानुभूति करनी है -गुरुशिष्य परम्परा को स्वीकार करें। ध्यान कैसे बनेगा वो गुरु का काम है। प्रश्न है कि आत्मानुभूति किसे कहते हैं ? आत्मानुभूति उसे कहते हैं , जिससे समस्त अनुभूतियाँ होती हैं। जिसके बिना कोई अनुभूति नहीं हो सकती। ऐसा आत्मा मैं हूँ ! यह अनुभव होना ही आत्मानुभूति होती है। इसीलिए ध्यान में जब बैठो , जब तुम्हारे भीतर उजाला दिखे , नात सुनाई दे , जब तुम्हारे मन को कोई विलक्षण अवस्था होगी। आनंद डूब जाओगे तब मैं कहूंगा , ये प्रकाश किसको अनुभव हो रहा है ? क्योंकि बिना तुम्हारे प्रकाश हो नहीं सकता। स्वप्ना तुम्हारे बिना नहीं हो सकता। पहले कुछ अनुभव हो तो सपना भी उसीका होगा। तुम कहोगे मुझे हुआ , तब मैं कहूँगा तत्त्वमसि ! एक संत रबिया की कथा में आती है - बाहर से पुकारा , तो भीतर से संत ने पूछा कि तूँ कौन है ? भीतर से सन्त ने (इष्टदेव ने) पूछा कि तूँ कौन है ? तो जिज्ञासु कहता है - यही तो मुझे पता नहीं है ! यही तो पता लगाने मैं आपके पास आया हूँ। भीतर से पूछा तूँ कौन है ? बाहर से बोला यही तो पता लगाने आया हूँ। जिस दिन ये जान जाऊँगा - मैं कौन हूँ ? तो फिर मुझे आने की जरूरत नहीं है। फिर संत भीतर से पूछा ये प्रश्न पूछता कौन है ? यह प्रश्न कहाँ उठा ? M/F देह में उठा ? मन में उठा ? जड़ में उठा ? ये प्रश्न किसने किया है ? किसके अन्दर जिज्ञासा है ? कौन जानना चाहता है , कि मैं कौन हूँ? देह जानना चाहता है क्या ? मकान जानना चाहता है क्या ? ये प्रश्न किसके अंदर उठा है ? जैसे एक बुलबुला में यह यह प्रश्न उठा कि अविनाशी कौन है ? (30 :59) एक बुलबुला ने पूछा कि अविनाशी कौन है ? तो किसी ने कहा - ये बुलबुला किसमें बना है ? बुलबुला कहाँ से आया है? ये बुलबुला किस में लीन हो जायेगा ? यदि यह तूँ देख लेगा , तो जान जायेगा, यह देख लेगा कि तूँ ही पानी है। जिससे बुलबुला हुआ है वो पानी है। उसी तरह यह देह, इन्द्रिय, मन बुद्धि जिससे पैदा होता है , मन (M/F अहंकार बुद्धि) जिसमें रहता है , मन जिसमें समा जाता है, वही आत्मा है (ईश्वर, काली या ब्रह्म है !) पर अभी कहेंगे कि वही आत्मा है तो काम नहीं बनेगा। जब तुमको ध्यान में ब्रह्मात्मैक्य का अनुभव हुआ , तब गुरु पूछेंगे -ये अद्वैत अनुभव किसको हुआ? तो तुम कहोगे कि मुझको हुआ , मुझे दिखा। तुम कहोगे आज ध्यान में मैं आनंद में डूब गया। तो गुरु पूछेंगे ये सब अनुभव किसे हुए ? तो सच्चा साधक कहेगा -मुझे हुआ। तो हम कहेंगे यही आत्मा है। जिससे सब अनुभव होता है , जिसमें सब रहता है , जिसमें सब लीन हो जाता है।
"जन्माद्यस्य यतः" (janmādyasya yataḥ) ब्रह्मसूत्र (1.1.2) का प्रथम सूत्र है। इसका अर्थ है - (ब्रह्म वह है) जिससे (यतः) इस जगत का जन्म, स्थिति और लय (जन्मादि - जन्म, आदि, अस्य) होता है। यह वाक्य दर्शाता है कि आत्मा (ईश्वर या ब्रह्म) ही सृष्टि का सृजन, पालन और विनाश करने वाला मूल कारण है।
"मन तू ज्योत स्वरूप है, अपना मूल पहचान"
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी (आसा महला 3) की एक पवित्र पंक्ति है, जो मनुष्य को याद दिलाती है कि उसका मन-बुद्धि केवल शरीर नहीं, बल्कि परमात्मा का एक दिव्य प्रकाश (आत्मा) है। यह वाणी अज्ञान और अविद्या माया के परदे को हटाकर स्वयं के वास्तविक आध्यात्मिक स्वरूप को समझने और अहंकार मुक्त होने का संदेश देती है। अन्तःकरण की समस्त वृत्तियों का जो साक्षी है - वृत्तियों का आश्रय है , सतस्वरुप-चित्स्वरूप - आनंदस्वरूप चैतन्य आत्मा तूँ ही है।
एक और प्रश्न है - पारिवारिक कार्य करने में मन की कोई रूचि ही न रह जाये , लेकिन पारिवारिक जिम्मेवारियाँ बाकी हों , तो मनुष्य को क्या करना चाहिए ? कई बार जिसका धंधा अच्छा नहीं चलता उसको भी दुकान में मन नहीं लगता। पर यदि परमात्मा (इष्टदेव) की स्मृति में मन लगता है , तब तमोगुणी नहीं है। आलसी मन नहीं है। जिसका मन भजन में लग जाता है , उसको चाहिए कुछ देर ड्यूटी अदा करें , बाकि भजन करें। यह आवश्यक नहीं कि 24 घंटा भजन करें।
यदि मन तुम्हारा आनंद में डूब कर शान्त हो जाता हो , और अरुचि का मतलब है , तुम दुःखी हो जाते हो। कई लड़कों का मन पढ़ाई में नहीं लगता , पर ये जरुरी नहीं है कि ऐसा होना बहुत अच्छा है। जो भी प्रश्न हो एक घंटा में बंद कर देगें। Be and Make का प्रचार करना भी बहुत अच्छी साधना है। भजन और ड्यूटी साथ -साथ चलने दो। जिम्म्मेवरियाँ पूरी कर सकते हो तो अवश्य करो। लापरवाही मत करो।
भगवान कृष्ण ने पूरी गीता में कर्म का खंडन किया , और पूरी गीता में कर्म छोड़ने का विरोध भी किया। (35 :51) अर्जुन कर्म छोड़ना चाहता है , युद्ध नहीं चाहता है , भगवान कृष्ण नहीं छोड़ने देते। और उदाहरण देते हैं - मैं भी तो काम करता हूँ ! और मैं भी ज्ञानी हूँ , पर तूँ तो अभी ज्ञानी नहीं हुआ है। मुक्त भी नहीं है , पर मैं मुक्त हूँ फिरभी काम करता हूँ। भगवान कहते हैं कोई व्यक्ति कर्म किये बिना रह ही नहीं सकता। तो कर्तव्यकर्म नहीं करेगा , तो वासना मूलक कर्म करेगा। व्यर्थ के काम करेगा। कई बार आदमी कुर्सी में बैठकर अपने पैर ही हिलाता रहता है। खाली कभी मत बैठो। काम में मन न लगना योग्य मनुष्य (विवेकी मनुष्य) की पहचान नहीं है।
विवेक-वैराग्य -षट्सम्पत्ति और मुमुक्षता यही चार साधन हैं , तो आत्मज्ञान होने पर सहज समाधि मिलेगी। जैसे आपको सहज भाव से लगता है , कि आप भारतीय हैं , M/F हैं। घड़ा बने , ईंट बने। मिट्टी को बस इतना पता रहे कि मैं मिट्टी हूँ। तुम कौन हो ? ये पहले समझ में आ जाये। और ये सहज बना रहे। आँख खोलना , मुँदना नहीं है। साधना अवस्था में जप करना। अकेले रहना। महर्षि रमन का कोई कर्तव्य नहीं रहता। मिट्टी की सत्ता के आलावा और कोई सत्ता नहीं रहता। जब सब में मैं हूँ ? तो पराया कौन है ? जब तक आप साधक हैं - श्रवण-मनन -निदिध्यासन करते रहें। अभी लगाने से मन नहीं लगता , पर समाधि से उठने का मन नहीं करेगा।
मनःसंयोग का अभ्यास : जिस आसन में बैठने से आपको कोई तकलीफ न हो। 5 मिनट बैठ जाइये। अब ये देखिये कि ये तो शरीर है , आपका ध्यान कहाँ है ? (45:03) हृदय के भीतर श्वांस को ले जाओ। कान में ध्यान ले जाओ। कान में आवाज आती है क्या ? आँख पर ध्यान ले जाओ। आंख को जोर से मीच लो फिर ढीली छोड़ दो। आँख खोलना नहीं है। कड़ी करना है , ढीली करना है। शरीर को कड़ा ढीला करो। फिर अपनी आँखों में आकर बैठ जाओ। बंद आँखों से देखो अंदर क्या है ? अँधेरा है कि उजेला है ? कुछ भी नहीं है तो भी ठीक है , देख तो रहे हो कि कुछ भी नहीं है। देख के ही तो बताओगे कि कुछ भी नहीं है। ऑंखें न होंगी तो कैसे बताओगे? भीतर की आंख खुली रहे कि कुछ भी नहीं है। या कुछ है तो क्या है ? अँधेरा है ? रंग है ? प्रकाश है ? प्रकाश है तो कैसा है ? चन्द्रमा का है सूर्य का है ? या टोर्च काहै ? तुम्हारा ध्यान शरीर के भीतर है कि बाहर है। अंत ११ बार मंत्र का जप कर लो। बड़े प्यार से 11 बार मंत्र जप लो। तुम्हारा मन बोले जिह्वा नहीं। ढूँढो मन कहाँ है ? मन के अंदर ये शब्द आया कि नहीं ? और तुम कौन हो ? खोजो आत्मा के खोजने का यही रास्ता है। पहले सबकुछ खो दोगे , धीरे -धीरे मन मिल जायेगा। आत्मा कौन है ? जो मन का साक्षी है ! जो मन को देख ले वो आत्मा , जो मन को ढूँढ ले वो आत्मा। जो मन में है वो आत्मा है , साक्षी है। ॐ शांति शांति शांति !
============
⚜️️🔱3. "हम वासी वा देश के, जहां पारब्रह्म का खेल।
जगत से संबन्ध टूट जाये और आत्मभाव प्रकट हो जाये ! यही ज्ञान है!
सच्चिदानन्द भगवान की जय ! अभी मंच पर बैठते हुए सन्तों , ज्ञानियों निष्ठावानों का यह वचन याद आया - 'तुझको अंत समय सब छोड़ देंगे।' किसी भी समय में तुम्हारे प्राण देह का त्याग कर सकते हैं। पर हमलोग प्रकृति के इस व्यवहारिक नियम को बहुत महत्व दे रहे हैं- कि अभी हम बच्चे हैं , युवा हैं , अभी हम बूढ़े तो हैं - पर इतने बूढ़े भी नहीं हैं कि चले जायें ? इसमें ही अपनी बुद्धि लगा रहे हैं। क्योंकि दिखाई ऐसे देता है कि एक पेड़ में फूल आया है , अब फल आएगा। फल आयेगा तो पहले छोटा होगा। फिर थोड़ा बड़ा होगा , फिर और बड़ा होके - पकेगा। नियम तो यही है। पर हम ये भूल जाते हैं कि कितने ही फल पकते ही नहीं हैं। छोटा सा लगा और झड़ गया। कितने बचपन में चले गए , कितने जवानी में चले गए। कितने लोग समय के पहले चले गए।पर अपने लिए ये नियम पक्का बनाये बैठा हूँ कि मैं अभी नहीं जाऊँगा। एक सन्त ने अपने छोटे गुरुभाई के नाम वसीयत लिख दी। ये स्वाभाविक है - अगर मैं बूढ़ा हूँ तो भावी पीढ़ी को देदूँ। लेकिन जिनके नाम वसीयत थे उनका ही देहांत पहले हो गया। क्योंकि मृत्यु का नियम -बुढ़ापे में या जवानी में बहुत पक्का और सच्चा नहीं है। इसके विपरीत भी हो सकता है। अब आपका प्रश्न होगा तो क्या - हम अपना सब काम छोड़ दें ?लेकिन अभी हम बहुत दिन रहेंगे , ये सोचकर जरुरी काम को लटकायें - यह भी तो अच्छा नहीं है। (5:06) क्यों न हम अपनी मृत्यु को बिल्कुल नजदीक समझकर , जो करना जरुरी है , उसे पहले निपटा लें ? जिसको जो देना चाहिये दे दें , जिससे जो कहना चाहिए कह लें। स्वयं को जो समझना चाहिए , समझ लें। जिस समय मृत्यु निश्चित रूप से आती है , उस समय बुद्धि बहुत तेज हो जाती है। जब व्यक्ति के प्राण निकलने वाले होते हैं , उस समय की बात कोई सुन नहीं पाता। समझ नहीं पाता समझा नहीं पाता। पर क्या क्या सोच के प्राण निकलते होंगे ? इधर बोल रुक गया है , बोल नहीं सकते हैं। ये मान लेने पर अभी हम कुछ कह सकते हैं , अभी हम कुछ सुन सकते हैं। अभी कुछ स्मरण कर सकते हैं।
और प्रत्येक दिन को अपना जन्मदिन समझना चाहिए , और प्रत्येक रात को अपनी मृत्यु समझना चाहिए। प्रातः उठे अभी जन्म हुआ है। अभी बच्चे की तरह पवित्र हो , ये समय सुमिरन करने के लिए बहुत अच्छा है। [सुमिरन का अर्थ है प्रेम और श्रद्धा के साथ निराकार आत्मा (इष्टदेव या सच्चिदानन्द) का नाम-जपना या निरंतर स्मरण करना।] बच्चे जितना शुद्ध मन किसी का नहीं होता है। ज्ञानी का मन छोटे बच्चे जैसा सरल और पवित्र होता है। बच्चे लड़ते और थोड़ी देर में भूल जाते हैं। बच्चों की स्मृति बहुत तेज होती है , बचपन की याद अभी तक है। बच्चे की ये विशेषता है। भाषा सीख जाते हैं , नई चीजें सीख जाते हैं। लेकिन लड़ने की बात तुरंत भूल जाते हैं। क्या सयाने लोग किसी के दुर्व्यवहार को इतनी जल्दी भूल सकते हैं ? कुछ घटनाओं को वे दिमाग से हटा नहीं पाते। उसीमें कुढ़ते हुए , जाने मन में कितना कचरा लिए कूच कर जाते हैं। इसलिए आप प्रत्येक सुबह छोटे बच्चे की तरह कोमल सरल होकर आप उठें। और उस पवित्र मन में भगवान का स्मरण करें। रात को सोने के पहले समझें - हो सकता है मैं कल सुबह उठ जाऊँ। लेकिन ये पक्का है क्या ? थोड़ी देर जब तक नींद में रहूँगा , तो उतने समय कोई इन्द्रियाँ काम नहीं करेंगी। सब भूल जाऊँगा , तो सोना भी लगभग लगभग एक मृत्यु ही है।
तो नींद में जाने के पहले मुझे सत्य (आत्मा) को खोजना चाहिए , कि नींद में क्या रहता है (10 वां तू) साक्षी आत्मा रहता है , और नींद में क्या खो जाता है ? -, देह, इन्द्रिय , मन ,बुद्धि आदि दृश्य खो जाते हैं। यदि नींद में रहने वाले और न रहने वाले को मैं खोज लूँ; तो मैं मृत्यु से मुक्त हो जाऊँगा। क्योंकि मृत्यु और नींद में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है। जो नींद में सत्य को खोज लेगा , जो नींद का सदुपयोग करेगा , क्योंकि नींद में भी परिवार छूट गया था। नींद में भी देह, मन , इन्द्रियों की खबर नहीं थी। मन भी खो गया था। नींद में सिर्फ मुझे अपना होश नहीं था। जब जगत का होश चला जाये और अपना होश न खोये ! इसीका नाम समाधि है। (10:30) जगत से सम्बन्ध टूट जाये , और आत्मा का सम्बन्ध - आत्मभाव प्रकट हो जाये , यही ज्ञान है। यही मुक्ति है। जिसका सम्बन्ध नींद में टूट जाता है (मिथ्या देहाध्यास M/F जीव का ?) , उसीका सम्बन्ध मृत्यु में भी टूटता है। जो नींद में छूटता है, वह मेरी मृत्यु में भी छूटता है। जो मृत्यु में छूटेगा , वही नींद में छूटता है। फर्क इतना है कि नींद से उठने वाला फिर उसी देह में आता है , मृत्युवाला नए देह में आता है। सत्य (आत्मा या परमात्मा) का अनुभव न नींद में जाने वाला करता है , न मृत्यु में जाने वाला करता है। जगत तो दोनों में समान छूटता है , लेकिन आत्मा की उपलब्धि में भी दोनों अवस्थाएं समान हैं। न नींद वाला अहं आत्मा को उपलब्ध होता है , न मृत्यु वाला आत्मा को उपलब्ध होता है। नींद मुझे दृश्यमान जगत से उस पार ले जाती है। नींद मुझे दुनिया से तो बचा लेती है , लेकिन वही नींद मुझे अपने मोह में फँसा लेती है। नींद में हम जगत के दुःखों से पार चले जाते हैं। लेकिन उस समय हम कौन है ? उस समय आत्मा का अनुसन्धान -स्मरण नहीं रहता। इसलिए कहा गया - 'जो सोवे सो खोवे, जो जागे सो पावे ! ' सोने वाला जगत को ही नहीं आत्मा को भी खोया हुआ है। आत्मा को कोई नींद वाला नहीं पा सकता। आत्मा की स्मृति को नींद में प्राप्त नहीं करता। नींद का साथ लेकर मैं चलूँ तो , नींद को भी छोड़ दूँ - मैं रह जाऊँ। मैं अकेला रह जाऊँ , न 'शरीर' का पर्दा न 'खुदी' का पर्दा (जीव भाव का पर्दा।)
अपनी खुदी ही परदा है, दीदार के लिए।
वरना कोई नकाब नहीं, यार के लिए।।
'आत्मज्ञान' होने (बुद्धत्व-प्राप्ति में ये देह पर्दा है - देहाभिमान - देहाध्यास -या जीवभाव (जाति-धर्म का M/F होना) पर्दा है। आत्मज्ञान में 'मैं हूँ !' यह जान सकता था , पर देह को पकड़ बैठा। 'देहोहं', 'देहोहं', 'देहोहं'(I am the body) यही मंत्र है हमारा। जैसे 'शवोहं'-'शवोहं' आत्मा के बिना ये शरीर शव है। मैं M/F शरीर हूँ - यही जीवभाव आत्मा में बहुत बड़ा पर्दा है। (14:05) लेकिन जब 3H को उलट कर (Heart, Head, Hand) देखते हैं तब 'देहोहं' का भाव तो नहीं रहता 'देहोहं' (I am the body) यह मंत्र तो छूट जाता है , लेकिन शिवोऽहम् मंत्र की प्राप्ति सोहम मंत्र की अनुभूति नहीं होती। मैं चैतन्य हूँ , आत्मा हूँ , साक्षी हूँ , ब्रह्म हूँ -ऐसा कोई अनुभव नहीं होता। नींद से चलें तो यह सोचें कि थोड़ी देर बाद नींद हमें देह से ले जाएगी, इन्द्रियों से 'आँखों' से ले जायेगी। जहाँ आँख की जरूरत नहीं, कान की , जुबान की जरूरत नहीं वहाँ हम चलें। इनको छोड़ें (इन देह , इन्द्रिय , मन बुद्धि आदि दृश्य के मोह को छोड़ें) मर करके तो सब छोड़ते हैं। ऐसा नहीं कि मैं , या तुम। या यह या वह। हिन्दू, मुसलमान -ब्राह्मण-क्षत्रिय, पण्डित , ठाकुर , बनिया। साधु या गृहस्थ मर करके तो सब छोड़ते हैं। कोई ऐसा नहीं है , जो न छोड़े। मर कर के तो स्पर्श इन्द्रियसुख लेना सब छोड़ते हैं , जीते जी तू छोड़ !
मर करी के तो सब छोड़ते जीते जी तू छोड़,
जग से नाता तोड़कर, हरिसे नाता जोड़।
सो करके सब भूलते ,मर करके सब भूलते ,जीतेजी तू भूल।
आत्मा में जाग जाय तू तो मिट जाएँ सब शूल
इस जगत को भूल जा। ये मेरा है , ये तेरा है। इसे भूल थोड़ी देर के लिए हटा ख्याल। आत्मा में जाये तू तो सारे संसार के दुःख कष्ट मिट जायें। और इन्हीं की छूटने की तो पीड़ा है ? मौत क्या है ? मृत्यु का दुःख क्या है ? मृत्यु और करती क्या है ? जो तुमने अपना बनाया है , घर, मकान , दुकान ये सब छीन लेगी। यही तो पीड़ा है। पीठ स्पर्श का मालिश सुख छूटने के सिवा और कौन सी पीड़ा है , मरने के समय ? और जिसके छूटने की पीड़ा है , उसे जीतेजी , जागते-जागते छोड़ कर देख। (16:46) देहाभिमान छोड़ दे , आँख छोड़ दे , कान छोड़ दे , ज्ञानेन्द्रिय विषयों को छोड़दे , कर्मेन्द्रियाँ छोड़ दे। मन छोड़ दे। इतना ही नहीं जगत का ख्याल छोड़ दे। जगत है , जगत तेरा है , जगत तू है ? ये सब ख्याल छोड़। और तू जाग कि - इनको छोड़कर तू मर गया ?? या तू है। एक बार भी यदि तू सब कुछ छोड़कर जिन्दा रह गया - तो एक सत्य तेरे हाथ आया कि मृत्यु में भी सब छोड़ कर मैं नहीं मरूंगा। (मैं मरणधर्मा शरीर नहीं हूँ। अविनाशी आत्मा हूँ !) देह छोड़ना (देह का त्याग करना) मृत्यु है ही नहीं !! पर देह छोड़ना मृत्यु लगती है। इसी भ्रम को तोड़ने के लिए -ध्यान है , समाधि है , सत्संग, निर्वाण षटकम् अथवा आत्मषट्कम् स्तोत्र है ! देह छोड़ना जो मुझे मौत मालूम पड़ती है। इन्द्रियाँ छोड़ना तो मुझे ऐसा लगता है , जैसे हम अँधे हो जायेंगे , बहरे हो जायेंगे, लूले हो जायेंगे , लंगड़े हो जायेंगे। इन्द्रियाँ न होंगी तो जैसे मैं अपाहिज हो जाऊँगा ? बल्कि सच्चाई यह है कि यदि तुम्हारे पास , शरीर न हों, इन्द्रियाँ न हों। तो तेरे पास कोई संकट ही नहीं है। नेत्र हैं तो मैं अँधा होता हूँ , cataract का ऑपरेशन कराना पड़ता है। कान है तो मैं बहरा होता हूँ। देह है तो मैं बूढ़ा होता हूँ। देह है तो मैं मरता हूँ। देह नहीं होता तो , क्या मैं जवान -बूढ़ा होता ? देह नहीं होता , तो भूख-प्यास लगती ? देह नहीं होता तो कभी ठंढी-गर्मी लगती ? देह ने हमें दिया कुछ भी नहीं। देह ने हमें नुकसान पहुँचाया है। हाँ इस मनुष्य देह से कोई लाभ है तो वह सत्संग और विवेक। गुरुनानक देवजी कहते हैं -
भई परापति मानुख देहुरीआ ॥
गोबिंद मिलण की इह तेरी बरीआ ॥
मनुष्य का शरीर केवल यही एक चीज दे सकता है। नहीं तो मनुष्य शरीर में जन्म-दिया , बुढ़ापा दी , जवानी दी , यहाँ तक काम-क्रोध लोभ दिए। लोभ ने चोर बनाया। ठंढा-गर्म -मुलायम -रुखड़ा स्पर्श दिया। और क्या दिया शरीर ने ? काम ने चरित्रहीन बनाया। तुम्हारे स्मरण में अगर देह न हो , तो मौत का ख्याल होगा ? तुम मरने का ख्याल करके दिखाओ। जन्म तो क्या मौत दी है देह ने। इसलिए जन्म ही मृत्यु है। न होता जन्म , न आते देह में , न देहाभिमान होता , न मृत्यु होती। लेकिन देहाभिमान होने के पीछे भी एक कारण है , और वह है आत्मा का अज्ञान। आत्मा का ज्ञान होने के बाद तुम्हें देह में बिठा दिया जाये ? तो तुम देहाभिमानी नहीं बनोगे। (20:04)
मिट्टी को अगर पहले अकल हो ? घड़े की शकल यदि बाद में दी जाये , तो मिट्टी घड़े की शकल में भी अपने को मिट्टी जान सकेगी। पहले मिट्टी हो फिर शकल बनाई जाये। आप अभी पुरुष हो , और आपको अभी स्त्रियों के कपड़े पहना दूँ - आप मेरे बनाने से स्त्री हो जायेंगे ? झूठ नहीं बोलना। तुम औरत होने का अभिनय कर सकते हो , औरत नहीं हो सकते हो। तुम अभी धनी हो , और मैं तुमको निर्धन के कपड़े पहनाकर मंच में लाऊँ ? तो आप निर्धन हो जाओगे ? आप को सर्दी नहीं हुई हो , और आपको सर्दी लगने की एक्टिंग करनी हो , तो आप अपनी समझ में कैसे बीमार हो जाओगे ? घड़ा पहले यह जानता हो कि मैं मिट्टी हूँ। फिर घड़ा बन जाये। तो घड़ा बनना नाटक होगा। मिट्टी होना उसकी असलियत होगी। लेकिन मिट्टी अंजान है , भोली है मिट्टी। जिसको अपना पता ही नहीं है कि मैं क्या हूँ ? पहले उसको घड़ा बना दिया जाये , फिर अकल/बुद्धि हो। तो वो अपने को घड़ा ही मान जाएगी। हमें अकल कब आयी ? जब मैं देह बन चुका था। देह पाने के पहले भी बुद्धि (अकल) थी ? (21:44) ऐसी कोई याद आपको ? किसी से पूछो ? सोने से पूछो ? गहना बनने के पहले तू क्या था ? तो गहना कहेगा -मुझे पता ही नहीं है। मिट्टी से पूछो - घड़ा बनने के पहले भी कुछ थी ? वो कहेगी मुझे पता ही नहीं। तुमसे पूछूँ , इस देह से पहले तुम कुछ थे क्या ? क्या थे , ये तो छोडो। तुम थे भी कि नहीं , ये भी तुम्हें पता नहीं है। देह मिलने के पहले आप थे ? यह आपको पता है ? आप कल थे यह आपको पता है। पिछले साल थे ये आपको पता है। कहाँ रहते हो ये आपको पता है। परन्तु इस देह में आने के पहले आप कहाँ थे ? क्या थे? कैसे थे ? कुछ भी पता नहीं है। और देह छोड़ने पर पता रहता नहीं है। यदि देह छोड़ने के बाद पता लगाने का यदि उपाय होता , तो मर कर के भी हम परमात्मा को जान लेते। ध्यान से सुने - शरीर छोड़ने के बाद यदि जानने का उपाय होता , तो मनुष्य शरीर की जरूरत ही नहीं थी। किसी शरीर को छोड़ते तो भगवान को जान लेते ? तब क्या था , शरीर छोड़ेंगे फिर आत्मा (ईश्वर या भगवान) को जान लूंगा। लेकिन जब घड़ा न होगा तो बुद्धि न होगी। घड़ा होगा तो घड़े की बुद्धि तो होगी, पर मिट्टी की नहीं होगी। मानवशरीर के अलावा जानने का कोई मौका है ही नहीं। शरीर धारण किये बिना तुमको आत्मा या ब्रह्म को जानने का कोई अवसर ही नहीं है। सो गए तो जानोगे ही नहीं। मानवदेह नहीं होगा तो अकल यानि विवेकी-बुद्धि भी नहीं होगी। तब भी तुम आत्मज्ञ या ब्रह्मज्ञ नहीं होंगे। और जब देह होगा तब बुद्धि होगी , और वो बुद्धि कैसी होगी ? देह हूँ तो M/F देह हूँ यही बुद्धि होगी। मोटे -पतले , बड़े-छोटे हैं यही बुद्धि होगी। गरीब-अमीर ये बुद्धि। मेरा जमीन इतना है , उसका मेरे जितना कुछ भी नहीं है। इसकी ही गिनती करते रहोगे और इसीको बुद्धि मानी समझोगे ? लेकिन देह हो पर देहाभिमानी बुद्धि न हो। देह रहते देह-बुद्धि का त्याग हो जाये। आत्मबुद्धि प्राप्त हो जाय , ब्रह्मबुद्धि प्राप्त हो जाये। साक्षीबुद्धि प्राप्त हो जाये। निर्गुण-निराकार बुद्धि प्राप्त हो जाये। साकार बुद्धि तो है (मैं M/F हूँ यह बुद्धि तो है) निरकार बुद्धि नहीं है। तुम निराकार हो ! तुम निराकार हो ! तुम निर्विकार हो ! तुम निरंजन हो , "शुद्ध," "निर्मल," "बेदाग," या "बुरे गुणों से रहित" हो ,लेकिन तुम्हें ये पता ही नहीं है। हम आकार हैं , और हम बूढ़े हैं ? (Are we just shapes (रूप या ढाँचा), and are we old?) हम कमजोर हो गए हैं , और हम मर जायेंगे ? आत्मा (ईश्वर , भगवान, ब्रह्म, इष्टदेव, गुरु) निर्गुण -निराकार है। ब्रह्म ही नहीं तुम्हारी आत्मा भी निर्गुण-निराकार है। पर तुमतो आत्मा हो ही नहीं ?तुम तो देह (M/F-ब्राह्मण-क्षत्रिय) बने बैठे हो। जब से होश सम्भाला बुद्धि आयी , तबसे देह भाव ही रहा है। इसलिए मुझे जो अनुभव प्राप्त हुए वह देह सहित , इन्द्रियों सहित , मन सहित दुःख-सुख , मान -अपमान , हानि -लाभ , बस यही अनुभव मैंने संजोया है ? पर मैं यदि आत्मा हूँ , तो लाभ-हानि से रहित हूँ। plus minus कुछ नहीं हूँ। न मुझमें कुछ जुड़ता है , न निकलता है। न कुछ मेरा बिगड़ता है। मेरा ऐसा कोई अनुभव है ही नहीं। क्या यह अनुभव तब होगा जब देह न होगा ? (25:44) देह जब छूट जायेगा , तब बुद्धि सही सलामत बची रहेगी ? और देह छोड़कर आप देखेंगे - हाँ !अब मैं आत्मा हो गया !! जब देह नहीं था , तब समझ गए थे ? देह के रहते ही मैं कौन हूँ ? यह समझने का अवसर है ! केवल इसीलिए -भई परापति मानुख देहुरीआ ॥ गोबिंद मिलण की इह तेरी बरीआ ॥ इसीमें में एक बात पर और ध्यान दो - यदि यह देह मनुष्य का न होकर , गधे का होता , कुत्ते का होता ? बकरी -भेंड़ का होता ? कोई अन्य देह होता तो देह ही होते बस ! समझने की भी जरूरत न पड़ती। जीते -जवान-बूढ़े होते फिर मर जाते। केवल मनुष्य शरीर। चाहे तुम पापी ही क्यों न हो ? मनुष्य यदि सैंकड़ों गलतियाँ करता हो , परन्तु इस दुनिया में सच्चा भाग्यशाली कोई यदि है - तो वो मनुष्य है। कोई भी पशु भाग्यशाली नहीं है। यदि तुम इतना ही सोचते हो कि मौज में रहना ही भाग्य है। तो कई कुत्ते बहुत ही मौज में रहते हैं। अमेरिका में तो कुत्तों की कीमत बहुत ज्यादा है। वहाँ परिवार में लड़के-लड़कियाँ नहीं रहते। लड़कों को बहुएँ ले गयीं , लड़कियों को दामाद ले गए। ये मत समझो की लड़के माँ-बाप के रहेंगे।
ससुरारि पिआरि लगी जब तें।
रिपुरूप कुटुंब भए तब तें॥
नृप पाप परायन धर्म नहीं।
करि दंड बिडंब प्रजा नितहीं॥3॥
(उत्तरकाण्ड)
जब से ससुराल प्यारी लगने लगी, तब से कुटुम्बी शत्रु रूप हो गए। राजा लोग पाप परायण हो गए, उनमें धर्म नहीं रहा। वे प्रजा को नित्य ही (बिना अपराध) दंड देकर उसकी विडंबना (दुर्दशा) किया करते हैं॥3॥
शादी हो गई तो उसकी सिटी में लड़का चलने लगा। बेटे की भी मजबूरी है , यदि बहु की न सुने तो कहेगी शादी क्यों की थी ? ओह इतनी बुरी बुरी बातें कहती हैं , कि वे बेटे ही जानते होंगे जिनकी बहु अच्छी मिलगई। अब रह गए दो। ब्याह के दिन दो हुए थे , अब मौत के दिन रह गए एक। जैसे अपने बनाया सब छूट जाये , तो उसके बाद भी तुम कुछ तो बचो।
[चित्त-अन्तःकरण-देह मिलने के पहले भी था क्या ? मैं नश्वर देह नहीं अविनाशी आत्मा हूँ यह ज्ञान कब आया ? आत्मसाक्षात्कार कब हुआ ?]
अच्छा देह छूटा की तुम ही खो गए ? होश गँवाकर भी तुम बचे की नहीं बचे ? देह मिलना ही जैसे तुम्हारा प्रारम्भ है। जैसे घड़े का जन्म मिट्टी का प्रारम्भ है? लहर जैसे पानी का प्रारम्भ है। और लहर की समाप्ति जैसे जल की समाप्ति है ? देह का प्रारम्भ ही क्या मेरा प्रारम्भ है ? देह का अंत जैसे मेरा अंत हो ? इसलिए भारत ने मरने के लिए बहुत अच्छे शब्द का प्रयोग किया है।अमुक व्यक्ति का देहान्त हो गया ! (31:01) पहले ये कहते थे , अब कहते हैं -मर गया। क्योंकि बुद्धि है नहीं। पहले आदमी समझता था देह प्राप्त होता है , देह का अन्त होता है। जब जल समझदार था , तब लहर का प्रारम्भ होता था। लहर का अंत होता है। घड़ा का प्रारम्भ हुआ , तो घड़े का अन्त होगा। मिट्टी का प्रारम्भ नहीं हुआ। गहना का प्रारंभ हुआ , सोना का प्रारम्भ नहीं हुआ। शरीर का जन्म होना जैसे आत्मा का प्रारम्भ हो गया ? और हमारा (आत्मा का) अन्त आ गया ? देह का अंत होगा, देह की मृत्यु होगी -देहान्त होता है। मनुष्य नहीं मरता , क्योंकि आत्मा का अन्त नहीं होता। पशु मरता है , क्योंकि पशु के देह का अंत ही पशु का अंत है। वहाँ कोई आत्मा की समझ नहीं है। आत्मा बचती है या नहीं ? जिन मनुष्यों को इतनी सूझबूझ नहीं है , वे मनुष्य भी जानवर हैं। मनुष्य ही एकमात्र ऐसा प्राणी है , जो पैदा भी नहीं होता और मरता भी नहीं है। (32:28) मनुष्य का प्रारम्भ नहीं हुआ। मनुष्य देखता है , मेरा प्रारम्भ नहीं हुआ - मेरा अंत नहीं होता। इसीलिए मनुष्य के मरने को देहान्त कहा जाता है। अच्छा देह का अन्त हो गया , तो फिर उसकी आत्मा का क्या हुआ ? तो दूसरे लोग कहते थे -केवल देह का अन्त नहीं हुआ -हमारे पिता स्वर्गवासी हो गए। देहवासी नहीं रहे। देह के लोक में इस लोक में नहीं रहे , परलोक सिधार गए। एक शब्द ये भी था। मर गए नहीं - परलोक सिधार गए। भारत ने मृत्यु शब्द को छुआ ही नहीं। देहान्त हुआ उसका ? नहीं ! तो क्या हुआ ? स्वर्गवासी हो गए , परलोक सिधार गए। इस लोक से परलोक गए हैं। जैसे आप अपने घर से यहाँ सत्संग में आये हो। तो घर वाले क्या कहंगे ? मर गए ? कहेंगे मंदिर गए हैं। तो आप देह छोड़कर परलोक गए कि मर गए ? सोया हुआ आदमी को कहोगे -वो तो मर गए ? सोये को सोया कहो /जागे को जागा कहो। जैसे व्यवहार में सत्य बोलते हो , तैसे देह छूट गया है -उन्होंने देह छड़ दीत्ता ! देह छोड़ दिया -तो कहाँ गए ? ये आप सुनके बोलते हैं। चोला उतार दिया। जो सन्तों के सम्पर्क में आये हैं , वे ऐसा बोलते हैं। उनके अपने अनुभव नहीं हैं। मैं पैदा नहीं होता , मैं मरता नहीं हूँ , और मैं परिवर्तित नहीं होता। अविकारी हूँ। निरंजन हूँ। आत्मा हूँ। ये तो अनुभव करते ही नहीं हो। अच्छी बातें सुनकर बिना उसका अनुभव किये तोते की तरह हम उसका प्रयोग करते हैं। मैं आत्मा हूँ -इसका अनुभव भी करो। देह के आलावा क्या आत्मा नाम की कोई चीज है ? वह अभी देखें। घड़े में घड़े के आलावा मिट्टी है। मिट्टी है कोई चीज ? लहर में लहर के आलावा, पानी भी है कोई चीज ? अब आपकी दृष्टि ही बदल जाएगी। लहर में लहर लहर के आलावा, पानी भी कोई चीज है? अब आप ये पूछोगे पानी के आलावा लहर नामकी कोई और चीज है क्या ? आपका अनुभव ही अब उल्ट जायेगा। ब्रह्मसत्यं जगत मिथ्या ' अनुभव के बाद आत्मा के सिवा मन-बुद्धि नाम की और कोई चीज है क्या ? आत्मा के आलावा इन्द्रियां , देखना -सुनना कोई अलग वस्तु है ? आत्मा की सत्ता छोड़कर आँख खुद कुछ देख सकती है ? सोना हटा के गहना कोई बना लेगा ? यदि गहना अपनी सत्ता रखता है , तो सोने की सत्ता से अलग होकर गहना दिख जाये बन जाये ? मेरे बिना मेरी आँख कुछ देख सकती है ? उपनिषद की कथा है - देवताओं को अहंकार हो गया कि राक्षसों पर हमने विजय पायी। तो ब्रह्म ने उनकी परीक्षा ली। परमात्मा ने परीक्षा ली। देवताओं के आगे तिनका रख दिया। अग्नि को कहा इसे जलाकर दिखाओ। सारी ताकत लगादी। तिनका नहीं जला। वैसे ही ये आँख , ये नाक , मेरे से अलग कर दी जाये। और देखने को कहा जाये। मेरा चस्मा क्या सबको देख लेगा ? या मेरी आँख में लगेगा , तब देखेगा ? चश्मा देखता है कि आँख? आँख से अलग होकर चश्मा देख लेता , तो सभी अंधे चश्मा लगा लेते। आँख , कान , नाक केवल यंत्र हैं , चश्मा या नाक आत्मा नहीं है। नेत्र स्वयं आत्मा नहीं है , नाक स्वयं आत्मा नहीं है , मन स्वयं आत्मा नहीं है। (Intelligence itself is not consciousness.)बुद्धि स्वयं चैतन्य नहीं है। अहंकार स्वयं आत्मा नहीं है। आत्मा के कारण अहंकार (M/F देह का अहं) जीवित होकर के मैं, मैं।मैं।मैं। करती है। और हम इन्हीं इन्द्रियों को ही आत्मा मानें देह को ही आत्मा मानें ? मैं को मैं न मानकर देह को 'मैं' कहे जा रहे हैं। (38:41) मैं को मैं न मानकर इन्द्रियों को मैं कहे जा रहे हैं। मन को मैं कहे जा रहे हैं। और उसीके अनुसार स्त्री-पुरुष , बूढ़े-जवान मान रहे हैं। हम में अब ज्ञान कम हो गया ? वैसे चश्मा मैंने इतनी उम्र में कई बार बदल लिए। एक जेब डाल लेता हूँ। एक लगा लेता हूँ। सीसा घिस जाता है , तो फिर बदल देता हूँ। ऐसे ही बुढ़ापे में आँखे खराब हो जाती हैं , देह भी खराब होता है , फिर देह बदलना पड़ता है। नेत्र बदलने पड़ते हैं , कान बदलने पड़ते हैं। सब कुछ बदलता है। जो नहीं बदलता वो सिर्फ 'मैं ' नहीं बदलता है। सब -जीव-जगत दृश्य है परिवर्तन शील है -लेकिन आत्मा कभी नहीं बदलता। अपरिवर्तनीय आत्मा को कुछ नहीं चाहिए। यदि तुम्हें नींद में जाना हो, तो अन्धे सो सकेंगे कि नहीं ? बहरे , गूंगे बिना इन्द्रियों के लोग भी सो जायेंगे। क्योंकि सोने के लिए इन्द्रियाँ नहीं चाहिए। इन्द्रियाँ चाहिए बाहर देखने के लिए। मुझे अपने जीने के लिए देह नहीं चाहिए। लेकिन इस देह से यदि काम लेना है , तो शरीर को जीवित करके काम करने के लिए देह चाहिए। मुझे अपने लिए देह और इन्द्रियाँ कुछ नहीं चाहिए। सायकिल मोटर चाहिए बाहर जाने के लिए। लौटने के लिए भी वाहन चाहिए। लेकिन बेडरूम में जाने के लिए तो कार नहीं चाहिए। तुम जब आराम करते हो , उस समय आँख या कान में तो आराम नहीं करते। जैसे कोई व्यक्ति बाथरूम में नहीं सोता। आप बेडरूम में सोते हो। वैसे ही आप आँख में नहीं सोते हो। सोने के लिए कान और आँख छोड़ देना पड़ता है। अपने विश्राम को आंख नहीं चाहिए। इसीलिए देहाराम , इन्द्रिय-राम नहीं , विषयों में आराम नहीं , इन्द्रियों में आराम नहीं। देह में आराम नहीं होता , आराम तो देह छोड़ने में है। (41:44 ) छोड़कर देख लो आराम ही आराम है। लेकिन अज्ञानी देह छोड़ने को मौत समझते हैं।अज्ञानी का देहत्याग मौत है , और ज्ञानी के लिए देहत्याग परमानन्द प्राप्ति है।
"जा मरने से जग डरे, मेरे मन आनंद। कब मरिहूँ, कब पाऊँ, पूरन परमानंद॥" इसका अर्थ है कि संसार जिस मृत्यु (शरीर के नष्ट होने) से डरता है, संत के लिए वह परमात्मा से मिलने का एक आनंदमयी मार्ग है, जिससे पूर्ण परमानंद की प्राप्ति होती है। अभी भी किसी को देह छोड़ने की हिम्मत नहीं है। जब तक देह छोड़ने की हिम्मत नहीं , तबतक आप समझो की अज्ञानी हो। जिस दिन देह छोड़ना आनंद लगे , अभी सुनना है ,सुना है लेकिन ज्ञान नहीं है। सोने में आपको क्यों दुःख नहीं होता ? क्यों डर नहीं लगता ? आप नींद को खतरा मानते हो , कि मौत को ? और जितना आराम से सोओगे , उसके लिए ज्योत्षी नहीं पूछोगे , न किसी से। क्योंकि सोने में कोई खतरा मालूम नहीं पड़ता। ऐसे ही आराम से मरो ! बुरा नहीं मानो -समझाने के लिए कहता हूँ , भगवान न करें तुम कभी मरो। डॉक्टर जब कह दे कि अब तुम्हारा देह छोड़ने का time हो गया। तब कहो बहुत अच्छा हुआ -दुःख मिटा। जब तक जीवन है , तो दुःख है। यदि देह छूट गया तो कोई दुःख बचा ही नहीं। चिंता ही कोई नहीं। लेकिन अभी मन जाने को तैयार नहीं है। यही दुःख है।"जा मरने से जग डरे, मेरे मन आनंद। " ऐसे ही नहीं लिखा। कथा सुनने वाले भी डरते हैं , मंदिर जानेवाले भी डरते हैं। पूजा करने वाले भी डरते हैं , भाषण देने वाले भी डरते हैं।
जिसने बोला था - "जा मरने से जग डरे, मेरे मन आनंद। " वो कोई गपोड़ा था क्या ? क्या केवल कबिता लिखता था ? ऐसे ही लिख दिया ? बताओ क्या जा मरने से जग डरे, तेरे मन में आनंद है ? क्या आपके मन में भी मरने का तो कोई भय नहीं है ? डॉक्टर जब जवाब देदे फिर भी उसे बधाई दो ! आज आशीर्वाद देता हूँ कि तुम्हें अच्छी नींद आएगी। स्वप्न रहित अच्छी नींद आएगी। तो ये श्राप है कि वरदान ? ये वरदान है , आशीर्वाद है। ऐसे ही मैं कहूं -कि जब तुम्हारा शरीर छूटेगा तब जैसे हाथी की पीठ पर रखा हौदा उसकी पीठ से गिर जाती है , तो हाथी को कोई तकलीफ है ? और रखी भी है , तो भी इतना बड़ा बोझ नहीं है। शरीर है तो है , गया तो गया। अपना कोई चुनाव नहीं है। (46:13) जैसे साँप की केचुली छूट जाती है। तो साँप खुश हो जाता है। ऐसे ही ज्ञानी शरीर छोड़कर खुश हो जाता है। अच्छा धनी लोगों के पास यह शरीर छोड़ने की विद्या होती है कि नहीं ? अच्छा बहुत ऊँची डिग्री वालों के पास ये विद्या होती है क्या ? अच्छा जो श्लोक रट लेते हैं, उनके पास ये विद्या होती होगी या नहीं ? ये विद्या , ये योग , ये विज्ञान, कि शरीर छोड़ने पर भी यह अनुभव करूँ - कि थोड़ी देर के लिए मैं ने आँख छोड़ दी। कान छोड़ दिया , सुनना, देखना सूंघना , जानना होश में छोड़ दिया। होश पूर्वक छोड़ा , बेहोश होकर नहीं छोड़ा। निर्वाणषटक के ध्यान में -समाधि में सब छोड़ा और देखा वहां असीम -आनंद था। एथेंस के सत्यार्थी ने जिस सत्य को देखा - वहाँ देह, इन्द्रिय , मन, बुद्धि की पहुँच नहीं है। मैं जहाँ गया था , वहाँ यह आँख नहीं थी - मैं वहाँ भी हूँ जहाँ आँख है।
"न तत्र चक्षुर्गच्छति न वाग्गच्छति नो मनः" केनोपनिषद (1.3)
वहां (ब्रह्म/आत्मा तक) न आँख पहुँच सकती है, न वाणी, और न ही मन। इसका तात्पर्य है कि परम सत्य इंद्रियों, मन और वाणी की पहुँच से परे है। जहा यह आँख है , मैं वहाँ पर भी अभी हूँ , लेकिन मैं वहाँ भी गया था , जहाँ आँख नहीं थी। सोना वहाँ भी है , जहाँ गहना है। पर सोना वहाँ भी है , तब भी है जब गहना नहीं था। मैं देह में भी हूँ , मैं इन्द्रियों में भी हूँ , मैं मन में भी हूँ और 'वहाँ भी था' -' था ' ऐसा 'अभी' कहता हूँ। अभी सिर्फ देख कर आओ , मैं तब भी था जहाँ आँख नहीं थी। ये तुम भी अनुभव करो।
"न तत्र चक्षुर्गच्छति न वाग्गच्छति नो मनः" वहां (ब्रह्म/आत्मा तक) न आँख पहुँच सकती है, न वाणी, और न ही मन। यह श्लोक बताता है कि जिस ब्रह्म (विष्णुपद श्री रामकृष्ण) की उपासना की जाती है, वह आंख, कान या मन का विषय नहीं है, अपितु उन सबको प्रकाशित करने वाला प्रकाशक है। आँख नहीं जाती , वहाँ कान नहीं जाते , वहाँ मन नहीं जाता - नो मनो ! न तत्र चक्षुर्गच्छति न वाग्गच्छति नो मनः। न विद्मो न विजानीमो यथैतदनुशिष्यात्। वहाँ बुद्धि नहीं जाती है , लेकिन आप होते हैं ! न विद्मो न विजानीमो: हम नहीं जानते और न ही यह जान पाते हैं कि 'यथैतदनुशिष्यात्:' उसे कैसे शिष्यों को उपदेश दिया जाए (अर्थात उसे वाणी या तर्क से समझाना अत्यंत कठिन है)। एक बार वहाँ जाओ , जहाँ ये नहीं होते हैं; लेकिन आप होते हैं। बस समझो कि मौत से छुट्टी , दुःख से छुट्टी , चिंता से छुट्टी। क्योंकि मैं वहाँ था , जहाँ ये कोई नहीं थे। और मौत कहाँ तक आती है ? बुढ़ापा कहाँ तक आता है ? (49:24) आँखों में आता है , शरीर में आता है। कानों में आता है। दिमाग में आता है। सब में बुढ़ापा आता है। इन्हीं में बुढ़ापा आता है , इसीमें काल आता है। काल की गति यहीं तक है। वो आत्मा (ब्रह्म) तो अकाल पुरुष है। आत्मा निरंकार है। निर्मोह निर्वैर अकाल मूरत अजूनी है। वो जन्मा नहीं है। जो कहते हैं राम जूनि आया। नासमझ हैं। परमात्मा जूनि नहीं आया , परमात्मा अवतार साधारण मनुष्यों जैसा पैदा नहीं हुआ। आत्मा (परमात्मा) पैदा नहीं होता। आप तो जानते हो कि वो ऊपर में कहाँ रहता है ? जो आत्मा पैदा नहीं हुआ वो कहाँ रहता है ? (50:29) जो अजन्मा , अविनाशी है , जो सदा निर्लेप है , वो कहाँ रहता है ? नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी कहते हैं -
काहे रे बन खोजन जाई।
सर्व निवासी, सदा अलेपा; तोही संगि समाई॥
पुहप मधि जिउ बासु बसतु है, मुकर माहि जैसे छाई।
तैसे ही हरि बसे निरंतरि, घट ही खोजहु भाई॥
नौवें गजी गुरुजी कहते हैं कि ईश्वर 'सर्व-निवासी' हैं—वे सब जगह मौजूद हैं और हमेशा 'अलेपा' (अप्रभावित/निराकार) रहकर भी आपके साथ ही समाए हुए हैं। जैसे सुगंध फूल के अंदर और परछाईं आईने में होती है, वैसे ही 'तोही संगि समाई' ईश्वर आपके भीतर ही हैं, उसे बाहर खोजना व्यर्थ है। कोई कुमार , कोई कुमारी- जाने कहाँ -कहाँ खोजने जाते हैं। यह अभिव्यक्ति अक्सर अकेलेपन (कोई कुमार) या फिर किसी पवित्र/अविवाहित (कुमारी) के संदर्भ में उपयोग की जाती है। "कुमारी" शब्द का अर्थ कन्या भी है, जिसे नेपाल में कुमारी जात्रा त्योहार के दौरान देवी के रूप में पूजा जाता है। गुरु महाराज जी सीधी -साफ बात कहते हैं। उनका ज्ञान यही है कि आत्मा को (ईश्वर या भगवान) को बाहर या अंदर एक ही जानो। जब तक जीव खुद को (आपा-ज्ञान) नहीं पहचानता, तब तक उसके मन का भ्रम नहीं मिटता। काहे रे बन खोजन जाई।
सर्व निवासी, सदा अलेपा; तोही संगि समाई॥ कई लोगों ने तो यही सिद्ध करने में अपनी पूरी ताकत लगादी है कि आत्मा (परमात्मा) सर्वव्यापक हो ही नहीं सकता है। परमात्मा सर्वत्र नहीं है। और तर्क क्या ? सर्वत्र होता तो नापदान में भी होता। [कुछ विचारों (जैसे ब्रह्माकुमारी मान्यता) के अनुसार, परमात्मा सर्वव्यापी नहीं, बल्कि एक दिव्य सत्ता है जो ऊपर परमधाम में रहती है। इस मत के अनुसार, यदि वे कण-कण (नापदान, चोर-डाकू) में होते तो उन्हें 'पतित-पावन' कहना अनुचित होता और उनके लिए अवतार की आवश्यकता नहीं होती। नाबदान में होता तो बदबू में कैसे रहेगा ? जहाँ नाक नहीं होती , जो बिना नाक का है , वहाँ बदबू रहेगी ? जो बिना आंख का है न, उसे क्या कुछ देखना है ? वो आत्मा तो चैतन्य है ! (51:44 ) वह 'सर्व निवासी, सदा अलेपा; तोही संगि समाई॥ वो तेरे संग है - तूँ प्रारब्ध वश जहाँ कहीं और जिस अवस्था में भी है , वो वहीँ है ! तू जरा जाग। पहले देख तूँ -आँख छोड़ , कान छोड़। देह छोड़ , मन छोड़। संकल्प-विकल्प छोड़। आराम कर। तू जाग। और तूँ जब इनसे रहित होगा। तो इनसे रहित वो आत्मा है। तो इनसे रहित तूँ हो गया। परमात्मा विकारी नहीं है , अलेप है। और तूँ ने इनको छोड़ा तो तूँ कैसा मिला ? अलेप , निर्विकारी , निरंकार। तूँ भला इन्द्रियों का विषय है ? इन्द्रियाँ तेरी विषय हैं। ये सब तेरे विषय हैं , तूँ इन विषयों को जान। ये आंख-कान -नाक इस आत्मा को क्या जानेगे ? और आत्मा तो स्वयं चैतन्य देव है। इसलिए इस आत्मा का अनुभव कर। और पहले जीतेजी मस्त हो जा ! शरीर रहते , इन्द्रियाँ रहते , थोड़ी देर उस पार की यात्रा कर आ। देख आ क्या है , वहाँ का नजारा ?
"हम वासी वा देश के, जहां पारब्रह्म का खेल।
'दिया जले अगम का', बिन बाती बिन तेल।।"
कबीर कहते हैं कि मैं उस (अमर/अलौकिक) देश का निवासी हूँ, जहाँ केवल परब्रह्म (निराकार परमात्मा) का ही खेल या दिव्य लीला रची जाती है। वहाँ ज्ञान और प्रकाश का एक ऐसा दीपक (अगम) जल रहा है, जो बिना रुई की बत्ती और बिना तेल के ही निरंतर प्रकाशमान है। यह साखी आत्मा की अमरता और ईश्वर के अनुभव के लिए सांसारिक साधनों की आवश्यकता न होने को दर्शाती है। यह ज्ञान के प्रकाश का प्रतीक है।
इस सत्य को तूँ एकबार देख ले। सुमिरन में देख। छोड़ इन आँखों को। आँख को बंद कर।
आँख नाक मुख मूँद के नाम निरंजन ले,
भीतर के पट तब खुलें, जब बाहर के पट दे।
ये बाहर की आँख बंदकर , कान में रुई लगा। मुख बंदकर। घुड़दौड़ मत कर। जुबान से भी उनका नाम मत ले। यद्यपि प्रारम्भ में मुँह से बोल ले। बाद में उनका भजन करते समय , जिह्वा भी नहीं हिलेगी। जबान से जब बोलेगा तो जबान छोड़ेगा कैसे ? तुझे तो जुबान छोड़नी हैं। आंख छोड़नी है। मुख भी मांस की ही बनी है। नाम निरंजन लेना है , तो इससे नहीं लेना है। आँख नाक मुख मूँद के नाम निरंजन ले ! कैसे लेवें निरंजन नाम ? बिना जीभ हिलाये। भीतर के पट तब खुलें, जब बाहर के पट दे। अंदर के पट तब खुले जब बाहर के पट दे। हाथ से भी न जाप कर। जुबान से भी नहीं जाप। और आगे चलके मन से भी नहीं। निरंजन ही निरंजन का नाम ले !(54 :47) मन नहीं अमन हो जा। मन रहित हो जा। जैसे लहर पानी का जाप न करे। लहर ही न रहे तो फिर पानी का जाप क्या? लहर तो हो ही गयी पानी ! लहर खोई -जल हुआ।
सूरज किरणि मिली , जल का जलु हूआ राम।।
जोती जोति रली, संपूरनु का जल हुआ राम।।
राम रूपी ब्रह्म में सूरज की किरण मिली , तो अब क्या होगया ? जल था पहले , बर्फ बनने के पहले क्या था ? जल ? तो सूरज की किरण मिली , जल का जल हुआ राम। ऐसे ही ज्ञान से -ध्यान से चेतन का चेतन हो गया।
भगवद्गीता का उपदेश एक ही वंश के दो चचेरे भाइयों कौरव और पाण्डवों के मध्य हुए महाभारत युद्ध की रणभूमि पर दिया गया है।
भगवद्गीता का प्रारंभ राजा धृतराष्ट्र और उसके मंत्री संजय के वार्तालाप से होता है। चूंकि धृतराष्ट्र नेत्रहीन था इसलिए वह व्यक्तिगत रूप से युद्ध में उपस्थित नहीं हो सका। अत: संजय उसे युद्धभूमि पर घट रही घटनाओं का पूर्ण सजीव विवरण सुना रहा था। संजय महाभारत के प्रख्यात रचयिता वेदव्यास के शिष्य थे। ऋषि वेदव्यास अपनी अलौकिक शक्ति के द्वारा सुदूर प्रदेशों में घट रही घटनाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखने में समर्थ थे। अपने गुरु की अनुकंपा से संजय ने भी दूरदृष्टि की दिव्य चमत्कारिक शक्ति प्राप्त की थी। इस प्रकार से वह युद्ध भूमि में घटित सभी घटनाओं को दूर से देख सका।
===============
February 1, 2026:
धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवः।
मामकाः पाण्डवाश्चैव किमकुर्वत सञ्जय।।1.1।।
धृतराष्ट्र ने कहाः हे संजय! धर्मभूमि कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि पर युद्ध करने की इच्छा से एकत्रित होने के पश्चात्, मेरे और पाण्डु के पुत्रों ने क्या किया?
।।1.2।। संजय ने कहा -- पाण्डव-सैन्य की व्यूह रचना देखकर राजा दुर्योधन ने आचार्य द्रोण के पास जाकर ये वचन कहे।
।।1.3।। दुर्योधन ने कहाः पूज्य आचार्य! पाण्डु पुत्रों की विशाल सेना का अवलोकन करें, जिसे आपके द्वारा प्रशिक्षित बुद्धिमान शिष्य द्रुपद के पुत्र (धृष्टद्द्युम्न) ने कुशलतापूर्वक युद्ध करने के लिए सुव्यवस्थित किया है।
अध्याय 1.(4.5.6) यहाँ इस सेना में भीम और अर्जुन के समान बलशाली युद्ध करने वाले महारथी युयुधान, विराट और द्रुपद जैसे अनेक शूरवीर धनुर्धर हैं। यहाँ पर इनके साथ धृष्टकेतु, चेकितान काशी के पराक्रमी राजा काशिराज, पुरूजित, कुन्तीभोज और शैव्य सभी महान सेना नायक हैं। इनकी सेना में पराक्रमी युधामन्यु, शूरवीर, उत्तमौजा, सुभद्रा और द्रौपदी के पुत्र भी हैं जो सभी निश्चय ही महाशक्तिशाली योद्धा हैं।
।।1.7।।हे ब्राह्मण श्रेष्ठ! हमारे पक्ष की और के उन सेना नायकों के संबंध में भी सुनिए, जो सेना को संचालित करने में विशेष रूप से निपुण हैं। अब मैं आपके समक्ष उनका वर्णन करता हूँ।
।।1.8।। इस सेना में सदा विजयी रहने वाले आप तथा भीष्म, कर्ण, कृपाचार्य, अश्वत्थामा, विकर्ण तथा सोमदत्त का पुत्र भूरिश्रवा आदि महा पराक्रमी योद्धा हैं जो युद्ध में सदा विजेता रहे हैं।
।।1.9।। यहाँ हमारे पक्ष में अन्य अनेक महायोद्धा ऐसे भी हैं जो मेरे लिए अपने जीवन का बलिदान करने के लिए तत्पर हैं। वे युद्ध कौशल में पूर्णतया निपुण और विविध प्रकार के शस्त्रों से सुसज्जित हैं।
।।1.10।। हमारी शक्ति असीमित है और हम सब महान सेना नायक भीष्म पितामह के नेतृत्व में पूरी तरह से संरक्षित हैं जबकि पाण्डवों की सेना की शक्ति भीम द्वारा भलीभाँति रक्षित होने के पश्चात भी सीमित है।
=========================
February 2, 2026 :
।।1.11।।अतः मैं कौरव सेना के सभी योद्धागणों से आग्रह करता हूँ कि सब अपने मोर्चे पर अडिग रहते हुए भीष्म पितामह की पूरी सुरक्षा करें।
।।1.12।।तत्पश्चात् कुरूवंश के वयोवृद्ध परम यशस्वी महायोद्धा भीष्म पितामह ने सिंह-गर्जना जैसी ध्वनि करने वाले अपने शंख को उच्च स्वर से बजाया जिसे सुनकर दुर्योधन हर्षित हुआ।
।।1.13।। इसके पश्चात् शंख, नगाड़े, बिगुल, तुरही तथा मृदंग अचानक एक साथ बजने लगे। उनका समवेत स्वर अत्यन्त भयंकर था।
।।1.14।। तत्पश्चात् पाण्डवों की सेना के बीच श्वेत अश्वों द्वारा खींचे जाने वाले भव्य में बैठे माधव (श्रीकृष्ण) और पाण्डुपुत्र अर्जुन ने भी अपने दिव्य शंख बजाये।
।।1.15।।हृषीकेश भगवान् कृष्ण ने अपना पाञ्चजन्य शंख बजाया, धनंजय (अर्जुन) ने देवदत्त शंख तथा अतिभोजी एवं अति दुष्कर कार्य करने वाले भीम ने पौण्डू नामक भीषण शंख बजाया।
।।1.(16, 17, 18) हे राजन्! राजा युधिष्ठिर ने अपना अनन्त विजय नाम का शंख बजाया तथा नकुल और सहदेव ने सुघोष एवं मणिपुष्पक नामक शंख बजाये। श्रेष्ठ धनुर्धर काशीराज, महा योद्धा शिखण्डी, धृष्टद्युम्न, विराट, अजेय सात्यकि, द्रुपद, द्रौपदी के पांच पुत्रों तथा सुभद्रा के महाबलशाली पुत्र वीर अभिमन्यु आदि सबने अपने-अपने अलग-अलग शंख बजाये।
।।1.19।। वह भयंकर घोष आकाश और पृथ्वी पर गूँजने लगा और उसने धृतराष्ट्र के पुत्रों के हृदय विदीर्ण कर दिये।
।।1.20।।हे महीपते ! उस समय हनुमान के चित्र से अंकित ध्वजा (कपिध्वज ) लगे रथ पर आसीन पाण्डु पुत्र अर्जुन अपना धनुष उठा कर बाण चलाने के लिए उद्यत दिखाई दिये। हे राजन! आपके पुत्रों को अपने विरुद्ध व्यूह रचना में खड़े देख कर अर्जुन ने श्रीकृष्ण से यह वचन कहे।
।।1.21।। अर्जुन ने कहा -- हे! अच्युत मेरे रथ को दोनों सेनाओं के मध्य खड़ा कीजिये।
।।1.22।।जिससे मैं युद्ध की इच्छा से खड़े इन लोगों का निरीक्षण कर सकूँ कि इस युद्ध में मुझे किनके साथ युद्ध करना है।
कथा के इस बिन्दु तक महाभारत का अजेय योद्धा अर्जुन अपने मूल स्वभाव के अनुसार व्यवहार कर रहा था। उसमें किसी प्रकार की मानसिक उद्विग्नता के कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे थे।
।।1.23।।दुर्बुद्धि धार्तराष्ट्र (दुर्योधन) का युद्ध में प्रिय चाहने वाले जो ये राजा लोग यहाँ एकत्र हुए हैं, उन युद्ध करने वालों को मैं देखूँगा। एक कर्मशील व्यक्ति होने के कारण वह कोई अनावश्यक संकट मोल नहीं लेना चाहता। इसलिये वह देखना चाहता है कि वे कौन से दुर्मति सत्तामदोन्मत्त और प्रलोभन से प्रताड़ित लोग हैं जो कौरव सेनाओं में सम्मिलित होकर सर्वथा अन्यायी तानाशाहदुर्योधन का समर्थन कर रहे हैं।
।।1.25।।
भीष्मद्रोणप्रमुखतः सर्वेषां च महीक्षिताम्।
उवाच पार्थ पश्य एतान् समवेतान् कुरून् इति।।1.25।।
संजय बोले - हे भरतवंशी राजन्! निद्राविजयी अर्जुन के द्वारा इस तरह कहने पर दोनों सेनाओं के मध्यभाग में पितामह भीष्म और आचार्य द्रोण के सामने तथा सम्पूर्ण राजाओं के सामने श्रेष्ठ रथ को खड़ा करके, अन्तर्यामी भगवान् श्रीकृष्ण ने इस तरह कहा कि 'हे पार्थ! इन इकट्ठे हुए कुरुवंशियों को देख'।सम्पूर्ण प्रथम अध्याय में केवल ये ही शब्द हैं जिन्हें भगवान ने कहा है। उन शब्दों ने उस चिनगारी का काम किया जिसने अर्जुन के (मिथ्या) अहंकार पर आधारित झूठे मूल्यों एवं धारणाओं के महल को जलाकर राख कर दिया। इसके पश्चात् हम देखेंगे कि इन शब्दों की अर्जुन पर क्या प्रतिक्रिया हुई और किस प्रकार अर्जुन का मन [मिथ्या अहं- प्रत्येक जीव (पितामह और गुरु द्रोण) भी देह नहीं ब्रह्म है ?] टूटकर बिखर गया।
"कुरु" शब्द का प्रयोग कौरवों और पाण्डवों दोनों के लिए किया गया है क्योंकि दोनों कुरु वंशज थे। भगवान श्रीकृष्ण ने जान बूझकर इस शब्द का प्रयोग किया ताकि अर्जुन में बंधुत्व की भावना जागृत हो और उसे यह प्रतीत हो कि वे सब एक ही हैं। वे चाहते थे कि बंधुत्व की भावना से (पितामह और गुरु में अपना और पराया कौन है ? इसे देखने से ) अर्जुन में मोह उत्पन्न होगा और जिससे वह विचलित हो जाएगा। जिसके परिणामस्वरूप उन्हें आगे आने वाले कलियुग में मानव मात्र के कल्याण के लिए गीता के सत्य सिद्धान्तों का (महावाक्यों का) दिव्य उपदेश देने का अवसर प्राप्त होगा।
पार्थ का अर्थ है पृथापुत्र अर्जुन। पृथा कुन्ती का दूसरा नाम है। इस संस्कृत शब्द पार्थ में पार्थिव की गन्ध मिलती है जिसका अर्थ है पंचभूतों से निर्मित नश्वर देह। यह सम्बोधन अत्यन्त अर्थपूर्ण है। इसका तात्पर्य यह है कि गीता 'परम सत्य' का संदेश है जिसे अमृत स्वरूप भगवान् (अवतार-नेता) ने मनुष्य के सार्वकालिक प्रतिनिधि र्मत्य पुरुष अर्जुन को सुनाया है।
।।1.26।।वहाँ अर्जुन ने उन दोनों सेनाओं में खड़े पिता के भाइयों, पितामहों, आचार्यों, मामों, भाइयों, पुत्रों, पौत्रों, मित्रों, श्वसुरों और सुहृदों को भी देखा।
।।1.27।।इस प्रकार उन सब बन्धु-बान्धवों को खड़े देखकर कुन्ती पुत्र अर्जुन का मन करुणा से भर गया और विषादयुक्त होकर उसने यह कहा।
संभवत इस दृश्य को देखकर पहली बार एक पारिवारिक कलह के भयंकर दुखदायी परिणाम का अनुमान वह कर सका जिससे उसका अन्तरतम तक हिल गया। कारण जो कुछ भी रहा हो लेकिन यह स्पष्ट है कि इस दृश्य को देखकर उसका हृदय करुणा और विषाद से भर गया। परन्तु इस समय की उसकी करुणा स्वाभाविक नहीं थी। इस समय अर्जुन के मन तथा बुद्धि परस्पर वियुक्त हो चुके थे क्योंकि स्वयं को सर्वश्रेष्ठ वीर समझने के कारण उसके मन में युद्ध में विजयी होने की प्रबल आतुरता थी। पूर्व की दमित भावनायें और वर्तमान की विजय की व्याकुलता के कारण उसकी विवेक बुद्धि (आत्मनिष्ठ बुद्धि) विचलित हो गयी। और अब खुद को केवल शरीर समझ रहा था।
।।1.28।।अर्जुन ने कहा -- हे कृष्ण ! युद्ध की इच्छा रखकर उपस्थित हुए इन स्वजनों को देखकर मेरे अंग शिथिल हुये जाते हैं, मुख भी सूख रहा है और मेरे शरीर में कम्प तथा रोमांच हो रहा है।।
बुद्धि की आसक्ति सांसारिक आसक्ति देह-इन्द्रियों से या आत्मा (इष्टदेव से) आध्यात्मिक आसक्ति हो सकती है। किसी संबंधी के लिए मोह-होना सांसारिक आसक्ति है जो स्वयं को शरीर (M/F) समझने के कारण उत्पन्न होती है। स्वयं को शरीर समझने पर दैहिक संबंधियों (पत्नी/पुत्र-पुत्री/ भाई) में आसक्ति हो जाती है। अज्ञानता (अविद्या , अस्मिता , राग -द्वेष, अभिनिवेश पंचक्लेश ) से उत्पन्न यह आसक्ति हमें घोर सांसारिक बना देती है। अन्ततोगत्वा इस आसक्ति का अंत भी दुखदायी होता है क्योंकि शरीर का अंत होने पर पारिवारिक संबंध भी समाप्त हो जाता है।
दूसरी ओ आत्मा (ईश्वर भगवान इष्टदेव) हमारी शुद्ध बुद्धि/मति के सच्चे पिता, माता, सखा, स्वामी और प्रियतम हैं। इसलिए शुद्ध बुद्धि का आत्मा के स्तर पर भगवान में अनुरक्त होना आध्यात्मिक आसक्ति है जो हमारी चेतना का विकास है और हमारी बुद्धि को आत्मनिष्ठ बनाता है। भगवान के प्रति प्रेम एक महासागर की तरह है जिसकी व्यापकता में सब कुछ समा जाता है जबकि दैहिक संबंध अपूर्ण और स्वार्थपरता से पूर्ण होते हैं।
BG 1.29-31: मेरा सारा शरीर काँप रहा है, मेरे शरीर के रोएं खड़े हो रहे हैं, मेरा धनुष ‘गाण्डीव' मेरे हाथ से सरक रहा है और मेरी पूरी त्वचा में जलन हो रही है। मेरा मन उलझ रहा है और मुझे घबराहट हो रही है। अब मैं यहाँ और अधिक खड़ा रहने में समर्थ नहीं हूँ। केशी राक्षस का वध करने वाले हे केशव! मुझे केवल अमंगल के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। युद्ध में अपने वंश के बंधु बान्धवों का वध करने में मुझे कोई अच्छाई नही दिखाई देती है और उन्हें मारकर मैं कैसे सुख पा सकता हूँ?
।।1.33।।हमें जिनके लिये राज्य, भोग और सुखादि की इच्छा है, वे ही लोग धन और जीवन की आशा को त्यागकर युद्ध में खड़े हैं।
यहाँ अर्जुन अनुचित भावों को प्रदर्शित कर रहा है और उसे श्रेष्ठ मान रहा है। सांसारिक भोगों और भौतिक सुख-समृद्धि के प्रति विरक्ति प्रशंसनीय है किन्तु अर्जुन आध्यात्मिक भावों से युक्त नहीं है। अपितु उसकी मूढ़बुद्धि या सम्मोहित बुद्धि - मोह और करुणा का रूप धारण कर उससे छल कर रही है। उसकी अपनी बुद्धि ही अर्जुन को धोखा दे रही है ,ओरे नित्यमुक्त अविनाशी आत्मा से जुड़ने न देकर , पुनः नश्वर देह-इन्द्रियों में बांध रही है। शुद्ध मनोभाव, आंतरिक सामंजस्य और संतोष आत्मा को सुख प्रदान करते हैं। यदि अर्जुन की भावनाएँ अलौकिक की होती, स्वयं को M/F नश्वर शरीर समझने से उत्पन्न न हुई होती , तब तो वह मोहजनित संवेदनाओं से ऊपर उठ चुका होता। लेकिन उसके मनोभाव सर्वथा प्रतिकूल हैं क्योंकि वह अपने मन और बुद्धि में असामंजस्य और अपने कर्तव्य पालन के प्रति असंतोष और अपने भीतर गहन दुःख का अनुभव कर रहा है। उस पर हावी संवेदनाओं का प्रभाव यह दर्शाता है कि उसकी मूढ़बुद्धि/ मति / दृष्टि में करुणा उसके मोह से उत्पन्न हुई हैं। और जैसी मति होगी , वैसी गति होगी।
।।1.34 -- 1.35।। आचार्य, पिता, पुत्र और उसी प्रकार पितामह, मामा, ससुर, पौत्र, साले तथा अन्य जितने भी सम्बन्धी हैं, मुझ पर प्रहार करने पर भी मैं इनको मारना नहीं चाहता, और हे मधुसूदन!मुझे त्रिलोकी का राज्य मिलता हो, तो भी मैं इनको मारना नहीं चाहता, फिर पृथ्वी के लिये तो, मैं इनको क्या मारूँ?
एक ही क्षत्रिय परिवार के लोगों के बीच होने जा रहे इस गृहयुद्ध के विरुद्ध अर्जुन भगवान् श्रीकृष्ण को अन्य तर्क भी देता है। भावाविष्ट अर्जुन अपने कायरतापूर्ण पलायन के लिये अनेक तर्क देकर, अपने युद्ध न करने के विचार को उचित सिद्ध करना चाहता है। जबकि वास्तव में वह भाग्य से प्राप्त कर्तव्य करने से वास्तव में वह दूर भाग रहा है। उसने जो कुछ पहले कहा था उसी को वह दोहराता रहता है क्योंकि श्रीकृष्ण अपने गूढ़ मौन द्वारा उसके तर्क स्वीकार नहीं कर रहे थे। भगवान् के अधरों की तीक्ष्ण मुस्कान अर्जुन को लज्जित कर रही थी। वह अपने अपने विचारों के प्रति अपने मित्र एवं सारथि बुद्धि श्रीकृष्ण (शुद्धबुद्धि ,अन्तरात्मा , अवतारवरिष्ठ) की स्वीकृति और सहमति चाहता था परन्तु न तो उनकी दृष्टि के भाव से और न ही उनके शब्दों से उसे इच्छित सहमति मिल रही थी। जिससे कि भगवान् उसके मत की पुष्टि करें अर्जुन व्यर्थ में त्याग की बातें करता है। वह यह दर्शाना चाहता है कि वह इतना उदार हृदय है कि उसके चचेरे भाई उसको मार भी डालें तो भी वह उन्हें मारने को तैयार नहीं होगा। अतिशयोक्ति की चरम सीमापर वह तब पहुँचता हैजब वह घोषणा करता है कि त्रैलोक्य का राज्य मिलता हो तब भी वह युद्ध नहीं करेगा; फिर केवल हस्तिनापुर के राज्य की बात ही क्या है।
।।1.36।। हे जनार्दन ! धृतराष्ट्र के पुत्रों की हत्या करके हमें क्या प्रसन्नता होगी? इन आततायियों को मारकर तो हमें केवल पाप ही लगेगा।
अपने शुद्ध दिव्य स्वरूप अविनाशी (आत्मा -इष्टदेव) के विपरीत हम जो गलत काम करते हैं वे पाप कहलाते हैं। शरीर मन और बुद्धि को (Apparent I) को ही अपना स्वरूप (Real I) समझकर कोई कर्म करना श्रेष्ठ मनुष्य (विवेकी मनुष्य, आत्मज्ञानी) का लक्षण नहीं है। मिथ्या अहंकार (M/F भाव से ) अपने स्वार्थ के लिये किये गये कर्म हमारे 'कच्चा मैं' और शुद्ध चैतन्य स्वरूप'पक्का मैं' आत्मा के बीच वासना की सुदृढ़ दीवार खड़ी कर देते हैं। इन्हें ही पाप कहा जाता है। शत्रुओं की हत्या करने में अर्जुन का अविवेकपूर्ण विरोध शास्त्र को न समझने का परिणाम है और फिर अपनी समझ के अनुसार कर्म करना अपनी संस्कृति को ही नष्ट करना है।
इसलिए भगवान् श्रीकृष्ण अर्जुन के तर्कों की न स्तुति करते हैं और न ही आलोचना। वे जानते हैं कि अर्जुन को अपने मन की बात कह लेने देनी चाहिए। किसी मानसिक रोगी के लिए यह उत्तम निदान है। इस प्रकार उसका चित्त शांत हो जाता है।
।।1.37।।हे माधव ! इसलिये अपने बान्धव धृतराष्ट्र के पुत्रों को मारना हमारे लिए योग्य नहीं है, क्योंकि स्वजनों को मारकर हम कैसे सुखी होंगे।
श्रीकृष्ण के मौन से वह और भी अधिक विचलित होकर उनसे दयनीय भाव से प्रार्थना करते हुए अपने मूर्खतापूर्ण निर्णय की पुष्टि चाहता है। दीर्घकाल तक साथ में रहने से दोनों में स्नेहभाव बढ़ गया था और इसी कारण अर्जुन भगवान् श्रीकृष्ण को माधव नाम से सम्बोधित करके पूछता है कि स्वबान्धवों की ही हत्या करके कोई व्यक्ति कैसे सुखी रह सकता है। भगवान् फिर भी मौन रहते हैं।
।।1.38 -- 1.39।। यद्यपि लोभ के कारण जिनका विवेक-विचार लुप्त हो गया है, ऐसे ये (दुर्योधन आदि) कुल का नाश करने से होनेवाले दोष को और मित्रों के साथ द्वेष करने से होनेवाले पाप को नहीं देखते, (तो भी) हे जनार्दन! कुल का नाश करने से होनेवाले दोष को ठीक-ठीक जाननेवाले हमलोग इस पाप से निवृत्त होनेका विचार क्यों न करें?
इसी प्रकार अर्जुन का तर्क है कियदि दुर्योधन और उसके मित्र अन्धे होकर अन्यायपूर्ण आक्रमण करते हैं तो क्या पाण्डवों को शान्ति की वेदी पर स्वयं का बलिदान करते हुये युद्ध से विरत हो जाना उचित नहीं है ? यह धारणा स्वयं में कितनी खतरनाक है इसको हम तब समझेंगे जब गीता के आगामी परिच्छेदों में तत्त्वज्ञान के महत्त्वपूर्ण अंश को देखेंगे जो भारतीय जीवन का सारतत्त्व है। अधर्म का सक्रिय प्रतिकार ही एक मुख्य सिद्धांत है जिसका भगवान् श्रीकृष्ण ने गीता में प्रतिपादन किया है।
।।1.40।।कुल के नष्ट होने से सनातन धर्म नष्ट हो जाते हैं। धर्म नष्ट होने पर सम्पूर्ण कुल को अधर्म (पाप) दबा लेता है।
सभ्यता और संस्कृति के क्षेत्र में नएनए प्रयोग करने में हमारे पूर्वजों की सदैव विशेष रुचि रही है। वे जानते थे कि राष्ट्र की संस्कृति की इकाई कुल की संस्कृति होती है। इसलिये यहाँ अर्जुन विशेष रूप से कुल धर्म के नाश का उल्लेख करता है क्योंकि उसके नाश के गम्भीर परिणाम हो सकते हैं।
।।1.41।। हे कृष्ण ! पाप के अधिक बढ़ जाने से कुल की स्त्रियां दूषित हो जाती हैं, और हे वार्ष्णेय ! स्त्रियों के दूषित होने पर वर्णसंकर उत्पन्न होता है।
प्राचीन काल में वर्ण विभाग का आधार समाज के व्यक्तियों की मानसिक व बौद्धिक क्षमता और पक्वता होती थी। बुद्धिमान तथा अध्ययन अध्यापन एवं अनुसंधान में रुचि रखने वाले लोग ब्राह्मण कहलाते थे। क्षत्रिय वे थे जिनमें राजनीति द्वारा राष्ट्र का नेतृत्व करने की सार्मथ्य थी और जो अपने ऊपर इस कार्य का उत्तरदायित्व लेते थे कि राष्ट्र को आन्तरिक और बाह्य आक्रमणों से बचाकर राष्ट्र में शांति और समृद्धि लायें। कृषि और वाणिज्य के द्वारा समाज सेवा करने वालों को वैश्य कहते थे। वे लोग जो उपयुक्त कर्मों में से कोई भी कर्म नहीं कर सकते थे शूद्र कहे जाते थे। उनका कर्तव्य सेवा और श्रम करना था। हमारे आज के समाज-सेवक और अधिकारी वर्ग कृषक और औद्योगिक कार्यकर्त्ता आदि सभी उपर्युक्त वर्ण व्यवस्था में आ जाते हैं।
समाज में नैतिक पतन होने पर अनियन्त्रित वासनाओं में डूबे युवक और युवतियाँ स्वच्छन्दता से परस्पर मिलते हैं। कामना के वश में वे सामाजिक और सांस्कृतिक विकास का किंचित भी विचार नहीं करते। इसलिये अर्जुन को भय है कि वर्णसंकर के कारण समाज और संस्कृति का पतन होगा।
।।1.42।।वह वर्णसंकर कुलघातियों को और कुल को नरक में ले जाने का कारण बनता है। पिण्ड और जलदान की क्रिया से वंचित इनके पितर भी नरक में गिर जाते हैं।
पुरातन परम्पराओं और प्रथाओं के अनुसार कुल के वयोवृद्ध लोग उच्च मूल्यों और आदर्शों को अगली पीढ़ी के कल्याण हेतु उन्हें हस्तांतरित करते हैं। ये महान परम्पराएं कुल के सदस्यों को मानवीय मूल्यों और धार्मिक मर्यादाओं का पालन करवाने में सहायता करती हैं। यदि कुल के वयोवृद्धों की समय से पूर्व मृत्यु हो जाती है तब भावी पीढ़ियां कुल के उनके मार्गदर्शन और शिक्षण से वंचित हो जाती हैं। अर्जुन के कहने का तात्पर्य यह है कि जब कुलों का विनाश हो जाता है तब उसकी महान परम्पराएं भी उसके साथ समाप्त हो जाती हैं और कुल के शेष सदस्यों में अधर्म और व्यभिचार की प्रवृत्ति बढ़ती है जिससे वे अपनी आध्यात्मिक उन्नति का अवसर खो देते हैं।
प्रत्येक पीढ़ी अपनी संस्कृति की आलोकित ज्योति भावी पीढ़ी के हाथों में सौंप देती है। नई पीढ़ी का यह कर्तव्य है कि वह इसे सावधानीपूर्वक आलोकित अवस्था में ही अपने आगे आने वाली पीढ़ी को भी सौंपे। संस्कृति की रक्षा एवं विकास करना हमारा पुनीत कर्तव्य है।
ऋषि मुनियों द्वारा निर्मित भारतीय संस्कृति आध्यात्मिक है जिसकी सुरक्षा धार्मिक विधियों पर आश्रित होती है। इसलिये हिन्दुओं के लिए संस्कृति और धर्म एक ही वस्तु है। हमारे प्राचीन साहित्य में संस्कृति शब्द का स्वतन्त्र उल्लेख कम ही मिलता है। उसमें अधिकतर धार्मिक विधियों के अनुष्ठान पर ही बल दिया गया है।
वास्तव में हिन्दू धर्म सामाजिक जीवन में आध्यात्मिक संस्कृति संरक्षण की एक विशेष विधि है। धर्म का अर्थ है उन दिव्य गुणों को अपने जीवन में अपनाना जिनके द्वारा हमारा शुद्ध आत्मस्वरूप स्पष्ट प्रकट हो। अतः कुलधर्म का अर्थ परिवार के सदस्यों द्वारा मिल-जुल कर अनुशासन और ज्ञान के साथ रहने के नियमों से है। परिवार में नियमपूर्वक रहने से देश के एक योग्य नागरिक के रूप में भी हम आर्य संस्कृति को जी सकते हैं।
।।1.43।। इन वर्णसंकर पैदा करनेवाले दोषोंसे कुलघातियों के सदा से चलते आये कुलधर्म और जातिधर्म नष्ट हो जाते हैं।
यह सुविदित है कि प्रत्येक युद्ध के बाद समाज में नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों का सहसा कितना पतन होने लगता है। अनैतिकता और छलकपट की प्रवृत्तियों के नीचे दबा हाँफ रहा आज का युग उपरोक्त तथ्य का ज्वलंत उदाहरण है। युद्ध के बाद न केवल लंगड़े लूलों की संख्या बढ़ती है वरन् उससे भी भयंकर परिणाम मन की गंभीर विकृतियों के रूप में सामने आते हैं। इसलिए मनु स्मृति में वर्णन किया गया है:'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः।'
।।1.44।।हे जनार्दन ! हमने सुना है कि जिनके यहां कुल धर्म नष्ट हो जाता है, उन मनुष्यों का अनियत काल तक नरक में वास होता है।
इसके उपरान्त भी भगवान् कुछ नहीं बोले। अब अर्जुन की स्थिति ऐसी हो गयी थी कि वह न तो चुप रह सकता था और न उसको नये तर्क ही सूझ रहे थे। परन्तु भगवान् के मौन का प्रभाव भी अनूठा ही था। इस श्लोक में अर्जुन पारम्परिक कथन ही उद्धृत करता है।
।।1.45।।अहो ! शोक है कि हम लोग बड़ा भारी पाप करने का निश्चय कर बैठे हैं, जो कि इस राज्यसुख के लोभ से अपने कुटुम्ब का नाश करने के लिये तैयार हो गये हैं।
।।1.45।।अहो ! शोक है कि हम लोग बड़ा भारी पाप करने का निश्चय कर बैठे हैं, जो कि इस राज्यसुख के लोभ से अपने कुटुम्ब का नाश करने के लिये तैयार हो गये हैं। ।
आत्मविश्वास को खोकर वह कहता है अहो हम पाप करने को प्रवृत्त हो रहे हैं . इत्यादि। इस वाक्य से स्पष्ट ज्ञात होता है कि परिस्थिति पर अपना प्रभुत्व स्थापित करने के स्थान पर अर्जुन स्वयं उसका शिकार बन गया है। आत्मविश्वास के अभाव में एक कायर के समान वह स्वयं को असहाय अनुभव कर रहा है।
।।1.46।।यदि मुझ शस्त्ररहित और प्रतिकार न करने वाले को ये शस्त्रधारी कौरव रण में मारें, तो भी वह मेरे लिये कल्याणकारक होगा।
संक्षेप में हम कह सकते हैं कि युद्ध में विजयरूपी फल में अत्यन्त आसक्ति और उसकी चिन्ता के कारण अर्जुन आत्मशक्ति खोकर एक उन्माद के मानसिक रोगी के समान विचित्र व्यवहार करने लगता है।
।।1.47।।संजय ने कहा -- रणभूमि (संख्ये) में शोक से उद्विग्न मनवाला अर्जुन इस प्रकार कहकर बाणसहित धनुष को त्याग कर रथ के पिछले भाग में बैठ गया।
अठारह अध्यायी गीतोपनिषद् के प्रथम अध्याय का नाम अर्जुनविषादयोग है। इन अध्यायों को उपनिषद् कहने का कारण यह है कि इनमें उपनिषद् के विषय का ही प्रतिपादन किया गया है। इनके लक्ष्यार्थ को ऐसे पाठक गण नहीं समझ सकेंगे जो बिना किसी पूर्व तैयारी के इनका अध्ययन करेंगे। सरल प्रतीत होने वाले श्लोकों में छिपे गूढ़ार्थ को समझने के लिये मनन की अत्यन्त आवश्यकता होती है। उपनिषद् विद्या के समान यहाँ भी गीता के श्लोकों में निहित परमार्थ निधि को पाने के लिये एक कृपालु एवं योग्य गुरु की आवश्यकता है।
उपनिषद् शब्द का अर्थ है वह विद्या जिसका अध्ययन गुरु के समीप (उप) पहुँचकर उसके चरणों के पास अत्यन्त नम्र भाव से और निश्चयपूर्वक (नि) बैठकर (षद्) किया जाता है। विश्व के सभी धार्मिक शास्त्र ग्रन्थों का विषय एक ही है। वे सभी हमको यह शिक्षा देते हैं कि इस नित्य परिवर्तनशील जगत् के पीछे एक अविनाशी पारमार्थिक सत्य है जो इस जगत् का मूल स्वरूप है। इस अद्वैत सत्य को हिन्दू धर्म ग्रन्थों में ब्रह्म कहा गया है। इसलिये ब्रह्म का ज्ञान तथा उसके अनुभव के लिये साधनों का उपदेश देने वाली विद्या ब्रह्मविद्या कहलाती है। हिन्दू दर्शनशास्त्र के दो भाग हैं तत्त्वज्ञान और योगशास्त्र। इस दूसरे भाग में अभ्यसनीय साधनों का वर्णन किया गया है।
योग शब्द युज धातु से बना है जिसका अर्थ है जोड़ना । स्वयं को (देहाध्यास और जिवाध्यास में फँसी मूढ़ बुद्धि मति को, जैसी मति वैसी गति ) वर्तमान की स्थिति से ऊँचा उठाकर किसी श्रेष्ठ एवं पूर्ण आदर्श 'आत्मा' (ह्रदय में विद्यमान इष्टदेव) को प्राप्त करने के लिये साधक जो प्रयत्न करता है उसे योग कहते हैं और इस विज्ञान को योगशास्त्र। संकल्प वाक्य में गीता को योगशास्त्र कहा जाता गया है। इसलिये इससे हम उन साधनों के ज्ञान की अपेक्षा रखते हैं जिनके अभ्यास द्वारा परमार्थ सत्य का साक्षात् अनुभव प्राप्त किया जा सकता है।
यहाँ इस ज्ञान का उपदेश स्वयं भगवान् श्रीकृष्ण अपने परम मित्र अर्जुन को ऐसी संघर्षपूर्ण स्थिति के संदर्भ में दे रहे हैं जहाँ वह पूर्णतया मानसिक सन्तुलन को खोकर विषाद की अवस्था को प्राप्त होता है। इसलिये गीता से हम ऐसे उपदेश और मार्गदर्शन की अपेक्षा रख सकते हैं जो अत्यन्त सहानुभूतिपूर्वक किया गया हो। गीता की यह विशेषता संकल्पवाक्य में यह कहकर बतायी गयी है कि यह स्वयं भगवान् द्वारा एक र्मत्य पुरुष को दिया गया उपदेश है श्रीकृष्णार्जुनसंवादे।
किसी एक व्यक्ति समाज या राष्ट्र में धर्म और तत्त्वज्ञान की माँग तभी होगीजब उनके हृदय में अर्जुन के विषाद का अनुभव होगा। आज का जगत् जितनी अधिक मात्रा में यह अनुभव करेगा कि वह जीवन संग्राम का सामना करने में असहाय है और उसमें यह साहस नहीं कि स्वयं के द्वारा निर्मित अपने प्रिय आर्थिक मूल्यों एवं औद्योगिक लोभ का वह संहार कर सकेउतनी ही अधिक मात्रा में वह गीतोपदेश का पात्र है।
ऐसे समय में ही मनुष्य को पूर्णत्व प्राप्त करने की तीव्र अभिलाषा होती है।विषाद की स्थिति प्राप्त किये बिना अकेले शास्त्र हमारी सहायता नहीं कर सकते। आत्मयोग के पूर्व विषाद की स्थिति अनिवार्य होने के कारण उसे यहाँ योग कहा गया है।गीता में वर्णित योग को सीखने एवं जीने के लिए अर्जुन-विषाद की स्थिति को प्राप्त होना प्राथमिक साधना है।
अर्थात सभी उपनिषदें मानो गाय के समान हैं , श्रीकृष्ण उनका दोहन करने वाले हैं। अर्जुन बछड़े के समान है। और गीता के अमृतरूप उपदेश उत्तम दूध के समान है , "सुधीर्भोक्ता" अर्थात केवल"ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या जीवो ब्रह्मैव नापरः" बोध से सम्पन्न विवेकी लोग ही उस दूध के पीने वाले हैं !
गीता के सम्बन्ध में स्वामी विवेकानन्द ने 28 मई 1900 को सैनफ्रांसिस्को में भाषण (खण्ड 7-पृष्ठ 294) करते हुए कहा था -" गीता का प्रथम दृश्य युद्धक्षेत्र का है। दोनों ओर स्वजन सम्बन्धी और आत्मीय जन खड़े हैं -एक ओर कौरव है और दूसरी ओर पाण्डव। एक ओर पितामह भीष्म हैं तो दूसरी ओर इनके पौत्रगण , शत्रु-पक्ष में अपने आत्मीय स्वजनों को देख , उनका वध करने की बात सोचकर अर्जुन उदास हो गए और अस्त्रत्याग करने का निश्चय कर लिया। यथार्थ में गीता का आरम्भ यहीं से होता है।
।।2.3।। हे पार्थ, स्वार्थपरता के वशीभूत होकर क्लीव (कायर) मत बनो। यह तुम्हारे लिये अशोभनीय है, हे ! परंतप हृदय की क्षुद्र दुर्बलता को त्यागकर खड़े हो जाओ।।
.....'हे भारत उठो , हृदय की इस दुर्बलता का त्याग करो और कायरता छोड़ दो ! उठ खड़े होओ और युद्ध करो करो। इस तात्पर्यपूर्ण श्लोक से गीता का अभिप्राय झलकता है। अर्जुन ने तर्क और युक्ति देते हुए उच्चतर नैतिक आदर्शों का प्रसंग उठाया , कहा कि प्रतीकार करने की अपेक्षा प्रतीकार न करना ही अच्छा है , इत्यादि। लेकिन कृष्ण परमात्मा हैं , साक्षात् भगवान है। उन्होंने उसी क्षण अर्जुन की दलील का असली रूप समझ लिया, और वह थी अर्जुन की दुर्बलता। अर्जुन स्वजनों को देखकर युद्ध करने में अपने को असमर्थ पा रहे थे। उनके ह्रदय में कर्तव्य और भावुकता (माया) का द्वन्द्व चल रहा था। ,मनुष्य जितना ही पक्षीसुलभ ममता के वश में होता है , वह भावावेग में उतना ही डूब जाता है। और इसी को लोग प्यार या प्रेम कहते हैं।
शुद्ध आत्मस्वरूप के अज्ञान के कारण "अहंकार बुद्धि या जीव बुद्धि" - अर्थात स्वयं को M/F देह से समझने की मूढ़बुद्धि उत्पन्न होती है, उससे अस्मिता, राग-द्वेष से उत्पन्न भ्रम को लोग प्यार या प्रेम कहते हैं। यथार्थ में यह तो आत्मसम्मोहन (Self-hypnosis) है। सामान्य जीव-जन्तुओं की तरह विवेक-सम्पन्न मनुष्य को भी आवेग के अधीन होना शोभा नहीं देता है। अर्जुन इसी आवेग के वशीभूत हो गए। उन्हें जैसा होना चाहिए था , वैसा वे नहीं हो सके। उन्हें तो प्रज्ञा (अर्थात आत्मनिष्ठ बुद्धि) के अनन्त प्रकाश में कर्म में निरन्तर लगे रहकर आत्मजयी ज्ञानी ऋषि होना था। परन्तु बुद्धि की अधोगति - आत्मा से हटकर देह बुद्धि बनजाने के कारण, उनकी बुद्धि भ्रमित हो जाती है , वे 'ममता' आदि सुन्दर नामों से अपनी दुर्बलता को ढाँकने की चेष्टा करते हुए शिशु के समान हो जाते हैं। श्रीकृष्ण यह जान गए थे। अर्जुन सामान्य स्वार्थपरता के वशीभूत होकर कायर मनुष्य की तरह बात करने लगते हैं , जो कुछ भी दलील देते हैं , वह सब अज्ञानी के समान है।
अशोच्यानन्वशोचस्त्वं प्रज्ञावादांश्च भाषसे।
गतासूनगतासूंश्च नानुशोचन्ति पण्डिताः।।2.11।।
देहिनोऽस्मिन्यथा देहे कौमारं यौवनं जरा।
तथा देहान्तरप्राप्तिर्धीरस्तत्र न मुह्यति।।2.13।।
आत्मज्ञानी व्यक्ति जीवित या मृत किसी के लिए शोक नहीं करते। तुम मर नहीं सकते , मैं भी मर नहीं सकता। ऐसा समय कभी नहीं था जब हमलोग नहीं थे। ऐसा समय कभी नहीं आएगा जब हम लोग नहीं रहेंगे। मनुष्य इस जीवन में जिसप्रकार शैशव अवस्था से आरम्भ करके क्रमशः यौवन , वार्धक्य को पार करता है, उसी प्रकार मृत्यु से वह केवल दूसरा शरीर ग्रहण करता है। ज्ञानी व्यक्ति उससे मोहित क्यों होंगे ?
यह जो भावुकता तुम्हारे सिर पर सवार होकर बैठी है , (तुम्हारी बुद्धि/मति पर सवार) इसका मूल कहाँ है ? स्पर्श इन्द्रियाँ अपने अपने विषयों का भोग करके ठंढा -गर्म का अनुभव करके सुख-दुःख आदि का अनुभव करती हैं। वे आती हैं और चली जाती हैं। मनुष्य इस समय यदि दुःखी है, तो दूसरे ही क्षण सुखी हो जाता है। ऐसी स्थिति में वह आत्मा का स्वरुप नहीं जान सकता।
मात्रास्पर्शास्तु कौन्तेय शीतोष्णसुखदुःखदाः।
आगमापायिनोऽनित्यास्तांस्तितिक्षस्व भारत।।2.14।।
।।2.14।। हे कुन्तीपुत्र ! शीत और उष्ण और सुख दुख को देने वाले इन्द्रिय और विषयों के संयोग का प्रारम्भ और अन्त होता है; वे अनित्य हैं, इसलिए, हे भारत ! उनको तुम सहन करो।।
कालाय तस्मै नमः ! जो पुरुष यह समझ लेता है कि जगत् की वस्तुयें नित्य परिवर्तनशील हैं उत्पन्न और नष्ट होती रहती हैं वह पुरुष इन वस्तुओं के कारण स्वयं को कभी विचलित नहीं होने देगा। काल के प्रवाह में भविष्य की घटनायें वर्तमान का रूप लेती हैं और हमें विभिन्न अनुभवों को प्रदान करके निरन्तर भूतकाल में समाविष्ट हो जाती हैं। जगत् की कोई भी वस्तु एक क्षण के लिये भी विकृत हुये बिना नहीं रह सकती । यहाँ परिवर्तन ही एक अपरिवर्तनशील नियम है।
जो अनादि काल से है (त्रिकालाबाधित है) जो 'सत्' है ,वह नहीं है - ऐसा नहीं हो सकता। फिर जो कभी नहीं है - जो 'असत्' (मिथ्या अहं) हो, वह है, ऐसा भी नहीं हो सकता। अतः जो सारे विश्व को परिव्याप्त किये हुए है , उसे आदि-अन्त -हीन अविनाशी रूप से जानो। इस विश्व में ऐसी कोई वस्तु नहीं है , जो अपरिवर्तनशील आत्मा को परिवर्तित कर सके। इस शरीर का जन्म और नाश है किन्तु जो इस शरीर में निवास करता है ; वह अनादि और अविनाशी है।
मणियों को धारण करने वाले एक सूत्र के समान हममें कुछ है जो परिवर्तनों के मध्य रहते हुये विविध अनुभवों को एक साथ बांधकर रखता है। सूक्ष्म विचार करने पर यह ज्ञान होगा कि वह कुछ अपनी स्वयं की चैतन्य स्वरूप आत्मा है।बाल्यावस्था युवावस्था और वृद्धावस्था में होने वाले अनुभवों को यह चैतन्य ही प्रकाशित करता है। अनुभव आते हैं और जाते हैं। जिस चैतन्य के कारण मैंने सबको जाना जिसके बिना मेरा कोई अस्तित्व नहीं है वह चैतन्य आत्मा जन्म और नाश से रहित नित्य सत्य वस्तु है। तत्त्वदर्शी पुरुष इन दोनों सत् और असत् को आत्मा और अनात्मा के तत्त्व को पहचानते हैं। इन दोनों के (अविनाशी) आत्मा और (नश्वर) अनात्मा (प्रकृति देह-मन -बुद्धि) के रहस्यमय संयोग से यह विचित्र जगत् उत्पन्न होता है।
इसे जानकर मोह को त्याग दो और युद्ध में प्रवृत्त हो जाओ , पीछे न हटो , यही तुम्हारा आदर्श है। फल चाहे जो हो , तुम काम करते चलो। नक्षत्र अपने गतिपथ से च्युत हो सकते हैं , सम्पूर्ण संसार हमारे विरुद्ध खड़ा हो सकता है , पर उससे हम विचलित न हों। मृत्यु तो केवल अन्य शरीर की प्राप्ति है। युद्ध करना होगा। भय और कायरता से कुछ नहीं प्राप्त किया जा सकता। पीछे हटने से किसी विपत्ति को हटाया नहीं जा सकता। कुसंस्कार के सामने सिर झुकाना या अपने 'मन के ख्याल' मूढ़बुद्धि/ सम्मोहित मति के पास अपने (स्व) को बेच देना तुम जैसे वीर को शोभा नहीं देता।
अन्तवन्त इमे देहा नित्यस्योक्ताः शरीरिणः।
अनाशिनोऽप्रमेयस्य तस्माद्युध्यस्व भारत।।2.18।।
।।2.18।। इस नाशरहित अप्रमेय (अनन्त) और नित्य देही (शरीरी) आत्मा के ये सब शरीर नाशवान् कहे गये हैं। इसलिये हे भारत ! तुम युद्ध करो।।
हे पार्थ ! तुम अनन्त और अविनाशी हो ; तुम्हारा जन्म नहीं है और मृत्यु भी भी नहीं। तुम अनन्त शक्तिशाली आत्मा हो। देह-बुद्धि के गुलाम की भाँति व्यवहार करना तुम्हें उचित नहीं है। उठो , जागो , दुर्बलता छोड़कर युद्ध करो। यदि मृत्यु हो जाये तो होने दो ! सहायता देने के लिए कोई न आये तो न सही , तुम्हीं तो सर्वजगतमय हो , तुम्हें कौन सहायता दे सकता है ! जीवों का अस्तित्व शरीर के जन्म लेने से पूर्व तथा मृत्यु के बाद अव्यक्त रहता है। केवल बीच का स्थितिकाल ही व्यक्त है। अतएव उसमें शोक करने का कोई कारण नहीं है।
आश्चर्यवत्पश्यति कश्चिदेन
माश्चर्यवद्वदति तथैव चान्यः।
आश्चर्यवच्चैनमन्यः श्रृणोति
श्रुत्वाप्येनं वेद न चैव कश्चित्।।2.29।।
कोई इस आत्मा को आश्चर्यरूप से देखता है , कोई इसका आश्चर्यरूप से वर्णन करता है। कोई दूसरा इस आत्मा के सम्बन्ध में आश्चर्यरूप से श्रवण करता है , फिर कोई सुनकर भी इसे जान नहीं सकता।
सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।
ततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि।।2.38।।
तुम्हें यह कहने का भी अधिकार नहीं है कि स्वजनों का वध करना पाप है , क्योंकि तुम क्षत्रिय हो और वर्णाश्रम धर्म के अनुसार युद्ध करना ही तुम्हारा स्वधर्म है। सुख-दुःख और जय-पराजय को समान समझकर युद्ध करने के लिए सन्नद्ध हो जाओ।
यहाँ पर गीता का एक विशेष मतवाद का निर्देश किया गया है - वह है अनासक्ति का उपदेश। हमलोग आसक्त होकर कार्य करते हैं , इस कारण हमें कर्मफल भोग करना पड़ता है। पर योगयुक्त होकर कर्म करने से कर्मबन्धन छिन्न हो जाता है।
नेहाभिक्रमनाशोऽस्ति प्रत्यवायो न विद्यते।
स्वल्पमप्यस्य धर्मस्य त्रायते महतो भयात्।।2.40।।
सारी विपत्तियों को तुम पार कर ले सकोगे। 'इस निष्काम -कर्म योग के अल्पमात्र का भी अनुष्ठान करने से मनुष्य जन्म-मरण रूप संसार के भीषण भँवर से छुटकारा पा जाता है।
व्यवसायात्मिका बुद्धिरेकेह कुरुनन्दन।
बहुशाखा ह्यनन्ताश्च बुद्धयोऽव्यवसायिनाम्।।2.41।।
कामात्मानःस्वर्गपरा जन्मकर्मफलप्रदाम्।
क्रियाविशेषबहुलां भोगैश्वर्यगतिं प्रति।।2.43।।
हे अर्जुन, केवल आत्मनिष्ठ निश्चयात्मिका बुद्धि /मति का ही सुफल मिला करता है। मूढ़बुद्धि या स्वयं को M/F जीव समझकर -अविद्या, अस्मिता , राग-द्वेष , अभिनिवेश पंचक्लेश से भ्रमित बुद्धि वाले सकाम व्यक्तियों का मन हजारों विषयों में फ़ैल जाते हैं , इस कारण शक्ति का व्यर्थ में क्षय होता है। अविवेकी मनुष्य - (ब्रह्मसत्य जगत मिथ्या जो जीवो ब्रहमैव न अपरः ! नहीं जानते) वे भोगसुख प्राप्त करने हेतु स्वर्ग जाने की कामना से (बिजनेस-व्यापार -बैंकडिपॉजिट बढ़ाने) का यज्ञ आदि अनुष्ठान करते हैं।
यह भी गीता का एक महान उपदेश है कि जब तक विषय का भोगसुख नहीं छूटता, तब तक आध्यात्मिक जीवन का आरम्भ नहीं होता। इन्द्रिय-सम्भोग में भला सुख कहाँ ?इन्द्रियाँ तो हमारी बुद्धि को भ्रमित कर देती हैं। (आत्मनिष्ठ बुद्धि को देह-बुद्धि M/F राग-द्वेष बुद्धि में फँसा देती हैं ?)
इन्द्रियाणि पराणि आहुः, इन्द्रियेभ्यः परम् मनः।
मनसः तु परा बुद्धिः य बुद्धेः परतः तु सः।।
(3.42)
अर्थात सूक्ष्म या अधिक बलशाली होने के कारण स्थूल शरीर से (Apparent I M/F शरीर से) इन्द्रियाँ पर (श्रेष्ठ) कही जाती हैं।
यथार्थ प्रश्न यह है कि एकदम आसक्ति -रहित होकर भला कौन कर्म कर सकता है ? जो व्यक्ति आसक्ति -रहित होकर कर्म कर सकता है , उस (आत्मब्रह्म-ऐक्य) के लिए कर्म की सफलता हो या विफलता हो , दोनों समान है। 'तेरी इच्छा पूर्ण हो' इस आस्था वाले व्यक्ति का यदि जीवन भर के कर्म क्षणभर में जलकर राख हो जाएँ,तो भी ऐसे व्यक्ति का ह्रदय आशंका से एक बार भी नहीं धड़कता।
कर्मजं बुद्धियुक्ता हि फलं त्यक्त्वा मनीषिणः।
जन्मबन्ध-विनिर्मुक्ताः पदं गच्छन्ति अनामयम्।।
(2.51)
बुद्धियुक्तामनीषी लोग कर्मजन्य फलों को त्यागकर जन्मरूप बन्धन से मुक्त हुये अनामय अर्थात् निर्दोष पद को प्राप्त होते हैं।।
बुद्धियुक्त मनीषी का अर्थ है वह विवेकी मनुष्य जो - 'जीवो ब्रह्मैव नापरः' को जानकर 'हाथी नारायण और महावत नारायण का विवेक'रखते हुए जीने की कला को सीख लेता है वह फल की चिन्ताओं से मुक्त होकर मन के पूर्ण सन्तुलन को बनाये हुये सभी कर्म करता है। वह विवेकी व्यक्ति उस समय यह देखता है कि सभी प्रकार की आसक्ति मिथ्या है। (अपने को M/F शरीर समझने से उत्पन्न राग-द्वेष मिथ्या है।)
आत्मा (इष्टदेव) कभी (3K में) आसक्त हो नहीं सकते। यह समझ लेने के बाद वह आत्मनिष्ठ बुद्धि से युक्त योगी सुख-दुःख से परे की अवस्था में पहुँच जाता है। तब अर्जुन पूछता है स्थितप्रज्ञ व्यक्ति कौन हैं ?
प्रजहाति यदा कामान् सर्वान् पार्थ मनोगतान्।
आत्मनि एव आत्मना तुष्टः स्थितप्रज्ञः उच्यते।।।
(2.55)
श्री भगवान् ने कहा -- हे पार्थ , जिस समय पुरुष बुद्धि में स्थित सब कामनाओं को त्याग देता है जो सभी वासनाओं को छोड़ चुके हैं , किसी की भी आकांक्षा नहीं करते। और आत्मा से ही आत्मा में सन्तुष्ट रहता है; उस समय वह स्थितप्रज्ञ कहलाता है।
दुःखेष्वनुद्विग्नमनाः सुखेषु विगतस्पृहः।
वीतरागभयक्रोधः स्थितधीर्मुनिरुच्यते।।
(2.56)
।।2.56।। दुःख में जिसकी बुद्धि उद्विग्न नहीं होती और भोग-सुख प्राप्ति की तीव्र इच्छा जिस बुद्धि निवृत्त हो गयी है। (स्वयं M/F) देह नहीं आत्मा समझ लेने के फलस्वरूप जिस व्यक्ति की बुद्धि से राग-द्वेष नष्ट हो गये हैं- वह मुनि स्थितप्रज्ञ कहलाता है।।
।।2.58।। जिस तरह कछुआ अपने अङ्गों को सब ओर से समेट लेता है, वैसे ही यह पुरुष जब सब ओर से अपनी इन्द्रियों को इन्द्रियों के विषयों से समेट लेता (हटा लेता) है, तब उसकी बुद्धि आत्मनिष्ठ हो जाती है, अर्थात उसकी बुद्धि आत्मा (इष्टदेव) में प्रतिष्ठित हो जाती है।
संसार का कोई भी प्रलोभन उनकी इन्द्रियों को बलपूर्वक खींचकर बाहर नहीं ला सकता। संसार का कोई भी प्रलोभन- 'कामिनी -कांचन या नाम-यश' उनकी बुद्धि को प्रलोभित नहीं कर सकता। समूचे विश्व-ब्रह्माण्ड के चूर-चूर हो जाने पर भी उनके मन में एक भी तरंग नहीं उठती। आगे बढ़ते चलो , कर्म करते जाओ , केवल यह ध्यान रखना/ सचेत रहना कि बुद्धि कहीं फिर से देह-इन्द्रियों में आसक्त न हो जाये। जो व्यक्ति M/ F देहजन्य राग-द्वेष से अनासक्त होने की कला नहीं जानता या उसकी साधना नहीं करता, उसकी प्रज्ञा (अर्थात विवेकसम्पन्न बुद्धि) कभी आत्मनिष्ठ नहीं हो पाती।
आपूर्यमाणम् अचल-प्रतिष्ठम्
समुद्रमापः प्रविशन्ति यद्वत्।
तद्वत्कामा यं प्रविशन्ति सर्वे
स शान्तिमाप्नोति न कामकामी।।
(2.70)
जैसे पृथ्वी भर की नदियाँ निरंतर अपनी जलराशि लाकर समुद्र में उड़ेलती रहती हैं , पर उससे समुद्र अचल ही रहता है। उसी प्रकार पाँचो इन्द्रियों के द्वारा एक साथ प्रकृति की विभिन्न संवेदनायें लाये जाने पर भी आत्मज्ञानी के ह्रदय में किसी प्रकार का विक्षेप या भय नहीं उत्पन्न हो पाता।
[आदि शंकराचार्य द्वारा रचित 'भज गोविंदम' के अनुसार, "निश्चलतत्त्वे जीवनमुक्तिः"यदि कोई व्यक्ति अपनी बुद्धि और संकल्प को अडिग (निश्चल) रखकर एक ही दिशा में (आत्मा या इष्टदेव की दिशा में) एकाग्र करे, तो उसे जीवित रहते हुए ही मोक्ष या परम मुक्ति प्राप्त हो सकती है।]
'हजार स्रोतों से दुःख आवे, सैकड़ों स्रोतों से सुख आवे , मैं न तो दुःख के अधीन हूँ और न सुख का क्रीतदास ही हूँ।" - स्वामी विवेकानन्द।
ज्यायसी चेत् कर्मणः ते मता बुद्धिः जनार्दन।
तत् किम् कर्मणि घोरे मां नियोजयसि केशव।।
(3.1)
अर्जुन ने श्रीकृष्ण से पूछा - " आप मुझे कर्म का उपदेश दे रहे हैं , और आत्मब्रह्म-ऐक्य ज्ञान को जीवन की उच्चतम अवस्था कहकर उसकी प्रशंसा कर रहे हैं। हे कृष्ण यदि आप ज्ञान को कर्म की अपेक्षा श्रेष्ठ समझते हैं , तो मुझे कर्म का उपदेश क्यों दे रहे हैं ?
इसका उत्तर में भगवान कहते हैं - अतिप्राचीन काल से ही दो साधनमार्ग प्रचलित हैं। दार्शनिकों के लिए ज्ञानयोग और निष्काम कर्मियों के लिए कर्मयोग। किन्तु कर्मों का त्याग करके कोई भी शांति नहीं पा सकता। कोई भी मनुष्य कर्म किये बिना एक क्षण भी नहीं रह सकता। अन्तःकरण में स्थित प्रकृति के तीन गुण मनुष्य को कर्म करने के लिए बाध्य करते हैं। जो मनुष्य बाहर से कर्मों को रोक कर मन ही मन विषयों का चिंतन करते रहते हैं - उसे कुछ भी प्राप्त नहीं होता , वह मिथ्याचारी हो जाता है। किन्तु जो व्यक्ति बुद्धि की शक्ति द्वारा इन्द्रियों को धीरे धीरे वशीभूत करके उन्हें कर्म में लगाए लगाए रखता है , वह पूर्वोक्त व्यक्तियों से श्रेष्ठ है। (गीता 3 /2-8)
यदि तुमने इस रहस्य को समझ लिया हो तो तुम्हारे लिए कोई कर्तव्य-कर्म बाकी नहीं है , तुम मुक्त हो। फिर भी दूसरों के कल्याण के लिए तुम्हें कर्म करना होगा। क्योंकि श्रेष्ठ व्यक्ति जैसा आचरण करते हैं , साधारण मनुष्य उसी का अनुकरण करते हैं। (गीता -3. 20 -21)
' परा शान्ति के अधिकारी मुक्त पुरुष यदि कर्मों का त्याग कर दें तो जो लोग उस आत्मज्ञान और शान्ति को अभी नहीं प्राप्त कर सके हैं , वे उन महापुरुषों का अनुकरण करने की चेष्टा करेंगे , फलस्वरूप समाज में विशृंखलता उत्पन्न होगी।
हे पार्थ , त्रिभुवन में मेरे लिए कुछ भी अप्राप्त नहीं है , तो भी मैं सदा कर्म करता हूँ। यदि मैं क्षणभर के लिए कर्म न करूँ तो विश्व ब्रह्माण्ड नष्ट हो जायेगा।
न बुद्धिभेदं जनयेदज्ञानां कर्मसङ्गिनाम्।
जोषयेत्सर्वकर्माणि विद्वान् युक्तः समाचरन्।।
(3.26)
अज्ञानी मनुष्य फलाकांक्षी होकर जिस उत्साह और लगन से कर्म करता है , आत्मज्ञानी भी अनासक्त भाव से , किसी फल की आकांक्षा न करते हुए लेकिन उसी तीव्रता से कर्म करते हैं।
गीता में श्रीकृष्ण कहते हैं -जो लोग भक्तिपूर्वक अन्य देवताओं की पूजा करते हैं , वे भी वास्तव में मेरी ही पूजा करते हैं। (गीता ३/३३) ये मनुष्य साक्षात भगवान की ही पूजा करते हैं , भगवान को भिन्न नामों से पुकारने पर क्या वे क्रोधित हो जायेंगे ?
प्रकृतेः क्रियमाणानि गुणैः कर्माणि सर्वशः।
अहङ्कारविमूढात्मा कर्ताऽहमिति मन्यते।।
(3.27)
हे अर्जुन ! हमारे शरीर और अन्तःकरण के माध्यम से प्रकृति के तीन गुण ही प्रकृति के नियमानुसार काम कर रहे हैं। हमलोग अपरिवर्तनशील , अविनाशी आत्मा होकर भी परिवर्तनशील प्रकृति के साथ - अर्थात नश्वर M/F देह, इन्द्रिय, मन , में सम्मोहित बुद्धि के साथ अपना तादात्म्य करके - परिवर्तनीय प्रकृति के साथ अपने को अभिन्न मानकर कहते हैं - मैं ही इन कर्मों का कर्ता हूँ। सम्पूर्ण कर्म प्रकृति के गुणों द्वारा किये जाते हैं, M/F बुद्धि के अहंकार से मोहित हुआ पुरुष, "मैं कर्ता/ करती हूँ" ऐसा मान लेता है। और इस प्रकार आत्मा -नित्यमुक्त होकर भी प्रकृति के पंजे में फँस जाती है।
आत्मज्ञानी भी प्रकृति के द्वारा चालित होकर कर्म करता है। सभी लोग प्रकृति के तीनों गुणों के अनुसार कर्म करते हैं। जब तक शरीर में है , तब तक कोई भी प्रकृति को नहीं लाँघ सकता।
सदृशं चेष्टते स्वस्याः प्रकृतेर्ज्ञानवानपि।
प्रकृतिं यान्ति भूतानि निग्रहः किं करिष्यति।।
(3.33)
ज्ञानवान् पुरुष भी अपनी प्रकृति के अनुसार चेष्टा करता है। सभी प्राणी अपनी प्रकृति पर ही जाते हैं, फिर इनमें (किसी का) हठ /निग्रह क्या करेगा।। यह अन्तिम वाक्य भगवान् के उपदेश में निराशा का उद्गार नहीं किन्तु उनकी परिपूर्ण दृष्टि का परिचायक है। वे वस्तु स्थिति से परिचित हैं कि प्रत्येक व्यक्ति जीवन के उच्च मार्ग पर चलने की क्षमता नहीं रखता। विकास के सोपान की सबसे निचली सीढ़ी पर खड़े असंख्य मनुष्यों के लिये इस मार्ग का अनुसरण कदापि सम्भव नहीं।क्योंकि विषयों में आसक्ति तथा पाशविक प्रवृत्तियों से वे इस प्रकार बंधे होते हैं कि उन सबका एकाएक त्याग करना उन सबके लिये सम्भव नहीं होता।जिस मनुष्य में कर्म के प्रति उत्साह, आत्मश्रद्धा , आत्मविश्वास , आत्मनिर्भरता ,तथा जीवन में कुछ पाने की महत्त्वाकांक्षा है केवल वही व्यक्ति इस कर्मयोग का आचरण करके स्वयं को कृतार्थ कर सकता है। भगवान् का यह कथन उनकी विशाल हृदयता एवं सहिष्णुता का परिचायक है।
काम एष क्रोध एष रजोगुणसमुद्भवः।
महाशनो महापाप्मा विद्ध्येनमिह वैरिणम्।।3.37।।
आवृतं ज्ञानमेतेन ज्ञानिनो नित्यवैरिणा।
कामरूपेण कौन्तेय दुष्पूरेणानलेन च।।3.39।।
।।3.39।। और हे कुन्तीनन्दन ! इस अग्निके समान कभी तृप्त न होनेवाले और विवेकि मनुष्यों (ब्रह्मसत्य जगत मिथ्या) विवेक का नित्य वैरी इस काम 'desire' के द्वारा मनुष्य का विवेक ढका हुआ है।
इन्द्रियाणि मनो बुद्धिरस्याधिष्ठानमुच्यते।
एतैर्विमोहयत्येष ज्ञानमावृत्य देहिनम्।।3.40।।
" अर्जुन ! सावधान, काम ही क्रोध है, यह मनुष्य का परम शत्रु है, इसे संयत रखना चाहिए। यह आत्मज्ञानी व्यक्ति के विवेक को भी ढँक देता है। इस काम की अग्नि सर्वग्रासी है। इन्द्रियों, मन तथा सम्मोहित बुद्धि/मूढ़बुद्धि में इसका अधिष्ठान है। आत्मा तो किसी पदार्थ की कामना ही नहीं करता।
इसलिए काम रूपी शत्रु से यदि बचना चाहते हो तो शुद्ध बुद्धि/मति को निरंतर आत्मा (इष्टदेव) से जोड़े रहो। क्योंकि -बुद्धिनाशात् प्रणश्यति।
विषयों का चिन्तन करने वाले मनुष्य की उन विषयों में आसक्ति पैदा हो जाती है। आसक्ति से कामना पैदा होती है। कामना से क्रोध पैदा होता है। क्रोध से उत्पन्न होता है मोह और मोह से स्मृति विभ्रम। स्मृति के भ्रमित होने पर विवेकी -बुद्धि का नाश होता है और विवेकयुक्त बुद्धि के नाश होने से वह मनुष्य नष्ट हो जाता है।।
यदि बुद्धि में तुम कर्ता हो गए - तो हो गए ! उसी तरह बुद्धि में तुम अकर्ता हो गए , अकर्ता हो गए ! जो कुछ होना है बुद्धि में होना है। बुद्धि में मुक्त हो गए तो मुक्त हो गए। आत्मा तो सदा मुक्त है; पर क्या तुम्हारी बुद्धि मुक्त है ? तुम्हारी बुद्धि में ऐसा लगता है कि - हम मुक्त हैं ! - (बुद्धि से ऐसा लगता है कि मैं कौन हूँ ? दहोहं कि शिवो अहं ?) - हम मुक्त हैं ! इसी तरह से एक और वाक्य है - जिसकी जैसी मति; उसकी वैसी गति। अब ये बात तो समझ में आ गई। अब मति/बुद्धि कल्पना नहीं है। मति इमेजिनेशन नहीं है। 'जिसकी जैसी मति , उसकी वैसी गति'।
इमं विवस्वते योगं प्रोक्तवानहमव्ययम्।
विवस्वान् मनवे प्राह मनुरिक्ष्वाकवेऽब्रवीत्।।
(4.1)
।।4.1।। श्रीभगवान् बोले - मैंने बुद्धि का सम्बन्ध M/F देह-इन्द्रिय से नहीं निरन्तर आत्मा से जोड़े रहने या 'आत्मनिष्ठा बनाये रखने के अविनाशी योग' को प्राचीन काल में मैंने सूर्य को सिखाया था। सूर्य ने अपने पुत्र मनु को सिखाया, और मनुने (अपने पुत्र) राजा इक्ष्वाकु को सिखाया। इस प्रकार मनःसंयोग के अभ्यास द्वारा (3H विकास के 5 अभ्यास द्वारा) इस बुद्धि की आत्मनिष्ठा के अविनाशी योग का ज्ञान एक राजा से दूसरे राजा के पास तथा उनसे अन्य राजाओं के पास पहुँचा। किन्तु समय / काल के प्रवाह में सब कुछ नष्ट हो जाता है , तो 'कालय तस्मै नमः।' कालवश इस योग की महान शिक्षा नष्ट हो गयी थी उसी को आज में पुनः तुम्हें सीखा रहा हूँ।
तब अर्जुन ने कहा -
अपरं भवतो जन्म परं जन्म विवस्वतः।
कथमेतद्विजानीयां त्वमादौ प्रोक्तवानिति।।
(4.4)
।।4.4।। अर्जुन ने कहा -- आपका जन्म अपर अर्थात् पश्चात का है और विवस्वान् का जन्म (आपके) पूर्व का है, इसलिये यह मैं कैसे जानूँ कि (सृष्टि के) आदि में आपने (इस योग को) कहा था?
उत्तर में श्री कृष्ण ने कहा -हे अर्जुन ! मेरे और तुम्हारे अनेक जन्म व्यतीत हो चुके है , उन्हें तुम नहीं जानते , मैं जानता हूँ। मैं जन्मरहित और मायाधीश हूँ और सभी मायाधीन मनुष्यों का अधीश्वर हूँ। अपनी प्रकृति (दैवी माया) की सहायता से मैं शरीर धारण करता हूँ।
जब धर्म की ग्लानि और अधर्म का अभ्युत्थान होता है, तब मैं मनुष्यों को सहायता देने के लिए संसार में आविर्भूत होता हूँ। साधुओं के परित्राण , पापियों के विनाश तथा धर्मसंस्थापन के लिए मैं प्रत्येक युग में अवतीर्ण होता हूँ। जो जिस भाव से मुझे चाहता है , मैं उसी भाव से उसके पास जाता हूँ। किन्तु हे पार्थ जान लो कोई भी मेरे मार्ग से विच्युत नहीं हो सकता।
कोई भी कर्म मुझे छू नहीं सकता। कर्मफल में मेरी आकांक्षा नहीं है। जो मुझे इस प्रकार जानता है , वह कर्म करने के कौशल को जान लेता है , और कर्म के द्वारा वह कभी आबद्ध नहीं होता।
प्राचीन काल के राजर्षि लोग इस निष्काम कर्म के तत्त्व को जानते थे , इस कारण वे निश्चिन्त चित्त से कर्म में नियुक्त होते थे। हे अर्जुन ! तुम भी उसी पद्धति (Be and Make की पद्धति) से कर्म किये जाओ।
कर्मण्यकर्म यः पश्येदकर्मणि च कर्म यः।
स बुद्धिमान् मनुष्येषु स युक्तः कृत्स्नकर्मकृत्।।4.18।।
जो घोर कर्म के बीच गम्भीर शान्त भाव रख सकते हैं और गंभीर शान्त भाव में प्रबल कर्म का दर्शन करते हैं , वे ही यथार्थ ज्ञानी हैं।
अब प्रश्न यह उठता है कि प्रत्येक इन्द्रिय और प्रत्येक स्नायु के कर्म-परायण होने के बावजूद आपके मन में गहरी शान्ति है क्या ? कोई पदार्थ /कोई घटना आपके मन -बुद्धि को -निश्चल तत्त्व में प्रतिष्ठित रहने से विचलित तो नहीं करता ? यदि आप में शान्ति है और आपका मन चंचल नहीं होता तो आप योगी और मुक्त हैं- जीवनमुक्त हैं ? अन्यथा नहीं।
।।4.19।। जिसकी प्रत्येक कर्मचेष्टा -कामना और फल पाने की आकांक्षा से रहित और पूर्णतः निःस्वार्थ होते हैं , उसीको सत्यदर्शी लोग ज्ञानी (विवेकी) कहते हैं। बिना कर्म किये हम क्षणभर भी नहीं रह सकते। काम तो करना ही होगा।
जिनकी सारी कर्मचेष्टायें फलतृष्णा और स्वार्थबुद्धि से रहित हैं , उन्होंने ज्ञानाग्नि के द्वारा समस्त कर्मों के बन्धन को दग्ध कर लिया है और वे ही ज्ञानी हैं। भविष्य में विषयोपभोग के द्वारा सुख पाने की बुद्धि की योजना को कामना (desire) कहते हैं । कामना करने का अर्थ है कि परिस्थितियों को अपने अनुकूल होने का आग्रह करना। इस प्रकार वर्तमान परिस्थितियों से सदा असन्तुष्ट रहते हुयेभविष्य में उन्हें अनुकूल बनाने के प्रयत्न में , हम अपने आप को भ्रमित करके अनेक विघ्नों का सामना करते रहते हैं। इसका आशय इतना ही है कि ज्ञानी भक्त कर्म करते समय काल्पनिक भय चिन्ता आदि में अपने मन की शक्ति विनष्ट नहीं करता। वेदान्त मनुष्य की बुद्धि की उपेक्षा नहीं करता है, वह उसे आत्मा (इष्टदेव) में प्रतिष्ठित रखता है।
।।4.20।। जो पुरुष, कर्मफलासक्ति को त्यागकर, नित्यतृप्त और सब आश्रयों से रहित है वह कर्म में प्रवृत्त होते हुए भी (वास्तव में) कुछ भी नहीं करता" है।।
उद्धरेदात्मनाऽऽत्मानं नात्मानमवसादयेत्।
आत्मैव ह्यात्मनो बन्धुरात्मैव रिपुरात्मनः।।6.5।।
।।6.5।। तुम स्वयं अपना बन्धु तथा स्वयं ही अपने शत्रु हो। आत्मा (अविशिभूत बुद्धि) के अतिरिक्त अन्य कोई शत्रु नहीं है।
यही गीता का अन्तिम और श्रेष्ठ उपदेश है। - स्वामी विवेकानन्द।
महाभारत के भीष्मपर्व के अन्तर्गत भगवद्गीता आती है। गीता में कुल 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं।
गीता सार्वजनिक धर्मग्रंथ है। श्रीरामकृष्ण का जीवन गीता-तत्त्व का जीवंत भाष्य है। " मनुष्य जिस किसी भाव से मेरी आराधना करता है, उसी भाव से मैं उस पर कृपा करता हूँ। गीता में उपदिष्ट चारो योग -ज्ञान , कर्म , भक्ति और राजयोग में से प्रत्येक मुक्ति का मार्ग है।
गीता की अन्तिम बात और सबसे गोपनीय रहस्य है - श्री भगवान की अनन्य शरणागति के द्वारा भागवत जीवन की प्राप्ति -
मन्मना भव मद्भक्तो मद्याजी मां नमस्कुरु।
मामेवैष्यसि सत्यं ते प्रतिजाने प्रियोऽसि मे।।18.65।।
सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज।
अहं त्वा सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुचः।।18.66।।
अर्थात , तुम अपनी बुद्धि को मुझमें समाहित करो , मेरे भक्त बनो , मेरे पूजनशील होओ , मुझे नमस्कार करो। इस प्रकार मेरी कृपा से लब्ध ज्ञान की सहायता तुम मुझे ही प्राप्त होंगे। मैं निश्चयपूर्वक तुमसे कहता हूँ , क्योंकि तुम मेरे अत्यन्त प्रिय हो !
तुम सभी धर्मों और अधर्मों का परित्याग कर केवल मुझि में भक्ति रखो , इसी से सबकुछ होगा - इस दृढ़ विश्वास में प्रतिष्ठित होकर केवल मेरे शरणागत हो जाओ ! इससे मैं तुम्हें सभी पापों से मुक्त कर दूँगा, शोक न करो। यही गीता का श्रेष्ठतम उपदेश है।
1.अर्जुन विषाद योग :
युद्ध के परिणाम पर शोक प्रकट करना
2.सांख्य योग :
विश्लेषणात्मक ज्ञान का योग
3.कर्मयोग :
कर्म का विज्ञान
4. ज्ञान कर्म संन्यास योग :
ज्ञान का योग और कर्म करने का विज्ञान
5.कर्म संन्यास योग :
वैराग्य का योग
6.ध्यानयोग :
ध्यान का योग
7. ज्ञान विज्ञान योग :
दिव्य ज्ञान की अनुभूति द्वारा प्राप्त योग
8.अक्षर ब्रह्म योग :
अविनाशी भगवान का योग
9.राज विद्या योग :
राज विद्या द्वारा योग
10. विभूति योग :
भगवान के अनन्त वैभवों की स्तुति द्वारा प्राप्त योग
11. विश्वरूप दर्शन योग :
भगवान के विराट रूप के दर्शन का योग
12. भक्ति योग :
भक्ति का विज्ञान
13. क्षेत्र- क्षेत्रज्ञ विभाग योग :
योग द्वारा क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ के विभेद को जानना
निःस्वार्थपरता मनुष्य को क्रमशः देवत्व की ओर ले जाती है, और स्वार्थपरता ही मनुष्य को धीरे -धीरे कायरता (पशुत्व) की ओर ले जाती है। तो क्या हमलोग स्वार्थशून्य होने का अभ्यास करके साहसी और वीर के जैसा जीवन व्यतीत नहीं कर सकते हैं ? जब महामण्डल के संस्थापक सचिव श्री नवनीहरण मुखोपाध्याय (पूज्य नवनीदा) सहित महामण्डल के अन्य कई वरिष्ठ भ्रातागण, नौकरी , व्यापार , किसानी या अन्य सामान्य गृहस्थ का जीवन जीते हुए भी निःस्वार्थपरता का अभ्यास करके वीरों के जैसा जीवन जी सकते हैं, तो हमलोग भी वैसा अवश्यकर सकते हैं। कायरता को अपना संगी बना से हमें कुछ भी प्राप्त नहीं होता; बल्कि श्रीरामकृष्ण के शब्दों में हम अपना 'मान और हूँष' दोनों खो देते हैं - अर्थात देवदुर्लभ 'मनुष्य-जन्म प्राप्त करने कागौरव और आत्म-सम्मान' दोनों खो देते हैं और अपमान भरी ज़िंदगी जीते हैं।
यद्यपि ऐसा लग सकता है कि समाज तो हमें स्वार्थी होने की शिक्षा देता है। लेकिन दूसरी ओर, समाज में निःस्वार्थपरता का पाठ भी है, जिसे हम बड़ी चालाकी से नज़रअंदाज़ कर देते हैं, जिसके परिणामस्वरूप व्यक्तिगत और सामूहिक जीवन दोनों दुःख और पीड़ा से भर जाते हैं। पहली नज़र में यह कितना भी सुंदर और सुखद क्यों न लगे, असल में यह मुर्दा शरीर को खुशबूदार फूलों से सजाने जैसा है। जो कुछ ही दिनों बाद सड़- गल जाता है और समाज को प्रदूषित करता है।
साधारण लोगों के लिए पूरी तरह से निस्वार्थपर हो पाना बहुत कठिन है। किन्तु थोड़ा थोड़ा करते हुए हमलोग भी इसका अभ्यास तो कर ही सकते हैं ? मृत्यु जब निश्चित है, तो किसी महान उद्देश्य के लिए ही शरीर का त्याग करना श्रेय है। स्वामी विवेकानन्द ने कहा था , संसार के धर्म प्राणहीन उपहास की वस्तु हो गए हैं , आज संसार को जो चाहिए वह है चरित्र। जगत को ऐसे मनुष्यों की आवश्यकता है जिसका जीवन -प्रेमपूर्ण और निःस्वार्थ हो। मानवजाति के श्रेष्ठ शिक्षक स्वामी विवेकानन्द , सम्पूर्ण मानवजाति की शिक्षा के लिए जो हमलोगों को दिए हैं , उन्हीं में से केवल 5 गुणों के ऊपर इतने दिनों तक लगातार चर्चा हुई है।
पारम्परिक शिक्षा के साथ साथइस चर्चा में स्वामी विवेकानन्द की शिक्षा भी हमारा परिवार और समाज यदि ग्रहण करे तो देश में बहुत जल्दी अच्छे परिवर्तन होंगे; और वह परिवर्तन अवश्य परिवार, समाज और देश को क्रमश विकास की दिशा में ले जायेगा। स्वामी विवेकानन्द द्वारा मानवजाति के लिए दी गयी समस्त शिक्षाओं में मुख्य शिक्षा थी - 'आदर्श मनुष्य निर्माण शिक्षा के साथ आदर्श चरित्र-निर्माणकारी शिक्षा।'इसीलिए हम सबों को यह स्मरण रखना होगा कि - स्वामीजी की शिक्षा -पद्धति 'Be and Make ' मनुष्य (आर्य =श्रेष्ठ, सभ्य, ज्ञानी) बनो और बनाओ ! ग्रहण करने से ही हमारे परिवार , समाज और देश के प्रत्येक छात्र-छात्राएं , स्त्री-पुरुष एक आदर्श चरित्र का अधिकारी मनुष्य बन सकेंगे। और उन चरित्रवान मनुष्यों की युवा पीढ़ी निर्माण के फलस्वरूप देश में बहुत जल्द सकारात्मक बदलाव आएंगे, और ये बदलाव निस्संदेह परिवार, समाज और राष्ट्र को लगातार प्रगति की ओर ले जाएंगे।
इसलिए, आइए सबसे पहले हम मानव जाति के सबसे महान शिक्षक स्वामी विवेकानंद द्वारा सिखाई गई "आदर्श मनुष्य निर्माणकारी शिक्षा" (पवित्र-त्रयी जैसा मनुष्य-निर्माण जिसको जगत का कुछ भी नहीं चाहिए - कामिनी-कांचन और नाम-यश कुछ भी नहीं चाहिए " त्याग और सेवा की इस शिक्षा) को सम्पूर्ण रूप से पहले अपने जीवन में अपनाएं और उसका पालन करें।इसके बाद ही हम स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को समाज में ज़्यादा लड़कों और लड़कियों तक, यानी और भी ज़्यादा लोगों तक फैला सकते हैं। और साथ ही, अपने चरित्र को बनाए रखकर, हम दूसरों को सिखा सकते हैं कि वे अपना चरित्र कैसे बनाएं। And at the same time, by maintaining our own character, we can teach others how to build their character.
अगर हम इस प्रकार एक -दूसरे के साथ परस्पर मिलजुल कर काम करें और "आदर्श मनुष्य निर्माण और चरित्र-निर्माण कारी शिक्षा" का प्रचार-प्रसार परिवार , समाज और सम्पूर्ण भारत में कर सकें, तभी हम स्वामी विवेकानन्द द्वारा हमारे देश की उन्नति के निमित्त दी गयी सहायता के कर्ज को, कम से कम कुछ हद तक, अवश्य चुका पाएंगे।
1. I am the mother of the wicked, as I am the mother of virtuous. Whenever you are in distress, just say to yourself “I have a mother”.
2.To a mother a son is always a son.
3. Everyone can break down something, but how many can build it up?
4. If you do not call upon God- indeed many people never even remember Him- what does it matter to Him? It is your misfortune. Such is the Maya of God ; He keeps them ignorant of Himself saying, “They are happy enough, let them be so!”
5. As long as a man has a desires there is no end to his transmigration. It is the desires alone that make him take one body after another. Rebirth is inevitable so long as one has desires.
6. The happiness of the world is transitory. The less you become attached to the world, the more you enjoy peace of mind.
7. The Master saw ducklings floating, diving and swimming in the water of Halder’s pond, but there would be not a drop of water sticking to them—they would just shake it off. He gave their example and said that in this world one should live like these—live in the midst of worldly possessions, but from one’s mind one should completely shake off the attachment for them. The Master used to teach everybody to live in the world completely unattached.
8. I tell you one thing—if you want peace, do not find fault with others. Rather see your own faults. Learn to make the world your own. No one is a stranger, my child; the whole world is your own.
9. Man finds faults in others after bringing down his own mind to that level. Does anything ever happen to another if you enumerate his faults? It only injures you. This has been my attitude. Hence I cannot see anybody’s faults. If a man does a trifle for me, I try to remember him even for that. To see the faults of others! One should never do it. I never do so. Forgiveness is Tapasya.
=======================
पवित्र माँ (Holy Mother) श्री सारदा देवी श्री रामकृष्ण परमहंस की पत्नी और ' रामकृष्ण मठ और मिशन तथा 'अखिल भारत विवेकानन्द युवा महामण्डल ' (शरत और अमजद) दोनों की आध्यात्मिक माता (spiritual mother) हैं।
'रामकृष्ण मठ और मिशन' का आदर्श वाक्य है - "आत्मनो मोक्षार्थं जगत हिताय च" (Atmanah mokshartham jagat hitaya ca)!यह ऋग्वेद का एक श्लोक है जिसे स्वामी विवेकानंद ने अपनाया और यह रामकृष्ण मिशन का आदर्श वाक्य बन गया। जिसका अर्थ है "अपनी आत्मा की मुक्ति के लिए और जगत (संसार) के कल्याण के लिए !" यह महावाक्यमानव जीवन के दोहरे उद्देश्य को दर्शाता है: 'व्यक्तिगत आध्यात्मिक उन्नति (मोक्ष) और समाज के प्रति सेवाभाव (जगत हित।)' जिसका उद्देश्य व्यक्तिगत आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ दुनिया की सेवा करना है, यानी अपना उद्धार भी और समाज की भलाई भी।
उसी प्रकार 'अखिल भारत विवेकानन्द युवा महामण्डल' एवं 'सारदा नारी संगठन'दोनों आदर्श वाक्य 'Be and Make' तथा 'चरैवेति, चरैवेति' है। यह आदर्श वाक्य भी स्वामी विवेकानन्द के द्वारा प्रदत्त और ऋग्वेद में आधारित दो आदर्श वाक्य हैं - जिसका अर्थ है, " तुम स्वयं एक आदर्श मनुष्य बनो और दूसरों को भी आदर्श मनुष्य बनने में सहायता करो !" इसे महामण्डल के संस्थापक सचिव श्री नवनीहरण मुखोपाध्याय (पूज्य नवनीदा) ने अपनाया और यह 'अखिल भारत विवेकानन्द युवा महामण्डल' एवं 'सारदा नारी संगठन' दोनों का आदर्श वाक्य बन गया। ये दोनों आदर्श वाक्य मानव जीवन के दोहरे उद्देश्य को दर्शाते है: ' स्वयं आदर्श मनुष्य (आर्य =श्रेष्ठ, सभ्य, ज्ञानी)बनो, और दूसरों को भी आदर्श मनुष्य बनने में सहायता करो।'
"कृण्वन्तो विश्वम् आर्यम्" (Krinvanto Vishwam Aryam) ऋग्वेद (9.63.5) का एक मंत्र है। जिसका अर्थ है "समस्त विश्व को आर्य (श्रेष्ठ, सभ्य, ज्ञानी) बनाओ !" जो मनुष्य मात्र को श्रेष्ठ कर्म करते हुए (3H विकास के 5 अभ्यास करते हुए) स्वयं को और सम्पूर्ण विश्व को श्रेष्ठतर बनाने की प्रेरणा देता है। इसका मतलब है कि: हमें स्वयं अपने जीवन और आचरण में चरित्र के श्रेष्ठ गुणों, अच्छे कर्मों और अच्छे स्वभाव को अपनाने का प्रयास करते हुए, 'simultaneously' साथ -साथ दूसरों को भी ज्ञानी और श्रेष्ठ बनाने में मदद करनी चाहिए। यह एक ऐसा आदर्श है जो तार्किकता, विज्ञान और कर्तव्यनिष्ठा से भरा हुआ है।
यह ऋग्वेद की आज्ञा है कि मनुष्य को अज्ञान (अविद्या) और अशुभ कार्यों को (पंच -क्लेश) दूर करके परिवार , समाज , देश और पूरे विश्व में ज्ञान और सुसंस्कार फैलाना चाहिए। महामण्डल के प्रतीक चिन्ह में गोल घेरे के दोनों और बने , 7 -7 वज्र के निशान प्रवृत्ति मार्ग तथा निवृत्ति मार्ग के सप्तऋषियों के प्रतीक हैं , जो भारत के युवाओं से 'चरैवेति -चरैवेति' करते हुए भारत को तथा उसके माध्यम से सम्पूर्ण विश्व को एक बेहतर और अधिक सभ्य स्थान बनाने का आह्वान करते हुए विश्व-परिक्रमा कर रहे हैं ।