कुल पेज दृश्य

शुक्रवार, 4 सितंबर 2020

प्रेषक : अखिल भारत विवेकानन्द युवा महामण्डल, बालीभारा शाखा। फोन: 906119592, ईमेल नंबर: balibharavym@gmail.com

प्रेषक : अखिल भारत  विवेकानन्द युवा महामण्डल,  बालीभारा  शाखा। फोन: 906119592, ईमेल नंबर: balibharavym@gmail.com

विषय : त्रैमासिक रिपोर्ट,  अप्रैल -  जून, 2020.  

लॉक डाउन के कारण, अखिल भारत विवेकानन्द युवा महामण्डल की  बालीभारा शाखा के अधिकांश सतत चलने वाली गतिविधियाँ और कार्यक्रम स्थगित थे।  [অধিকাংশ ধারাবাহিক নাজ বন্ধ ছিল।] विवेकानन्द छात्रावास, महामण्डल के सदस्य तथा कार्यालय  के आसपास रहने वाले भाइयों ने , केन्द्रीय संस्था (सिटी ऑफिस, सियालदह ) से विशेष अनुमति प्राप्त करके पाठचक्र में भाग लिया है। 20 अप्रैल से 'सेवा और राहत कार्य' भी किये गए हैं। बालीभारा शाखा  के कार्यकारणी समिति के सदस्यों की दो बैठकें टेलीकांफ्रेंस -teleconference) दूर संवाद माध्यम से आयोजित हुई हैं। 

पाठ चक्र: - 20 अप्रैल से 20 जून तक तीन महीनों में कुल 9 पाठ चक्र आयोजित किए गये हैं। उपस्थित लोगों की औसत संख्या 1 है, या नियमित रूप से उपस्थित होने वाले लोगों की संख्या 6 है। पाठ चक्र में होने वाले अध्यन -परिचर्चा के कुल समय (पौने दो घंटा -105 मिनट) को तीन भाग में विभाजित किया गया है। प्रथम 30 मिनट में स्वामी विवेकानन्द की जीवनी (Swamiji's biography) के - " घर में विवेकानन्द" के अंश को पढ़ने तथा उस विषय पर अपनी-अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के, बाद  के 30 मिनट- तक  स्वामी जी के चयनित पत्र का 'पाठ और आत्मनिर्णय" (পাঠ ও আত্মবিচার) के बाद ,अन्तिम 45 मिनट तक VIVEK-JIVAN' में प्रकाशित 'FOR STUDY CIRCLE' (पाठचक्र के लिये-পাঠচক্রের জন্য) विषय पर दिये निर्देश का अध्यन तथा उसकी समीक्षा हुई है। किन्तु , प्रत्येक बुधवार को केवल महामण्डल के पंजीकृत सदस्यों के लिये जो विशेष पाठचक्र आयोजित किया जाता था, और जिसमें " स्वामी- शिष्य संवाद " (वि ० सा० ख ० -6) के ऊपर 'अध्यन एवं समीक्षा' की जाती थी; वह लॉकडाउन के कारण स्थगित हो गया है।     

  सेवा और राहत कार्य: - अप्रैल-मई-जून के त्रैमासिक रिपोर्ट में विभिन्न सेवा मूलक कार्यों का विवरण भेजा गया है। यहाँ सांख्यिकीय विवरण (Statistical details) दिए जा रहे हैं। अखिल भारत विवेकानन्द युवा महामण्डल का , बालिभारा केन्द्र अम्फान चक्रवात (Amphan cyclone) के कारण तहस-नहस (devastated) हो गया है। सुन्दरबन के 5 अंचल , तथा उत्तर 24 परगना जिला के दो प्रखण्डों के 665 परिवारों के बीच विगत 5, 14, 18 और 26 जून को त्रिपाल, कपड़े, साड़ी, दवा, साबुन और खाद्य सामग्री वितरित की गयी है। सुन्दरबन क्षेत्र के तीन प्रखण्ड - 1) गोसाबा प्रखण्ड के कुमारमारी अंचल का (पुइजालि एवं मृधापाड़ा ग्राम)।2) कुलपी ग्राम। 3) पाथरप्रतिमा ग्राम । 4) रामगोपालपुर ग्राम। 5) आरीक नगर। 

उत्तर 24 परगना के क्षेत्र :- टेंगरामारी अंचल का मादापाड़ा ग्राम , हिंगलगंज थाना के रूपमारी पंचायत के अन्तर्गत पूर्व खेजुरिया ग्राम। यहाँ वितरित की जाने वाली सामग्रियों में शामिल थीं - 486 त्रिपाल, 330 साड़ियां, 1220 कपड़े , 300 साबुन , तथा 3000 रूपये की दवाइयाँ।  एवं खाद्य पदार्थों में शामिल हैं - चूड़ा - 525 केजी, मुढ़ी - 205 किलोग्राम, चावल - 100 किलोग्राम, सोयाबीन - 125 किलोग्राम, दालें - 118 किलोग्राम, गुड़ - 100 किलोग्राम, पाउडर दूध (अमूल-स्प्रे) - 75 किलोग्राम, आलू - 50 किलोग्राम, नींबू - 40 किलोग्राम, नमक - 65 किलोग्राम, हल्दी - 40 किग्रा, सूजी - 40 किग्रा, मिर्च = 22 किग्रा, बिस्कुट - 70 किग्रा, मिठाई - 200 पीस, पावरोटी - 100 पाउण्ड ।

लॉकडाउन के कारण  बेरोजगार हो गए पीड़ित परिवारों के बुजुर्गों और बच्चों के बीच  खाद्य सामग्री वितरित की गई। 'सारदा नारी संगठन' की सहायता से  19 अप्रैल से लेकर लगातार 28 दिनों तक, पहले चरण में  14 लोगों को और दूसरे चरण में 87 लोगों को प्रतिदिन 250 ग्राम गर्म दूध और एक-एक पैकेट बिस्कुट दिया गया था। कुल मिलाकर 770 लीटर दूध और 3110 पैकेट बिस्कुट वितरित किये गए। 'सारदा नारी संगठन' ने डॉक्टर के नुस्खे के अनुसार 66 बुजुर्ग स्त्री-पुरुषों के बीच ब्लडप्रेसर और शुगर की दवाइयाँ भी वितरित की हैं।  स्थानीय 9 परिवारों को अप्रैल से जून तक  हर महीने खाद्यसामग्री वितरित की गयी। इसके अतिरिक्त एकबार बागमार , कल्याणी , स्थिरपाड़ा और बालीभारा अंचल के  74 परिवारों को लगभग 250 रूपये मूल्य के खाद्य सामग्री भी दी गयी थी। इनमें चावल, आटा, दालें, चावल, सोयाबीन, मसाले, तेल, बिस्कुट और साबुन आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। स्थानीय क्षेत्रों में साधारण जनता के बीच 100 मास्क का वितरण किया गया। वर्तमान में पौष्टिक भोजन  वितरित करने के लिए काम चल रहा है।

इस राहत कार्य के लिए लगभग 4 लाख 31 हजार रुपये का चन्दा एकत्र हुआ है, जिसमें से लगभग 3 लाख 39 हजार रुपये खर्च किए जा चुके हैं। अप्रैल की महीने में ही महामण्डल के बालीभारा केन्द्र द्वारा किये गए 'सेवा और राहत कार्य ' में आमद -खर्च का ब्यौरा छपवाकर लगभग 1000 लोगों में वितरित कर दिये गए थे जिसके परिणामस्वरूप, दानदाताओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है

 विवेकानन्द छात्रावास: - वर्तमान में छात्रों को विवेकानंद छात्रावास में निःशुल्क रखा जा रहा है। इस समय जो 5 छात्र यहाँ रह रहे हैं, उनमें से सभी बेसहारा हैं।  दो छात्रों के सर से माता-पिता दोनों का साया उठ चुका है, और तीन छात्रों के पिता नहीं हैं। उनका सारा खर्च बालीभारा शाखा द्वारा वहन किया जाता है। 5 छात्रों और 2 स्टाफ के लिए प्रति महीने 15 हजार रुपये खर्च होते हैं, जिसे हृदयवान व्यक्तियों से दानस्वरूप संगृहीत किया जाता है। 

विशेष -द्रष्टव्य : दुर्गापूजा के अवसर पर निराश्रित परिवारों 300 नये वस्त्रों का वितरण किया जायेगा। इसके साथ साथ पूजा के दिनों में 4 दिनों तक शाकाहारी और मांसाहारी कच्चा भोजन-सामग्री तथा आवश्यकतानुसार तेल-मसालों आदि का भी वितरण किया जायेगा।  

भवदीय -

श्री गौतम घोष 

वास्ते , सचिव   


=================================

      


  




 

    



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें